देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि
Read More
18 घंटे तक विद्युत आपूर्ति रही ठप, गर्मी से अकुलाये नगरवासी
गांधी पार्क में स्वंतत्रता संग्राम सेनानियों की प्रतिमा क्षतिग्रस्त, चकना चूर हुए छत्र
न. नि. के संज्ञान न लेने पर स्वंतत्रता संग्राम सेनानी के उत्तराधिकारी संगठन में आक्रोश
वृंदावन। बीती रात आए तूफान ने तीर्थ नगरी वृंदावन में जमकर उत्पात मचाया। भयंकर अंधड़ की चपेट में नगर के कई विशालकाय पेड़ से लेकर विद्युत पोल धराशाई हो गए। जिससे काफी समय तक यातायात अवरुद्ध रहा वही नगर की विद्युत व्यवस्था 18 घंटे तक ठप रही। विद्युत आपूर्ति ठप होने से नगरवासी पूरी तरह अकुला उठे। इधर चुंगी चैराहा स्थित गांधी पार्क में लगी स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों की प्रतिमा के (छत्र) मंदिर भी पूर्ण रूप से क्षतिग्रस्त हो गए। रविवार की शाम आए भयंकर तूफान से पूर्व जिला प्रशासन ने अलर्ट घोषित किया था। उसके बावजूद भी नगर में किसी भी अप्रिय घटना से निपटने को कोई खास इंतजाम दिखाई नहीं दिये। सड़क पर गिरे पेड़ व विद्युत पोल की वजय से काफी समय तक जहां यातायात बाधित रहा। वहीं 18 घंटे बाद भी विधुत व्यवस्था सुचारू नही हो सकी।
इतना ही नहीं इस तूफान की चपेट में आकर गांधी पार्क में बने स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों की प्रतिमाओं के ऊपर बनी मंदिर नुमा छतरी भी चूर चूर हो गयी। अंधड़ में जहाँ दो मंदिर टूट गये वही एक प्रतिमा का छत्र कुछ हद तक क्षतिग्रस्त हुआ। मौके पर नगर निगम प्रशासन द्वारा संज्ञान न लेने स्वतंत्रता संग्राम सेनानी उत्तराधिकारी संगठन के पदाधिकारियों में रोष फैल गया। गांधी पार्क निरीक्षण करने पहुंचे संगठन के पदाधिकारियों का कहना था कि स्वतंत्रता संग्राम सेनानी हमारे देश की धरोहर हैं इनकी सुरक्षा की जिम्मेदारी नगर निगम प्रशासन को लेनी चाहिए।
नूतन बिहारी पारीक ने कहा कि गांधी पार्क में स्वतंत्र संग्राम सेनानियों की प्रतिमाएं हैं हमारे देश की धरोहर हैं। यहां गांधीजी की भी प्रतिमा है। लेकिन इनकी सुरक्षा को प्रशासन द्वारा कोई ठोस व्यवस्था नहीं की गई है। बताया कि इससे पूर्व में भी गांधी प्रतिमा के साथ छेड़छाड़ हुई थी। लेकिन तब से लेकर आज तक नगर निगम प्रशासन ने सुरक्षा के कोई इंतजामात नहीं किए हैं। इस अवसर पर वही स्वतंत्रता संग्राम सेनानी उत्तराधिकारी संगठन के पूर्व अध्यक्ष राधावल्लभ अग्रवाल, मदन वर्मा, बंशी शुक्ला, राधारमरण तेली वाले, मोनू शुक्ला, विनोद कुमार, रामचरण, बच्चू शुक्ला आदि मौजूद रहे।













Related Items
सलार हिन्दी ने बॉक्स ऑफिस पर मचाया तूफान, पहले दिन की इतनी कमाई
अमेरिका में धूल भरी आंधी के कारण कई वाहन टकराए, छह की मौत
तूफान मेल' ने यूके एशियन फिल्म फेस्टिवल में जीत हासिल की