देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि
Read More
वृंदावन। थाना वृंदावन के अंर्तगत बहु पर सास व पति की पिटाई का मामला प्रकाश में आया है। बहू ने अपनी सास के साथ अपने पति की जमकर धुनाई कर डाली। पिट कर थाने पहुंचे मां बेटे ने पुलिस को तहरीर दी है। वहीं पुलिस ने
बताते चलें कि वृंदावन के सेवाकुंज दानगली के रहने वाले गोपाल दास का विवाह ढाई वर्ष पूर्व गोरखपुर के अजगामा गांव की डिंपल से मथुरा में लव मैरिज के रूप में हुई था। शादी के दो-तीन माह बाद से ही पत्नी डिंपल ने अपना रंग दिखाना शुरू कर दिया। शुरुआत में उसने ताने मारने से लेकर वाद विवाद करना शुरू किया वहीं धीरे-धीरे पति व सास के साथ मारपीट करना भी शुरू कर दिया। आलम यह हो गया कि पति व सास के साथ मारपीट आम हो गयी। सोमवार की दोपहर सास वाणी शंभुदास अपने घर में कपड़े धो रही थी तभी बहु डिम्पल ने किसी बात पर चिमटे और डंडे से अपनी सास की पीठ पर प्रहार कर मारपीट शुरु कर दी। मौके पर पहुंचे पड़ोसियों ने बमुश्किल उन्हें बचाया। वही जब पति गोपाल आया तो पत्नी ने अपने पति गोपाल को भी नहीं बख्शा और खूब खरी-खोटी सुनाई। थाने पहुंचे मां बेटे ने पुलिस में तहरीर दी है।
गौरतलब है कि जहां सरकार द्वारा महिलाओं के सशक्तिकरण के लिए विभिन्न कानून बनाए जा रहे हैं वही उन कानूनों के दुरुपयोग करने पर भी सरकार को कार्यवाही का प्रावधान लाना चाहिए यह पहला मामला नहीं है जब सास और पति महिला के जुल्म का शिकार हुए हैं। इससे पहले भी गौरा नगर में महिला अपने सास-ससुर पति से लेकर पूरे मोहल्ले को अपनी ज्यादती का शिकार बना चुकी है। घटना के संबंध में थाने पहुंचे मां वानी शंभुदास एवं उनके पुत्र गोपाल दास ने जानकारी दी












