BREAKING NEWS

मीडियाभारती वेब सॉल्युशन अपने उपभोक्ताओं को कई तरह की इंटरनेट और मोबाइल मूल्य आधारित सेवाएं मुहैया कराता है। इनमें वेबसाइट डिजायनिंग, डेवलपिंग, वीपीएस, साझा होस्टिंग, डोमेन बुकिंग, बिजनेस मेल, दैनिक वेबसाइट अपडेशन, डेटा हैंडलिंग, वेब मार्केटिंग, वेब प्रमोशन तथा दूसरे मीडिया प्रकाशकों के लिए नियमित प्रकाशन सामग्री मुहैया कराना प्रमुख है- संपर्क करें - 0129-4036474

मथुरा। यमुना मिशन मार्ग पर कालिन्द्री के किनारे पु्पांजलि एवं दुग्धाभिषेक कर यमुना मिशन द्वारा विश्व पृथ्वी दिवस (अथ डे), गंगा सप्तमी एवं हरितमय अभियान धूमधाम व हर्षोास के साथ मनाया गया। यमुना मिशन शासन-प्रशासन, वरिष्ठ नागरिकों, समाजसेवियों एवं साधु-संतों ने कार्यक्रम में भाग लेकर अनूठी मिसाल कायम की। बताते चले कि यमुना मिशन हर वर्ष 22 अप्रैल को पृथ्वी दिवस बड़े ही धूमधाम के साथ मनाता चला आ रहा है। दिवस मनाते हुए वृक्षारोपण करने वालो में मुख्य अतिथि (महापौर)  मुकेश आर्यबन्धु (सी डी ओ) पवन गंगार जी (डी एफ ओ) वन विभाग अरविन्द कुमार (रेंजर) एम के मीना ( डी ओ) खाद्य एवं औसधि विभाग चन्दन पांडेय (पार्षद ) धुर्व नारायण शर्मा (पार्षद) मीरा अग्रबाल (पार्षद ) उमेश भारद्वाज ( पार्षद) चैधरी तिलकवीर सिंह( पार्षद) रितेश पाठक (पार्षद) रामदास चतुर्वेदी कालिन्दी के तट पर वृक्षारोपण के उपरान्त यमुना मिशन संयोजक पं. अनिल शर्मा ने कहा की विश्व के बड़े बड़े देश जैसे- अमेरिका, फ्रांस ,इंग्लैंड स्पेन जैसे अनेको राष्ट्रों ने मिलकर यह शोध किया है की सूर्य के तापमान से 10000 गुना ज्यादा तापमान पर पाॅलोथीन को खतम किया जा सकता है, लेकिन (यमुना मिशन संस्थापक) प्रदीप बंसल ने यह अविष्कार बहुत साल पहले कर लिया था कि पाॅलोथीन को गोबर और मिट्टी के सम्पर्क में आकर समाप्त किया जा सकता है जिसका साक्ष्य यमुना मिशन मार्ग मथुरा है। इस अवसर महापौर मुकेश आर्यबन्धु ने की यमुना मिशन के कार्य सराहना की और यमुना मिशन के साथ यमुना की सेवा में कंधे से कन्धा मिलाकर चलने का आश्वासन दिया। देवेंद्र शर्मा ने कहा कि प्रदूषित वातावरण के कारण पृथ्वी अपना प्राकृतिक रूप खोती जा रही है। पृथ्वी के सौंदर्य को जगह-जगह पड़े कूड़े के ढेर व बेतरतीब फैले कचरे ने नष्ट कर दिया है। पर्यावरण प्रदूषण की समस्या विश्व में बढ़ती जनसंख्या तथा औद्योगीकरण एवं शहरीकरण में तेजी से वृद्धि के साथ-साथ ठोस अपशिष्ट पदार्थों द्वारा विकराल होती जा रही है। इन पदार्थों में वृद्धि के निपटान की समस्या औद्योगिक स्तर पर अत्यंत विकसित देशों के लिए ही नहीं बल्कि कई विकासशील देशों की भी है। 

