BREAKING NEWS

मीडियाभारती वेब सॉल्युशन अपने उपभोक्ताओं को कई तरह की इंटरनेट और मोबाइल मूल्य आधारित सेवाएं मुहैया कराता है। इनमें वेबसाइट डिजायनिंग, डेवलपिंग, वीपीएस, साझा होस्टिंग, डोमेन बुकिंग, बिजनेस मेल, दैनिक वेबसाइट अपडेशन, डेटा हैंडलिंग, वेब मार्केटिंग, वेब प्रमोशन तथा दूसरे मीडिया प्रकाशकों के लिए नियमित प्रकाशन सामग्री मुहैया कराना प्रमुख है- संपर्क करें - 0129-4036474

घायलों को 100 नंबर की पीआरवी 1916 ने सौ सैय्या अस्पताल में कराया भर्ती  वृंदावन। मथुरा वृंदावन मार्ग पर टेंपो का टायर फटने से टेंपो पलट गया। हादसे में 5 लोग घायल हो गए। वहीं घायलों को 100 नंबर की पीआरबी 1916 ने उपचार के लिए सौ सैय्या संयुक्त चिकित्सालय में भर्ती कराया। बताते चलें कि थाना वृंदावन की अद्धा चैकी क्षेत्र अंतर्गत मथुरा वृंदावन मार्ग पर सैकड़ों की संख्या में टेंपो चालक ओवरलोडिंग कर सवारियों को ढोते नजर आते हैं। नतीजतन ओवरलोडिंग के कारण आए दिन कहीं ना कहीं टेंपो पलटने की घटनाएं सामने आती रहती हैं।ऐसा ही हुआ आज बुधवार को। जब दोपहर लगभग 2ः30 बजे वृंदावन से एक टेंपो सवारियां भरकर मथुरा की ओर जा रहा था। पीएमवी पॉलिटेक्निक के समीप अचानक टेंपो का टायर फट जाने से टेंपो पलट गया। टैम्पू पलटते ही चीख-पुकार शुरू हो गई। वही आस पास के लोग मौके पर दौड़े और पुलिस को सूचना दी। हादसे में कई लोग गंभीर रूप से घायल हो गये। सूचना पर पहुंची 100 नंबर की पी.आर.वी वैन 1916 ने घायलों को सौ सैय्या संयुक्त चिकित्सालय में भर्ती कराया। जहाँ घायलों का उपचार चल रहा है। हादसे में अमित पांडे पुत्र धर्मराज पांडे निवासी मोतीझील वृन्दावन, उमा अग्रवाल पत्नी अनिल अग्रवाल बाराकोटा राजस्थान, के साथ बदायूं के मनोज यादव ,उनकी पत्नी मनीषा यादव व पुत्र शिवम यादव घायल हो गये।

