BREAKING NEWS

मीडियाभारती वेब सॉल्युशन अपने उपभोक्ताओं को कई तरह की इंटरनेट और मोबाइल मूल्य आधारित सेवाएं मुहैया कराता है। इनमें वेबसाइट डिजायनिंग, डेवलपिंग, वीपीएस, साझा होस्टिंग, डोमेन बुकिंग, बिजनेस मेल, दैनिक वेबसाइट अपडेशन, डेटा हैंडलिंग, वेब मार्केटिंग, वेब प्रमोशन तथा दूसरे मीडिया प्रकाशकों के लिए नियमित प्रकाशन सामग्री मुहैया कराना प्रमुख है- संपर्क करें - 0129-4036474

महाराणा प्रताप की जयंती पर फिर उठेगी आरक्षण के विरोध में आवाज

महाराणा प्रताप की जयंती पर फिर उठेगी आरक्षण के विरोध में आवाजबृजमंडल क्षत्रिय राजपूत सभा की बैठक में जयंती को लेकर हुई चर्चा 

वृंदावन। ब्रजमंडल क्षत्रिय राजपूत सभा के बैनर तले सोमवार को परिक्रमा मार्ग काली दह के समीप संत विशुद्धानंद आश्रम में एक बैठक का आयोजन किया गया।   जिसमें आगामी 9 मई को महाराणा प्रताप की जयंती की तैयारियों को लेकर चर्चा के साथ पदाधिकारियों को जिम्मेदारी सौंपी गई। 

वही बैठक में निर्णय लिया गया कि महाराणा प्रताप की जयंती के उपलक्ष में क्षत्रिय गांव  कस्बे व मोहल्ले मैं जयंती पर जातिगत आरक्षण मुक्त भारत की अलख जगाकर आंदोलन की शपथ लेंगे  और जातिगत आरक्षण के विरुद्ध आवाज बुलंद करेंगे।

बैठक में ब्रजमंडल क्षत्रिय राजपूत सभा के अध्यक्ष ठाकुर मुकेश सिंह सिकरवार ने कहा कि अबकी बार महाराणा प्रताप की जयंती हर्षोल्लास के साथ गली-मोहल्लों एवं व्यापारिक प्रतिष्ठानों पर मनाई जाएगी। उन्होंने कहा कि वक्त आ गया है कि अब हम महाराणा प्रताप के जीवन से प्रेरणा लेकर राष्ट्र व समाज उत्थान के लिए कार्य करें। उन्होंने आगामी 9 मई को महाराणा प्रताप जयंती पर क्षत्रियों के साथ सभी सवर्णों से कार्यक्रम में शामिल होने की अपील की। वहीं आगामी 9 मई को महाराणा प्रताप की जयंती कृष्णा नगर स्थित सिकरवार हाउस पर मनाये जाने की जानकारी दी। बैठक में दिवाकर सिंह, मदनलाल भारद्वाज, डॉ आर. के. सिंह, अमरीश पुंडीर, ओमबीर सिंह, अनूप सिंह, रावण पहलवान, विजय सिंह, ठा. कमल सिंह, ठा.लीलाधर सिंह, ठा. संजय सिंह, पूर्व राजेंद्र सिंह, रतन सिंह, रतन सिंह, नवल सिंह, अमित तोमर, अरविंद सिंह आदि थे।

 

नारद संवाद

देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि

Read More

हमारी बात

स्वतंत्रता सेनानी पं. हुकम सिंह गौतम की पुण्यतिथि मनाई

Read More

Bollywood


विविधा


शंखनाद

पुरानी कहावत और नया भारत

Read More