Read More

मथुरा। श्रीयमुना शुद्धिकरण की मांग को लेकर विगत दिनों से चले रहे शिवसेना के धरने में राष्ट्रीय एवं प्रांतीय कार्यवाहकों ने गहरा चिंतन किया है। इस आंदोलन को विशाल एवं प्रभावी बनाने के लिए रणनीति बनाने के लिए ठोस रणनीति तय की जा रही है। केन्द्र की मोदी सरकार को घेरने के लिए शिव सैना में पूरी तैयार कर ली है।  आगरा मंडल प्रभारी व जिला प्रमुख बीनू लवानियां के नेतृत्व में प्रांतीय निर्देशों को लेकर आज पांचवें दिन धरने प्रदर्शन को स्थगित करते हुए बनाई गई रणनीति का खुलासा करते हुए कहा कि केन्द्र की भाजपा सरकार के द्वारा 2014 में पीएम मोदी द्वारा जुमला बोला कि मुझे गंगा मईया ने बुलाया है और मथुरा की ब्रजभूमि पर कहा कि मुझे बांकेबिहारी ने याद किया है और मै यमुना मईया की शुद्धिकरण का घाटों का जीर्णोद्धार कराकर ही दम लूंगा। परंतु इन झूठे वायदों से सरकार तो बन गई परंतु यमुना मईया की कसम तो खाने वाले शुद्धीकरण तो दूर उनके नाम पर करोड़ों रूपए का बंदरवाट करके बैठ गए है, जिसे शिवसेना बर्दाश्त नहीं करेगी। इस मौके पर जिला उपप्रमुख शिव कुमार श्रीवास्तव, शिवसेना महिला प्रमुख आगरा करिश्मा, निर्मला, ब्लाॅक प्रमुख प्रदीप चैधरी, भवानी सेना प्रमुख पुष्पा बंसल, सुनैना गुप्ता, माया शर्मा, शीतल भारद्वाज, कुंज बिहारी शर्मा, मोहन सिंह, मुकेश रावत और घनश्याम दास आदि उपस्थित रहे। 

Read More

ग्रामीणों का सहयोग कोसी व स्वाट टीम के लिए बना सफलता आईजी ने 20 हजार का पुलिस टीम को दिया ईनाम  मथुरा। कोसीकलां से शुक्रवार की दोपहर में स्कूल से घर जाते समय अहृपत हुए छात्र को पुलिस ने 24 घंटे से पहले ही बच्चे को ग्रामीणों के सहयोग से बरसाना थाना के महराना गांव के जंगलों से स्वाट एवं कोसी पुलिस ने बरामद कर लिया। बदमाश बच्चे को छोड़ भाग निकलने में सफल हो गए। बदमाशों की तलाश में पुलिस तलाश कर रही है। आईजी ने स्वाट टीम एवं कोसी पुलिस को 20 हजार का ईनाम देने की घोषणा की है। वहीं ग्रामीण के सहयोग के लिए उन्हें भी प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया जाएगा।  पुलिस लाइन स्थित सभागार में शनिवार देर सायं प्रेसकांफ्रेंस में जानकारी देते हुए एसएसपी प्रभाकर चैधरी ने बताया कि शुक्रवार तीन बजे सरस्वती शिशु मंदिर भरतपुरिया पेच कोसीकलां से छुट्टी होने के बाद घर जा रहे बालक उम्र करीब सात निवासी लालाराम मार्ग कृष्णानगर काॅलौनी कस्बा व थाना कोसीकलां का दो बाइक सवार व्यक्तियों ने अपहरण कर लिया था। इस मामले में तीन टीमें गठित की गई थी जिन्होंने सर्विलांस एवं सीसी फुटैज से कृष्ण पुत्र हरीशचंद निवासी महराना थाना बरसाना जिला मथुरा के खेत पर ट्यूबैल की कोठरी से सकुशल बरामद किया । पुलिस ने मौके से अपहरण में प्रयुक्त बिना नम्बर की मोटर साइकिल बरामद हुई है।  एसएसपी ने बताया कि  भौगोलिक स्थित का फायदा उठाकर अपहरणकर्ता भाग जाने में सफल रहे। अपहरण में प्रयुक्त बिना नम्बर की मोटरसाइकिल स्पैण्डर भी बरामद की गई है। गांव महराना का जंगल से खेत से अपहृत लक्ष्मन को बरामद किया है, बच्चे द्वोरा बताए गए बदमाशों को तलाश किया जा रहा है जल्द ही वह गिरफ्तार होंगे। आईजी ने पुलिस टीम को 20 हजार का ईनाम दिया है।  अपहरणकर्ताओं के चंगुल से छूटे बच्चे लक्षमण ने बताया कि अपहरण के बाद उसे कोठरी में रखा गया और बर्गर खिलाया तथा भागने का प्रयास करने पर गोली मारने की धमकी भी दी। 