Read More

अखिल भारतीय श्रीब्रजस्थ मैथिल ब्राह्मण महासम्मेलन में आठ जोड़ों का दहेज रहित सामूहिक विवाह हुआ संपन्न समाज के गणमान्य नागरिकों ओर मेधावी छात्र छात्राओं का किया गया सम्मान मथुरा। सामाजिक कुरूतियों के निवारण के संकल्प के साथ चतुर्थ अखिल भारतीय श्रीब्रजस्थ मैथिल ब्राह्मण महासम्मेलन सदर बाजार स्थित भोले वाटिका पर संपन्न हुआ। महासम्मेलन में बुजुर्ग और मेधावी छात्र-छात्राओं का सम्मान किया गया।  महासम्मेलन में आगरा, अलीगढ़, हाथरस, दिल्ली फरीदाबाद, अजमेर, कोटा, दाहौद आदि स्थानों से बड़ी संख्या में मैथिल ब्राह्मणों ने महासम्मेलन में भाग लिया। चतुर्थ वार्षिक आयोजन में सबसे पहले सुबह आठ बजे परशुराम जयंती के उपलक्ष में पंडित रेवतीरणम आचार्य के नेतृत्व में हवनपूजन का कार्यक्रम हुआ। अधिवेशन का विधिवत उद्घाटन मुख्यअतिथि गंगाधर पाठक मैथिल ने भगवान परशुराम एवं विद्यापति महाराज के छविचत्र के सम्मुख दीप प्रज्वलित कर किया।  मुख्यअतिथि वेदाचार्य गंगाधर पाठक मैथिल ने कहाकि मैथिल ब्राह्मणों को समाज को दिशा देने के लिए आगे आना होगा। हमारा इतिहास गौरवशाली रहा है, इसे हमें आने वाली पीढ़ियों को भी बताना होगा। वर्तामान में समाज संक्रमण के दौर से गुजर रहा है, यह संक्रमण वैचारिक है, हमें अपने बच्चों को इस संक्रमण से बचाना होगा।  इससे पहले मुख्यअतिथि का स्वागत राष्ट्रीय अध्यक्ष रामेशचंद शर्मा एवं शाखा मथुरा के समस्त पदाधिकारियों ने किया। राष्ट्रीय अध्यक्ष का स्वागत शाखा सभा के अध्यक्ष ताराचंद पाठक ने किया। इसके बाद विभिन्न प्रांतों से आये सभी अतिथियों का स्वागत राधाकृष्ण का चित्र भैंट कर एवं दुशाला उढ़ाकर किया गया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए शाखा सभा के उपाध्यक्ष हीरालाल शर्मा ने कहा कि युवाओं को आगे आना चाहिए। युवाओं के सकारात्मक योगदान के बिना किसी भी समाज का उत्थान संभव नहीं है। उन्होंने कहा कि ब्राह्मणों को याज्ञोपवीत और शिखा रखने चाहिए। मंदिर समिति के अध्यक्ष रमेशचंद शर्मा ने  कहा कि हम सभी को हमेशां अपनी सोच सकारात्मक रखनी चाहिए सकारात्मक सोचेंगे तभी आगे बढ़ेंगे। कार्यक्रम के दौरान सामाज की पत्रिका मैथिल दर्पण का विमोच भी किया गया। कार्यक्रम में वरिष्ठ नागरिक सम्मान में हरनारायण शर्मा महाशय, शांति स्वरूप मिश्रा, दाऊदयाल मिश्रा, श्रीमती सूरजवती शर्मा को सम्मानित किया गया।  इसके के अलावा विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले मेधावी छात्र छात्राओं को भी सम्मानित किया गया। सम्मान पाने वालों में पूजा शर्मा, वैभव, अनन्या, तन्मय, कौशल, मयंक, मणिलता, याचना वत्स आदि हैं।  कार्यक्रम में मुख्यरूप से राष्ट्रीय कार्यकारिणी के जवाहरलाल शर्मा, बद्रीनाथदयाल मिश्र, गुरुदेव प्रसाद शर्मा, कांतिस्वरूप शर्मा, गया प्रसाद शर्मा, डा.ताराचंद पाठक, हीरालाल शर्मा, डोरीलाल शर्मा, सुरेशचंद शर्मा, अजय शर्मा, सुशील शर्मा, रमेशचंद शर्मा, मनोज शर्मा, विष्णु शर्मा, विनोद कुमार शर्मा, आरती शर्मा, सतीशचंद मिश्र, चेतन्यमहाप्रभु, गोपाल प्रसाद शर्मा, मानिकचंद शर्मा, मीडिया प्रभारी केके शर्मा बबलू आदि मौजूद रहे।  शाम को अधिवेशन के बाद आठ कन्याओं का सामूहिक विवाह संपन्न हुआ।    राया कस्बे में अक्षय तृतीया के अवसर पर भगवान परशुराम जयंती हर्ष उल्लास के साथ धूमधाम से मनायी गयी। गांव पिरसुआ में भगवान परशुराम की पूजा अर्चना कर शोभायात्रा निकाली गयी जगह जगह पुष्प बरसात कर शोभायात्रा का स्वागत किया गया। इस अवसर पर पूर्व चेयरमैन राकेश शर्मा हाकिम चन्द्र शर्मा, अरविन्द शर्मा, चन्द्रपाल शर्मा,गोपाल शर्मा, डा दशरथ शर्मा, देवीचरन,रघुवीर, मनोज शर्मा, रूद्रप्रकाश सारस्वत, मूलीशर्मा आदि प्रमुख लोग उपस्थित रहे। 

