BREAKING NEWS

मीडियाभारती वेब सॉल्युशन अपने उपभोक्ताओं को कई तरह की इंटरनेट और मोबाइल मूल्य आधारित सेवाएं मुहैया कराता है। इनमें वेबसाइट डिजायनिंग, डेवलपिंग, वीपीएस, साझा होस्टिंग, डोमेन बुकिंग, बिजनेस मेल, दैनिक वेबसाइट अपडेशन, डेटा हैंडलिंग, वेब मार्केटिंग, वेब प्रमोशन तथा दूसरे मीडिया प्रकाशकों के लिए नियमित प्रकाशन सामग्री मुहैया कराना प्रमुख है- संपर्क करें - 0129-4036474

ग्राम स्वराज अभियान को सफलता को सीडीओ ने की बैठक

सीडीओ पवन गंगवार बैठक में अधीनस्थ अधिकारियों को निर्देशित करते हुए मथुरा। ग्राम स्वराज अभियान को सफल बनाने के लिए कलेक्टेट सभागार में गुरूवार अधिकारियों की बैठक हुए। बैठक में की अध्यक्षता सीडीओ पवन कुमार गंगवार ने की। सीडीओ ने कहा कि शासन ने विभिन्न तिथियों में विशेष दिवसों का आयोजन करने केे निर्देश दिये हैं। उन्होंने कहा कि पात्र व्यक्तियों की सूची बनाकर उन्हें योजनाओं से लाभान्वित किया जाय। 

उन्होंने निर्देश दिये कि कोई भी पात्र व्यक्ति योजना से वंचित न रहे। उन्होंने कहा कि ग्रामों में खुली बैठक कर पात्र व्यक्तियों का चयन किया जाय, जिसमें आमजनता की सहभागिता से पात्र व्यक्तियों को लाभ दिया जा सके। उन्होंने बताया कि सामाजिक न्याय, स्वच्छ भारत, उज्जवला, राष्ट्रीय पंचायतीराज, ग्राम स्वराज, किसान कल्याण तथा आजीविका दिवसों के अवसर पर पात्र व्यक्तियों को योजनाओं का लाभ दिया जा रहा है।

सीडीओ ने डीपीआरओ, जिला पूर्ति, विद्युत, स्वास्थ्य, कृषि तथा शिक्षा सहित अन्य विभागों के संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिये हैं कि योजनाओं का शत-प्रतिशत क्रियान्वयन होना चाहिए। उन्होंने कहा कि योजनाओं में शिथिलता बर्दाश्त नहंी की जायेगी। इस अवसर पर पीडी डीआरडीए आर0के0 त्रिवेदी, डीडीओ प्रदीप कुमार यादव, उप कृषि निदेशक धुरेन्द्र कुमार सहित संबंधित विभागों के अधिकारीगण उपस्थित थे।

नारद संवाद

देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि

Read More

हमारी बात

स्वतंत्रता सेनानी पं. हुकम सिंह गौतम की पुण्यतिथि मनाई

Read More

Bollywood


विविधा


शंखनाद

पुरानी कहावत और नया भारत

Read More