Read More

मेयर, विधायक, जनप्रतिनिधि, सीडीओ तथा शिक्षाधिकारियों ने प्रतिभाग किया एक दर्जन से अधिक विद्यालयों के छात्र-छात्राओं ने जन-जागरूकता रैली निकाली मथुरा। सांसद श्रीमती हेमामालिनी ने स्कूल चलो अभियान के अन्तर्गत जनपदीय रैली का शुभारम्भ गुब्बारे उड़ाकर तथा हरी झण्डी दिखाकर किया। उन्होंने डेम्पीयर नगर स्थित भगत सिंह पार्क में आयोजित कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए कहा कि शिक्षित होना बहुत जरूरी है। पढ़ लिखकर ही योग्य व्यक्ति बनता है जब बच्चों को शिक्षा गुणवत्तापूर्ण दी जायेगी तो निश्चित रूप से बच्चे देश का भविष्य बनेंगे। उन्होंने उपस्थित बच्चों से कहा कि अपने पड़ोस के जो बच्चे स्कूल नहीं जाते हैं उन्हें स्कूल के लिए प्रेरित करें। उन्होंने अध्यापकों से भी कहा कि बच्चों को प्यार से पढ़ाये, जिससे बच्चों को पढ़ने में भी रूचि बढे और स्कूल आने में बच्चे आनाकानी न करें। उन्होंने कहा कि बच्चे देश का भविष्य होते हैं जो पढ़ लिखकर शिक्षित होकर देश की सेवा करना है। आयोजित रैली की अगुवाई में शिक्षा की मशाल जलाते हुए चल रहे थे। आयोजित रैली में गुरू तेग बहादुर आदर्श विद्यालय, महत हरकिशनदास विद्यालय, बापू बालमन्दिर, शास्त्री विद्यामन्दिर, जीएस मैमोरियल पब्लिक स्कूल, पीडी मौर्डन पब्लिक स्कूल सहित नगर क्षेत्र में संचालित परिषदीय एवं मान्यता प्राप्त विद्यालयों के अध्यापक, अध्यापिका, छात्र-छात्राओं की रैली भगत सिंह पार्क, डैम्पीयर नगर से होलीगेट होते हुए पुनः भगत सिंह पार्क में पहुॅची। रैली में बच्चे, शिक्षित बनो के नारे लगाते हुए चल रहे थे। कार्यक्रम में मेयर डॉ0 मुकेश आर्यबन्धु, विधायक पूरनप्रकाश, सांसद प्रतिनिधि जनार्दन शर्मा, सीडीओ पवन कुमार गंगवार, बीएसए संजीव कुमार सिंह तथा नगर क्षेत्र में संचालित परिषदीय, मान्यता प्राप्त विद्यालयों के अध्यापक, अध्यापिकायें, छात्र-छात्राओं सहित विभिन्न गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।  