Read More

मथुरा। गोवर्धन क्षेत्र अंतर्गत पानीगांव में दो भाइयों की हत्या के सात दिन बाद भी पुलिस एक भी फरार हत्यारोपियों का सुराग नहीं लगा सकी। इस घटना से लडक़ियों के मायका राधाकुण्ड के लोगों में भारी गुस्सा पनप रहा हैं। पुलिस की लचर व लापवाह कर्मीयों के खिलाफ रोष व्याप्त हैं।  राधाकुण्ड में दर्जनों लोगों ने हत्यारोपियों के गिरप्तारी की मांग को लेकर कैंडल मार्च निकाला। साथ ही हत्यारोपियों को फांसी की सजा दिए जाने की मांग की गई। कैंडल मार्च बड़ा बाजार, राधारानी परिक्रमा मार्ग गोपी कुआ, संगम मार्ग हनुमान तिराहा, सब्जी मंड़ी के राधारानी घाट पर कैंडल मार्च निकालकर मृतकों की आत्म शांति की दुआं मांगी और पानीगांव में राजवीर व कन्हैया के हत्यारों की गिरप्तारी कर फांसी की सजा दिये जाने की मांग की गई।  दोनों मृतकों की पत्नी राधाकुण्ड की होने से कस्वा वासियों का गुस्सा सातवे आंसमान पर है। उन्होेंने कहा कि अगर पुलिस ने 24 घंटे के अन्दर हत्यारांे की गिरप्तारी नही हुई तो सड़कों पर हंगामा होगा सड़क, रेल मार्ग, बाजार आदि बंद कर उम्र प्रदर्शन किया जायेगा। इस अवसर पर पप्पू पुरोहित, मुनमुन गोस्वामी, पप्पन शुक्ला, श्रीराम पुरोहित, मोहन काका, छोटू कटारा, कान्हा पुरोहित, विष्णु उपाध्याय, छत्तर चैधरी, विजय कौशिक, कान्हा गोस्वामी, बबुआ कौशिक, मुरारी गोस्वामी, महेश फौजी, उमा कौशिक, कन्हैया पुरोहित, गोपाल गोस्वामी, भोला खण्डेलवाल, धीरू कौशिक, विष्णु ठाकुर आदि लोग मौजूद रहे।   

Read More

प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना का लाभ जल्द दिलवाया जायेगा मथुरा। राजीव भवन सभागार में किसान दिवस अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व रवीन्द्र कुमार की अध्यक्षता में का आयोजन किया गया, जिसमें उन्होंने निर्देश दिये कि किसानों को उनसे संबंधित सरकारी योजनाओं का शत-प्रतिशत लाभ दिया जाय। अपर जिलाधिकारी ने कहा कि किसानों से संबंधित समस्याओं को शीघ्र दूर किया जायेगा। इस अवसर पर एडीएम ने किसानों की समस्याएं सुनी।  उप कृषि निदेशक ने कहा कि प्रधानमंत्री फसल बीमा योजनान्तर्गत फसल बीमा का लाभ तत्काल प्रभाव से किसानों को दिलवाया जायेगा। किसान दिवस में सबसे अधिक समस्याएं सिंचाई विभाग की थी जिसमें नहरों की सफाई समय से न होने, नहर की अवैध कटिंग तथा अंतिम टेल तक पानी न पहुॅचने की शिकायतें आई। साथ ही किसानों ने अवगत कराया कि इस बार फसलों में बरसात तथा ओलावृष्टि से काफी हद तक नुकसान हुआ है, इस पर अपर जिलाधिकारी ने बताया कि संबंधित उप जिलाधिकारी एवं तहसीलदार को निर्देश जारी कर दिये गये हैं कि जल्द से जल्द सर्वें कराकर रिपोर्ट उपलब्ध करायें ताकि रिपोर्ट शासन को भेजी जा सके। अपर जिलाधिकारी ने अधिकारियों को निर्देश देते हुए कहा कि अगले किसान दिवस से पूर्व सभी शिकायतों का निस्तारण हो जाना चाहिए यदि किसी शिकायत अथवा कार्य के निस्तारण में कोई व्यवधान आ रहा है तो संबंधित अधिकारी उनके संज्ञान में लाकर समाधान करा सकते हैं, लेकिन बहाने बाजी नहीं सुनी जायेगी। उन्होंनें सिंचाई विभाग के अधिकारियों को निर्देशित किया है कि संबंधित उप जिलाधिकारियों से वार्ता कर इस समस्याओं का स्थाई समाधान शीघ्रता से करें। किसान दिवस में जिला विकास अधिकारी प्रदीप कुमार यादव, उप कृषि निदेशक धुरेन्द्र कुमार, जिला कृषि अधिकारी डॉ0 प्रमोद कुमार, एलडीएम, सिंचाई सहित प्रगतिशील किसान तथा क्षेत्रीय किसान उपस्थित थे। 

