BREAKING NEWS

दिल्ली : राहुल गांधी ने शुरू की ‘सत्याग्रह’ पहल, लोगों से मांगी अन्याय के खिलाफ संघर्ष की कहानी || दिल्ली : नशीले पदार्थों की तस्करी के सरगना नवप्रीत सिंह का प्रत्यर्पण, केंद्रीय गृह मंत्री ने बताया- 'मोदी सरकार की ऐतिहासिक उपलब्धि' || पटना : बाढ़ प्रभावित इलाकों में वायुसेना का राहत अभियान, हेलीकॉप्टरों से 10 टन सामग्री पहुंचाई गई || जोधपुर : केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत को जन्मदिन पर बधाईयों का तांता, पीएम मोदी समेत नेताओं ने दी शुभकामनाएं || उत्तर प्रदेश : हापुड़ में मुठभेड़ के बाद पांच अपराधी गिरफ्तार, पुलिस ने 55 लाख के सामान से भरे कैंटर लूट की घटना को सुलझाया

नर सेवा नारायण सेवा अन्तर्गत जयंती महोत्सव का शुभारम्भ किया गया

मथुरा। श्री अग्रवाल सभा, मथुरा के तत्वावधान में जयंती महोत्सव का शुभारम्भ प्रातः 10 बजे से तिलक द्वार अग्रवाल धर्मशाला में अग्रकुल प्रवर्तक महाराजा अग्रसेन के चित्र पर माल्यार्पण कर एवं द्वीप प्रज्वलित कर स्व. मेघ अग्रवाल की स्मृति में नेत्र रोग चिकित्सा शिविर से पीड़ित, मानवता की सेवार्थ शिविर में नेत्र सर्वसमाज का परीक्षण किया गया। जिसके मुख्य अतिथि कल्याण करोति के सचिव सुनील शर्मा, डा. मनोज महोलिया, आरके वर्मा, राम सनेही, अश्वनी कुमार, गौरव सिंह, अरूण कुमार, योगेश कुमार कैम्प सहयोगी द्वारा चेक किया गया। रजिस्ट्रेशन 170 लोगों का हुआ। जिसमें 40 महिला व पुरुषों के ऑपरेशन किये जाएंगे। जिसमें मरीजों के नेत्रों व बीपी की जांच आवश्यकतानुसार दवा व ऑपरेशन के पश्चात लाभार्थियों को चश्मा व दवाओं का निःशुल्क वितरण किया जाएगा। इसके संयोजक मंजू अग्रवाल थे। सायं पांच बजे से मोक्षधाम आकाशवाणी के पीछे वृक्षारोपण कार्यक्रम हुआ। रविवार को महाराजा अग्रसेन जयंती के उपलक्ष्य में सर्व समाज के लिए ब्रज चिकित्सा संस्थान दरेसी पर प्रातः नौ बजे से रोगियों को फल वितरण का कार्यक्रम होगा। उसके उपरान्त नेत्र चिकित्सा शिविर का समापन प्रातः 10 बजे से कल्याण करोति सरस्वती कुण्ड पर होगा। इसके बाद सर्व समाज के लिए अग्रवाटिका महाराजा अग्रसेन मार्ग मैक्स हेल्थकेयर, दिल्ली के द्वारा प्रातः 11 बजे से निःशुल्क चिकित्सा परामर्श शिविर में न्यूरो सर्जन, पेट रोग विशेषज्ञ, हड्डी रोग विशेषज्ञ, हृदय रोग विशेषज्ञ, ब्लड प्रेशर, ब्लड शुगर, लम्बाई, वजन व हड्डियों की जांच की जाएगी। जिसके मुख्य अतिथि डाॅ. भारती गर्ग, मुख्य संयोजक महेश चन्द कसेरे, शोभित अग्रवाल साड़ी वाले होंगे एवं अग्रसेन अतिथि भवन कुषक गली पर सृजन संस्था व कुष्ठ रोगियों के माता पिताओं को आर्थिक सहायता प्रदान की जायेगी। श्री अग्रवाल सभा, श्री तिलक द्वार अग्रवाल धर्मशाला, श्री अग्रवाल सभा महिला समिति सर्व समाज से अपील करती है कि उन षिविरों में अधिक से अधिक संख्या में पहुंच कर लाभ उठाएं।

 

नारद संवाद

देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि

Read More

हमारी बात

स्विट्ज़रलैंड: पहाड़ों पर कुदरत का करिश्मा, मशीनों का जलवा और हम सबको  ‘आज खाने में क्या है की चिंता?’

Read More

Bollywood


विविधा


शंखनाद

राइन फॉल्स, स्विस सीढ़ियाँ और बुज़ुर्ग घुटने: नाव की सैर बनी ओलंपिक प्रतियोगिता!

Read More