Read More

ब्रजवासी बच्चों की तोतरी वाणी से मन होता है प्रसन्न छः हजार स्कूल के बच्चों को बांटा दैनिक उपयोग का सामान मथुरा। बरसाना स्थित रंगीली महल में अष्टसखियों के गांव के छः हजार बच्चों को जगद्गुरु कृपालु महाराज की तीनों पुत्रियों ने दैनिक उपयोग की सामग्री भेंट की। सुबह से ही स्कूल के बच्चों की कतार रंगीली महल की तरफ बढ़ चली। महल के मुख्य द्वार पर स्वागत में खड़े अनुयायियों ने बच्चों को हाथों-हाथ लिया। कृपालु जी की पुत्रियां डॉ. विशाखा त्रिपाठी, श्यामा त्रिपाठी, कृष्णा त्रिपाठी ने बच्चों को स्नेहपूर्वक अपनी गोद में बिठाकर दैनिक सामान भेंट किया। ज्येष्ठ पुत्री डॉ. विशाखा त्रिपाठी ने कहा कि बच्चों का मन गुलाब की पंखुड़ियों की तरह कोमल होता हैं। ब्रजवासी बच्चों की तोतरी वाणी सुनकर उदास मन भी प्रसन्नता से भर उठता है। इस अवसर पर रंगीली महल के सचिव नितिन गुप्ता, जन सम्पर्क अधिकारी अजय त्रिपाठी, कार्यालय प्रबंधक अरविंद पटेल, हेमंत गुप्ता, गुलेश्वर मोहंती आदि उपस्थित रहे।  

Read More

मथुरा। पुष्टि सम्प्रदाय के वरिष्ठ महाकवि महात्मा सूरदास की 540 वीं जन्म जयंती की पूर्व संध्या पर दिनांक 19 अप्रैल गुरुवार को मसानी तिराहे पर अवस्थित बृजधाम प्रेक्षागृह की सभास्थली पर ब्रज कला केन्द्र मथुरा के तत्वावधान में एक विचार गोष्ठी का आयोजन किया गया ष्सूर कोै ब्रज तब और अबष्। जिसमें ब्रज के शताधिक साहित्य मर्मज्ञों ने सोत्साह भाग लिया। गोष्ठि की अध्यक्षता प्रमुख उद्योगपति मनोहर लाल गोयल ने की। सर्व प्रथम माँ सरस्वती के छायाचित्र के समक्ष दीप प्रज्जवलित किया गया जहां शालिनी शर्मा ने ष्चरण कमल बंदौ हरी राईष् सूर का ये पद अत्यन्त विनीत भाव से प्रस्तुत किया। तदन्तर गोष्ठी के संयोजक डॉ सत्यदेव आजाद ने विषय प्रवेश कराते हुए कहा कि महाकवि सूर युगांतरकारी कवि थे। जिन्होंने अपनी यशःकाया से अंधत्व को भी पराजित को दिया था।तथा सम्पूर्ण ब्रह्माण्ड को श्रीकृष्ण के दर्शन की क्षमता प्रदान की। केन्द्र के महामंत्री श्री राजेंद्र प्रसाद बंसल(भगत जी) ने विशिष्ट अतिथि की हैसियत से पधारे आकाशवाणी के निदेशक श्री अरविन्द त्रिपाठी का पटका    उढाकर स्वागत किया।श्री चन्द्रशेखर शर्मा ने ब्रज कला केन्द्र का संक्षिप्त इतिहास प्रस्तुत किया। तदन्तर उर्दू, हिन्दी और अंग्रेजी साहित्य के धनी डॉ. जाहिर हसन ने अत्यंत भाव विभोर होकर अपने ख्यालों का इजहार किया। संस्कृत के आचार्य डॉ. नटवरनागर ने दृढ़ता से कहा कि ब्रजभाषा के अस्तित्व से ही हिन्दी जीवन्त रह सकती है।इस अवसर पर डॉ. ताराचंद शर्मा, डॉ. पल्लवी शर्मा, सीमा शर्मा, डॉ. सरोज अग्रवाल, अनिल वोहरे आदि अनेक विद्वानों ने अपने विचार प्रस्तुत किये। श्री अशोक अज्ञ ने सुमधुर काव्य पाठ किया। कार्यक्रम का संचालन करते हुए डॉ. ब्रजभूषण चतुर्वेदी ने अनेक रोचक प्रसंग सुनाए। अंत में वरिष्ठ पदाधिकारी नरेन्द्र खण्डेलवाल ने सभी आगंतुक अतिथियों का आभार व्यक्त किया।