Read More

चाक चैबंद व्यवस्था को अधीनस्थों को दिये दिशा निर्देश सुरक्षा के लिहाज से वृन्दावन को 7 सेक्टर व 3 जोन में बांटा वृन्दावन। अक्षय तृतीया पर्व पर श्रीधाम वृन्दावन में उमड़ने वाले जन सैलाब की सुरक्षा को लेकर पुलिस प्रशासन द्वारा आज फोगला आश्रम में एक ब्रीफिंग  आयोजित की। जिसमें पुलिस के आला अधिकारियों समेत सैकडो पुलिसकर्मियों ने भी भाग लिया। ब्रीफिंग के दौरान एसपी सिटी श्रवण कुमार, एसपी ट्रैफिक  बृजेश कुमार  एवं सीओ सदर ने अधीनस्थों से चर्चा कर जरूरी दिशा निर्देश दिए। अक्षय तृतीया के पर्व पर बाहर से आने वाले श्रद्धालुओ की भीड़ को देखते हुए प्रशासन द्वारा चाक चैबंद इंतजामात किये गये हैं। एसपी सिटी श्रवण कुमार ने बताया कि वृन्दावन को 7 सेक्टर व 3 जोन में विभाजित किया गया है। जोन के प्रभारी एडिशनल एसपी को और सेक्टर प्रभारी सीओ सदर को बनाया गया है। वही हर सैक्टर में एक सह प्रभारी बनाया गया है । इसके अलावा 3 एडिशनल एसपी 7 सी.ओ. व 12 एस.एच.ओ. 50 सब इंस्पेक्टर ,200 सिपाही  20 ट्रैफिक सिपाही, सहित भारी पुलिसबल की तैनाती की गयी है। गौरतलब है कि अक्षय तृतीया के पर्व पर चरण दर्शन का विशेष महत्व होता है। विश्वविख्यात ठाकुर बांके बिहारी मंदिर में चरण दर्शन करने के लिए श्रद्धालु दूर दराज क्षेत्रों से वृन्दावन आते हैं। ये विशेष दर्शन वर्षभर में सिर्फ एक दिन ही होते हैं। श्रद्धालुओं की सुविधार्थ दर्शनों के लिए वन वे व्यवस्था की गई है जिसके अंतर्गत गेट नंबर 2 ,3, और 5 से प्रवेश कराया जाएगा । वही निकासी गेट नंबर 1 और 4 से की जाएगी। साथ ही शहर के प्रवेश मार्गों पर 11 बैरियर 16 नाकाबंदी पॉइंट बनाए गए हैं वही 5 मोबाइल बैरियर की व्यवस्था भी की गई है। इस अवसर पर एसपी सिटी श्रवण कुमार, एसपी टैªफिक बृजेश कुमार, सीओ सदर राकेश सिंह, आगरा से आये सीओ जनक सिंह, कोतवाली प्रभारी सुबोध कुमार सिंह, एसएसआई अवधेश जादौन, रमणरेती चैकी प्रभारी विपिन गौतम, जैंत चैकी प्रभारी राजीव सिंह समेत अन्य अधिकारी मौजूद रहे। 

