BREAKING NEWS

दिल्ली : राहुल गांधी ने शुरू की ‘सत्याग्रह’ पहल, लोगों से मांगी अन्याय के खिलाफ संघर्ष की कहानी || दिल्ली : नशीले पदार्थों की तस्करी के सरगना नवप्रीत सिंह का प्रत्यर्पण, केंद्रीय गृह मंत्री ने बताया- 'मोदी सरकार की ऐतिहासिक उपलब्धि' || पटना : बाढ़ प्रभावित इलाकों में वायुसेना का राहत अभियान, हेलीकॉप्टरों से 10 टन सामग्री पहुंचाई गई || जोधपुर : केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत को जन्मदिन पर बधाईयों का तांता, पीएम मोदी समेत नेताओं ने दी शुभकामनाएं || उत्तर प्रदेश : हापुड़ में मुठभेड़ के बाद पांच अपराधी गिरफ्तार, पुलिस ने 55 लाख के सामान से भरे कैंटर लूट की घटना को सुलझाया

बाल्मीकि जयंती पर 70 सफाई मित्रों को मिला सम्मान

मथुरा। नगर निगम मथुरा वृंदावन के जनरल गंज स्थित सिटी जोन कार्यालय के सभागार में महापौर डॉ. मुकेश आर्यबंधु एवं अपर नगर आयुक्त क्रांतिशेखर सिंह के द्वारा उत्कृष्ट कार्य करने वाले सफाई मित्रों को सर्टिफिकेट, पीपीई किट एवं शॉल वितरित करते हुए सम्मान किया गया। इस अवसर पर सभी वार्डों से 70 सफाई मित्रों को सम्मानित करते हुए सर्टिफिकेट, शॉल एवं सुरक्षा किट दी गईं। इस अवसर पर महापौर डॉ. मुकेश आर्य बंधु ने कहा कि बाल्मीकि जयंती के अवसर पर उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ व नगर विकास मंत्री अरविंद कुमार शर्मा की पहल ’सफाई मित्र सुरक्षा एवं सम्मान दिवस’ बेहद सराहनीय पहल है। सम्मान समारोह में नगर स्वास्थ्य अधिकारी करीम अख्तर कुरैशी, क्षेत्रीय स्वास्थ्य अधिकारी एसएस यादव, मुख्य कर निर्धारण अधिकारी शिव कुमार गौतम एवं समस्त सफाई निरीक्षक उपस्थित रहे।

नारद संवाद

देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि

Read More

हमारी बात

स्विट्ज़रलैंड: पहाड़ों पर कुदरत का करिश्मा, मशीनों का जलवा और हम सबको  ‘आज खाने में क्या है की चिंता?’

Read More

Bollywood


विविधा


शंखनाद

राइन फॉल्स, स्विस सीढ़ियाँ और बुज़ुर्ग घुटने: नाव की सैर बनी ओलंपिक प्रतियोगिता!

Read More