Read More

मथुरा। यमुना शुद्धिकरण की मांग को लेकर शिवसेना द्वारा विगत 18 अप्रैल से जिलाधिकारी कार्यालय के निकट क्रमिक अनशन  चल रहा है, परन्तु शासन-प्रशासन द्वारा उन्हें कोई आश्वासन नहीं मिला। ऐसा प्रतीत होता है कि शासन-प्रशासन गहरी नींद सोया हुआ है।  जिला प्रमुख मनीष भारद्वाज ने मासूम बच्चियों के साथ हो रहे दुष्कर्म, दिन प्रतिदिन बढ़ते जा रहे अपराध पर चिन्ता व्यक्त की।  उन्होंने कहा कि आज देश में पांच माह की बच्ची भी सुरक्षित नहीं है। एटा जिले में चार दिनों में दो मासूमों को दुष्कर्म के बाद  मार डाला गया। वहीं मध्य प्रदेश के इंदौर में महज पांच माह की बच्ची के साथ दुष्कर्म के बाद मार दिया गया। देश की बच्चियां सुरक्षित नहीं है। देश की कानून व्यवस्था ने आंखों पर पट्टी बांध रखी है। उन्होंने कहा कि शासन-प्रशासन को जगाने के लिए शिव सेना और भवानी सेना मिलकर आन्दोलन और प्रदर्शन करेंगी। मीडिया प्रभारी रमेश पुजारी ने कहा कि क्रमिक अनशन को चार दिन हो गए हैं, जिसे लेकर रोष व्याप्त है। उन्होंने कहा कि नगर निगमध्जिला प्रशासन ने यदि शीघ्र ही इस ओर ध्यान नहीं दिया तो 23 अप्रैल को यमुना में गिर रहे नाले-नालियों को शिवसैनिक अपने हाथों से टेप करने को बाध्य होंगे, जिसकी जिसकी जिम्मेदारी नगर निगम और जिला प्रशासन की होगी। इस अवसर पर अयोध्या क्रांतिकारी सुरेश बघेल, ब्रज बल्ल, मुकेश कुंतल, मुकेश रावत, हरी मोहन, वेद प्रकाश, सुनैना गुप्ता, आभा शर्मा, अनीता सिंह, घनश्यामदास, राहुल शर्मा, घनश्याम मिश्रा, सुनील सिंह, कुंज बिहारी शर्मा आदि थे।   

Read More

केशव धाम में दीनदयाल उपाध्याय अंत्योदय अध्ययन केंद्र का हुआ शिलान्यास  प्रो. राम शंकर कठेरिया, दिनेश जी के साथ मंत्री व विधायकों ने की शिरकत वृंदावन। पंडित दीनदयाल उपाध्याय अंत्योदय अध्ययन केंद्र एवं अन्य प्रकल्पों के शिलान्यास का कार्यक्रम केशव धाम में आयोजित किया गया। शुक्रवार को केशव धाम पहुंचे संसदीय राज्य मंत्री अर्जुन राम मेघवाल एवं विश्व हिंदू परिषद के अंतरराष्ट्रीय महामंत्री दिनेश जी द्वारा वैदिक मंत्रोच्चारण के मध्य सिला रखकर प. दीन दयाल उपाध्याय अध्ययन केंद्र का शिलान्यास किया गया। केशव धाम में अन्य प्रकल्पों के लिए विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए गए जिसमें हवन यज्ञ एवं विचार गोष्ठी का आयोजन भी किया गया। कार्यक्रम में पहुंचे संसदीय कार्य मंत्री अर्जुन राम मेघवाल एवं विश्व हिंदू परिषद के महामंत्री दिनेश जी के साथ विश्वविद्यालय के कुलाधिपति नारायण दास अग्रवाल ने हवन यज्ञ में पूर्ण आहुति प्रदान की। इससे पूर्व कार्यक्रम में पहुंचे अतिथि अर्जुन राम मेघवाल, प्रोफेसर रामशंकर कठेरिया, विश्व हिंदू परिषद के राष्ट्रीय महामंत्री दिनेश जी का आयोजकों द्वारा पुष्पगुच्छ भेंट कर अभिनंदन किया गया।  संसदीय राज्य मंत्री अर्जुन राम मेघवाल ने कहा कि पं. दीन दयाल उपाध्याय ने भारत वर्ष की सनातन विचारधारा को युगानुकूल रूप में प्रस्तुत करते हुए देश को एकलव्य मानवाद जैसी प्रगतिशील विचारधारा दी। अंत्योदय प्रकल्प के माध्यम से जो सेवा कार्य होगा, उसकी गूंज पूरे देश में अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर सुनाई देगी। अनुसूचित आयोग के अध्यक्ष प्रो. राम शंकर कठेरिया ने कहा कि पूरे प्रकल्प की कल्पना का श्रेय दिनेश जी एवं राकेश जैन को देते हुए जमकर प्रशंसा की। उन्होने पुरानी सरकारों पर कटाक्ष करते हुए कहा कि पूर्ववर्ती सरकारों ने गरीबी हटाओ नारा तो बहुत दिया परन्तु जमीनी हकीकत पर कार्य कभी नहीं हुआ। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने प. दीनदयाल उपाध्याय के अंत्योदय को एक संकल्प के रूप में लिया है और उसी लेकर कार्य को गति दी जा रही है। विश्व हिन्दु परिषद् अतंर्राष्ट्रीय महामंत्री दिनेश जी ने कहा कि अगर हमने समाज से कुछ लिया है तो हमें समाज को देना भी चाहिए यह हमारी नैतिक जिम्मेदारी है। इस अध्ययन केन्द्र में आने वाले शोध कर्ताओं को उनके जीवन से संबंधित सभी प्रकार की जानकारियां उपलब्ध कराई जायेगीं।  कार्यक्रम का संचालन प्रमोद चैहान ने किया। कार्यक्रम में विनीत शर्मा, अभिनव मिश्रा, अजय कुमार पोहिया, विधायक पूरन प्रकाश, महापौर डाॅ. मुकेश आर्य बन्धू, चन्द्रभान गुप्ता, मृदुलकान्त शास्त्री, गोविन्द शर्मा, अनन्तवीर दास, चै. तेजवीर सिंह, ठा. बच्चू सिंह, प्राण बल्लभ दुबे, पार्षद वैभव अग्रवाल, महेश, निर्देशक ललित कुमार,   