Read More

वृंदावन। चुंगी चैराहा स्थित कैम्प कार्यालय पर पूर्व प्रधानमंत्री चंद्रशेखर की 91 वीं जयंती हर्षउल्लास के साथ मनाई गई।पूर्व पीएम के चित्रपट पर माल्यार्पण कर उनके जीवन वृत्त पर प्रकाश डाला। युवा सपा नेता अशोक कुमार ने कहा कि पूर्व पीएम चंद्रशेखर सिंह एक प्रखर वक्ता, लोकप्रिय राजनेता, विद्वान, लेखक और बेबाक समीक्षक थे। जो देश के प्रधानमंत्री के रूप में आठ महीने से भी कम के कार्यकाल में रहे। वह 10 नवंबर, 1990 से 20 जून, 1991 तक पीएम के पद पर रहे। इतने दिनों में ही उन्होंने नेतृत्व क्षमता और दूरदर्शिता की ऐसी छाप छोड़ी जिसे आज भी याद किया जाता है। अंकित वार्ष्णेय ने कहा कि चंद्रशेखर सिंह ने राष्ट्रीय मसलों और जनता के सवालों पर सरकारों का विरोध भी किया और आवश्यक सहयोग भी। आज उन्हीं बेबाकी बोल और खुले विचारों वाले नेता की पुण्यतिथि मनाई गई। उनके नेक कर्मों और विचारों से आज भी उन्हे लोग याद करते हैं। अंत में सभी कार्यकर्ताओं ने उनके बताये मार्ग पर चलने का संकल्प दोहराया। इस मौके पर सत्यवीर सिंह राघव, विनय ठाकुर, विजय राघव, भुल्लू कुरेशी, विनोद, शिवेंद्र अवस्थी, संजय जादौन, सुरेश तोमर, गब्बर जादौन, पवन ठाकुर, चैधरी ओमवीर सिंह, किस्सो ठाकुर, जीतू राघव और गिर्राज सिंह आदि मौजूद रहे।  

Read More

वृंदावन। चुंगी चैराहा स्थित कैम्प कार्यालय पर पूर्व प्रधानमंत्री चंद्रशेखर की 91 वीं जयंती हर्षउल्लास के साथ मनाई गई।पूर्व पीएम के चित्रपट पर माल्यार्पण कर उनके जीवन वृत्त पर प्रकाश डाला। युवा सपा नेता अशोक कुमार ने कहा कि पूर्व पीएम चंद्रशेखर सिंह एक प्रखर वक्ता, लोकप्रिय राजनेता, विद्वान, लेखक और बेबाक समीक्षक थे। जो देश के प्रधानमंत्री के रूप में आठ महीने से भी कम के कार्यकाल में रहे। वह 10 नवंबर, 1990 से 20 जून, 1991 तक पीएम के पद पर रहे। इतने दिनों में ही उन्होंने नेतृत्व क्षमता और दूरदर्शिता की ऐसी छाप छोड़ी जिसे आज भी याद किया जाता है। अंकित वार्ष्णेय ने कहा कि चंद्रशेखर सिंह ने राष्ट्रीय मसलों और जनता के सवालों पर सरकारों का विरोध भी किया और आवश्यक सहयोग भी। आज उन्हीं बेबाकी बोल और खुले विचारों वाले नेता की पुण्यतिथि मनाई गई। उनके नेक कर्मों और विचारों से आज भी उन्हे लोग याद करते हैं। अंत में सभी कार्यकर्ताओं ने उनके बताये मार्ग पर चलने का संकल्प दोहराया। इस मौके पर सत्यवीर सिंह राघव, विनय ठाकुर, विजय राघव, भुल्लू कुरेशी, विनोद, शिवेंद्र अवस्थी, संजय जादौन, सुरेश तोमर, गब्बर जादौन, पवन ठाकुर, चैधरी ओमवीर सिंह, किस्सो ठाकुर, जीतू राघव और गिर्राज सिंह आदि मौजूद रहे।  

