BREAKING NEWS

दिल्ली : राहुल गांधी ने शुरू की ‘सत्याग्रह’ पहल, लोगों से मांगी अन्याय के खिलाफ संघर्ष की कहानी || दिल्ली : नशीले पदार्थों की तस्करी के सरगना नवप्रीत सिंह का प्रत्यर्पण, केंद्रीय गृह मंत्री ने बताया- 'मोदी सरकार की ऐतिहासिक उपलब्धि' || पटना : बाढ़ प्रभावित इलाकों में वायुसेना का राहत अभियान, हेलीकॉप्टरों से 10 टन सामग्री पहुंचाई गई || जोधपुर : केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत को जन्मदिन पर बधाईयों का तांता, पीएम मोदी समेत नेताओं ने दी शुभकामनाएं || उत्तर प्रदेश : हापुड़ में मुठभेड़ के बाद पांच अपराधी गिरफ्तार, पुलिस ने 55 लाख के सामान से भरे कैंटर लूट की घटना को सुलझाया

अमेरिका में धूल भरी आंधी के कारण कई वाहन टकराए, छह की मौत

शिकागो। अमेरिका के इलिनॉय प्रांत में एक धूल भरी आंधी चलने से हुई सड़क दुर्घटना में कम से कम छह लोगों की मौत हो गई और 30 से अधिक लोग घायल हो गए। पुलिस ने यह जानकारी दी। समाचार एजेंसी शिन्हुआ ने पुलिस के हवाले से कहा कि राज्य पुलिस के जवानों को राज्य की राजधानी स्प्रिंगफील्ड के दक्षिण में मॉन्टगोमरी काउंटी में सोमवार सुबह करीब 11 बजे आई-55 पर दोनों तरफ कई दुर्घटनाओं की सूचना मिली।

दुर्घटनाओं में लगभग 20 वाणिज्यिक मोटर वाहन और 40 से 60 यात्री कारें शामिल थीं, जिनमें दो ट्रैक्टर-ट्रेलरों में आग लग गई थी।

पुलिस ने कहा कि हाईवे किनारे के खेतों से अत्यधिक धूल उड़ने के कारण कुछ भी दिखाई नहीं दे रहा था। इसके कारण दुर्घटनाएं हुईं।

आई-55 हाईवे अभी दोनों तरफ से बंद है और अधिकारी मामले जी जांच तथा सड़क पर से वाहनों को हटाने में जुटे हैं।

इलिनॉय प्रांतीय पुलिस के मेजर रेयान स्टारिक ने कहा कि घायलों की उम्र दो से 80 साल के बीच है।

एक प्रवक्ता ने सोमवार शाम सीएनएन को बताया कि 30 मरीजों को हॉस्पिटल सिस्टर्स हेल्थ सिस्टम अस्पतालों में ले जाया गया है।

अन्य चार लोगों को स्प्रिंगफील्ड मेमोरियल हॉस्पिटल ले जाया गया।

मॉन्टगोमरी काउंटी की आपातकालीन प्रबंधन एजेंसी के निदेशक केविन शॉट ने कहा कि प्रतिक्रिया दल के पहले पहुंचने वाले सदस्यों को मोटी धूल के कारण मुश्किल हुई। उन्होंने कहा कि सभी की आंखें इससे भरी हुई हैं।

उन्होंने कहा, यह एक कठिन ²श्य है, कुछ ऐसा है जिसके लिए प्रशिक्षित करना बहुत कठिन है, कुछ ऐसा जिसका हमें स्थानीय स्तर पर अनुभव नहीं है।(

साभार-khaskhabar.com

नारद संवाद

देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि

Read More

हमारी बात

स्विट्ज़रलैंड: पहाड़ों पर कुदरत का करिश्मा, मशीनों का जलवा और हम सबको  ‘आज खाने में क्या है की चिंता?’

Read More

Bollywood


विविधा


शंखनाद

राइन फॉल्स, स्विस सीढ़ियाँ और बुज़ुर्ग घुटने: नाव की सैर बनी ओलंपिक प्रतियोगिता!

Read More