देश में बढ़ रहे बलात्कार की घटनाओं को लेकर युवाओं में रोष उन्नाव एवं कठुआ रेप कांड के विरोध में हिन्दू, मुस्लिम युवाओं ने किया कैंडल मार्च वृंदावन। आये दिन हो रही बलात्कार की घटनाओं से जहां पूरे देश मे आक्रोश है वही रेप जैसे जघन्य अपराध के विरोध में नगर के हिंदू मुस्लिम युवाओं ने मिलकर आवाज बुलंद की है। गुरुवार की रात गांधी पार्क में बड़ी संख्या में युवाओं ने मिलकर उन्नाव बलात्कार एवं कठुआ कांड के विरोध में कैंडल मार्च निकाला। वही युवाओं ने कुछ समय मौन धारण कर बलात्कार की शिकार मृतका की आत्मा की शांति के लिए 2 मिनट का मौन धारण कर श्रद्धांजलि अर्पित की गई।  शुभम शर्मा ने कहा कि सिस्टम की और जागरूकता के अभाव में देश में ऐसे जघन्य अपराध समय-समय पर देखने को मिलते हैं। मांग की है कि सरकार को जागरूकता के साथ-साथ बलात्कार पर सख्त कानून बनाना चाहिए जिससे कि ऐसे जघन्य अपराध करने से पहले आरोपी 10 बार सोचे। वहीं दूसरे युवा सोहेल कुरैशी ने भी विचार व्यक्त किये। श्रद्धाजंलि देने वालों में कृष्ण कुमार शर्मा, शुभम शर्मा, मुस्तकीम, आसिफ, सोहेल, मोनू गुप्ता, अमर हुसैन, ईशान शर्मा, हुसैन शाह, अकरम, नागेश, बसीम, दिवाकर अग्रवाल, डब्लू खान, प्रिंस शर्मा, राहुल शर्मा, असलम, सद्दाम, राहुल, एजाज अहमद आदि मौजूद रहे।

नारद संवाद

देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि

Read More

हमारी बात

स्वतंत्रता सेनानी पं. हुकम सिंह गौतम की पुण्यतिथि मनाई

Read More

Bollywood

विविधा

शंखनाद

पुरानी कहावत और नया भारत

Read More