Read More

वृंदावन। चुंगी चैराहा स्थित कैम्प कार्यालय पर पूर्व प्रधानमंत्री चंद्रशेखर की 91 वीं जयंती हर्षउल्लास के साथ मनाई गई।पूर्व पीएम के चित्रपट पर माल्यार्पण कर उनके जीवन वृत्त पर प्रकाश डाला। युवा सपा नेता अशोक कुमार ने कहा कि पूर्व पीएम चंद्रशेखर सिंह एक प्रखर वक्ता, लोकप्रिय राजनेता, विद्वान, लेखक और बेबाक समीक्षक थे। जो देश के प्रधानमंत्री के रूप में आठ महीने से भी कम के कार्यकाल में रहे। वह 10 नवंबर, 1990 से 20 जून, 1991 तक पीएम के पद पर रहे। इतने दिनों में ही उन्होंने नेतृत्व क्षमता और दूरदर्शिता की ऐसी छाप छोड़ी जिसे आज भी याद किया जाता है। अंकित वार्ष्णेय ने कहा कि चंद्रशेखर सिंह ने राष्ट्रीय मसलों और जनता के सवालों पर सरकारों का विरोध भी किया और आवश्यक सहयोग भी। आज उन्हीं बेबाकी बोल और खुले विचारों वाले नेता की पुण्यतिथि मनाई गई। उनके नेक कर्मों और विचारों से आज भी उन्हे लोग याद करते हैं। अंत में सभी कार्यकर्ताओं ने उनके बताये मार्ग पर चलने का संकल्प दोहराया। इस मौके पर सत्यवीर सिंह राघव, विनय ठाकुर, विजय राघव, भुल्लू कुरेशी, विनोद, शिवेंद्र अवस्थी, संजय जादौन, सुरेश तोमर, गब्बर जादौन, पवन ठाकुर, चैधरी ओमवीर सिंह, किस्सो ठाकुर, जीतू राघव और गिर्राज सिंह आदि मौजूद रहे।  

Read More

मथुरा। मंगलवार को बरसाना एवं स्वाट टीम ने मुखबिर की सूचना पर दबिश दे फरार 15 हजार का ईनामी बदमाश घर से दबोच लिया उसके पास से चाकू बरामद हुआ है। आपको बता दे कि पुलिस बदमाश मुठभेड़ में आगरा पुलिस के एक सिपाही की हत्या एवं विभिन्न अपराधों मेें वांछित चल रहा था। जिसे आज देरसायं एसएसपी के समक्ष पेश करते हुए जेल भेजा है। एसएसपी ने पुलिस टीम को पांच हजार का ईनाम दिया है।  पुलिस लाइन स्थित सभागार में जानकारी देते हुए एसपी देहात आदित्य शुक्ला ने बताया मंगलवार बरसाना क्षेत्र वर्ष 2013 में आगरा एसओजी टीम ने बदमाशों को पकड़ने के लिए छापा मारा था उस दौरान बदमाशों से हुई मुठभेड़ में कांस्टेबिल सतीश की गोली लगने से मौत हो गई थी। पुलिस ने इस मामलेे में कई अभियुक्तों को पुलिस पहले ही गिरफ्तार कर चुकी हैै। लेकिन नन्नू उर्फ नन्दू पुत्र धानू निवासी हाथिया बरसाना जनपद तभी से वांछित चल रहा था। नन्नू पर थाना बरसाना से 10 हजार और थाना एतमादपुर आगरा से 5 हजार का इनाम घोषित है। इस मामले में स्वाट टीम और बरसाना पुलिस इसे पकड़ने के प्रयास में लगी थी, 17 अप्रैल को सुबह मुखबिर की सूचनाधार पर नन्नू अपने घर पर है। थाना प्रभारी बरसाना सुनील कुमार और स्वाट टीम प्रभारी हरबेन्द्र मिश्रा ने संयुक्त कार्यवाही करते हुए उन्हें पकड़ लिया। इसके कब्जे से चाकू भी बरामद हुआ है।  

