BREAKING NEWS

स्विट्ज़रलैंड: पहाड़ों पर कुदरत का करिश्मा, मशीनों का जलवा और हम सबको ‘आज खाने में क्या है की चिंता?’ || लखनऊ : अखिलेश का दावा, SIR पर चुनाव आयोग में ही मतभेद, बताया- लोकतंत्र के लिए घातक || चेन्नई : राहुल गांधी अगले महीने तमिलनाडु में कर सकते हैं 'छात्रों की गूंज' कार्यक्रम || उत्तर प्रदेश : गोंडा में मुठभेड़ के बाद तीन गौतस्कर गिरफ्तार, बहराइच में शातिर अपराधी पुलिस की गोली लगने से घायल

सिटी मजिस्ट्रेट ने होली गेट पर दलबल के साथ चलाया अभियान

मथुरा। कोरोना की दूसरी लहर में कोरोना के मरीज जिस तेजी से बढ रहे हैं। लोगों की लापरवाही भी उतनी ही ज्यादा है। लोगों में कोरोना को लेकर दहशत विगत साल से कम है लेकिन हालत पिछले साल से कहीं ज्यादा खराब हैं।

जिस तेजी से कोरोना के संक्रमित मरीज बढ रहे हैं, अगर यही तेजी बरकरार रही तो हालात बेकाबू हो सकते हैं। रविवार को मथुरा में नाइट कर्फ्यू लगाये जाने के आदेेश जारी होने के बाद अधिकारी पुलिस बल के साथ सडकों पर उतर आये।

सिटी मजिस्ट्रेट दलबल के साथ शहर के हद्यस्थल होलीगेट पर जमे रहे। रविवार को यहां होकर गुजरने वाले अधिकांश महिला पुरूषों ने मास्क नहीं लगाया हुआ था। महिला पुलिसकर्मी भी इस दौरान अच्छी खासी मशक्कत करतीं नजर आईं। महिलाओं को मास्क लगाने के लिए मनाना मुश्किल हो रहा था। अधिकारियों का मानना था कि जुर्माना ही इसका समाधान नहीं है।

लोगों को समस्या की गंभीरता को समझना होगा। जुर्माना लगाना प्रक्रिया का एक हिस्सा है लेकिन लोग खुद से प्रेरित होकर मास्क लगाएं यह कहीं ज्यादा बेहतर है।


सिटी मजिस्ट्रेट जवाहर सिंह ने बताया कि लोगों से अनुरोध किया जा रहा है कि कोविड के प्रोटोकाल का पालन करें। होलीगेट पर हम लोग अभियान चला रहे हैं। जो लोग बिना मास्क के मिल रहे हैं उनके चालान भी किये जा रहे हैं। उन्होंने बताया कि पचास से अधिक लोगों के चालान कर दिये गये हैं।  

बिना मास्क वालों को बाजार से लौटाया


मथुरा शहर के अलावा देहात में भी कोरोना को लेकर अब प्रशासन सख्त हो गया है। मांट में एसडीएम श्याम अवध चैहान और क्षेत्राधिकारी धर्मेन्द्र चैहान ने रात को बाजार में भ्रमण किया और जो लोग बिना मास्क के मिले उनके चालान काटे गये और ऐसे लोगों को बाजार से वापस भेज दिया गया।

नारद संवाद

देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि

Read More

हमारी बात

स्विट्ज़रलैंड: पहाड़ों पर कुदरत का करिश्मा, मशीनों का जलवा और हम सबको  ‘आज खाने में क्या है की चिंता?’

Read More

Bollywood


विविधा


शंखनाद

राइन फॉल्स, स्विस सीढ़ियाँ और बुज़ुर्ग घुटने: नाव की सैर बनी ओलंपिक प्रतियोगिता!

Read More