Read More

मथुरा। गत दिनों अरुणाचल सीमा पर सुरक्षा करते वक्त शहीद हुए जनपद मथुरा के अंतर्गत ग्राम चैमुहाँ के जवान कालीचरण के “शहीद स्मारक” के लिए प्रशासन द्वारा आवंटित जमीन के आस पास गंदगी देख द्रवित होकर आज रालोद जिलाध्यक्ष कुँवर नरेंद्र सिंह के नेतृत्व में पार्टी कार्यकर्ताओं द्वारा आज “श्रम दान” व सफाई अभियान किया गया।जिसमें “शहीद स्मारक” के आस पास गंदगी को फांवड़े व जे.सी.बी द्वारा साफ कराया गया। आज इस कार्यक्रम में रालोद उपाध्यक्ष श्री जयंत चैधरी भी आने वाले थे पर जरूरी कार्य करते चलते वह नही आ सके। कुँवर नरेंद्र सिंह ने मीडिया को सम्बोधित करते हुए कहा कि आज हम लोगों ने श्री जयंत चैधरी के आह्वान पर शांतिपूर्वक तरीके से “श्रम दान”किया है परंतु अगर केंद्रीय सरकार व स्थानीय प्रसाशन द्वारा जल्द इनको कोई अनुदान, परिवार में नौकरी व अन्य सुविधाएँ नही दी गईं तो राष्ट्रीय लोक दल मथुरा श्री जयंत चैधरी जी के नेतृत्व में एक बहुत बड़ा आंदोलन खड़ा करेगा। श्रमदान व सफाई अभियान कार्यक्रम में मुख्यरूप से उपस्थित रहे रालोद नेता ठाकुर जितेंद्र सिंह सदस्य,जिला पंचायत गौरव मालिक, ताराचंद गोस्वामी, ठाकुर समय सिंह, ठाकुर जगन्नाथ सिंह, भूरी सिंह आदि रालोद कार्यकर्ता व पदाधिकारीगण उपस्थित रहे।

Read More

निरंकारी सत्संग से रिश्तों में मिठास लाने तथा प्रेम बढ़ाने का प्रयास मथुरा। निरंकारी सत्गुरू माता सविन्दर हरदेव जी महाराज की प्रेरणा से देशभर में महिला समागम आयोजित किये जा रहे हैं। इसी क्रम में यहां हाइवे नवादा स्थित संत निरंकारी सत्संग भवन पर निरंकारी महिला संत समागम आयोजित किया गया। सत्संग में प्रचारिका बहन पुनम अरोड़ा ने कहा कि हर नारी जो स्वयं में खुश रहना चाहती हैं और घर-परिवार को भी खुशमय बनाना चाहती हैं तो ’’ निरंकारी सत्संग’’ से बेहतर कोई विकल्प नही है। निरंकारी सत्गुरू से ब्रह्मज्ञान प्राप्त कर लाखों घर परिवारों में रोनकें आ गयी हैं। उन्होंने कहा कि घर में सभी सदस्यों को सम्मान दिया जाऐ। मां हो या सास, बहन हो या ननद, पिता हो या ससुर, हर एक रिश्तें का अपना स्थान हैं, अपना महत्व है। जीव-जन्तु-पशु तथा प्रकृति सब अपने स्वभाव अनुसार काम कर रहे हैं, किन्तु मनुष्य अपने मानवीय स्वभाव के विपरीत कार्य कर रहा है। जब कोई भी अपनी सीमा से बाहर जायेगा तो समाज हो या ग्रहस्थ में हलचल होना स्वाभाविक है। इसलिए एक -दूसरे के स्वभाव को समझें। एक -दूसरे की रूचि का आदर करें। अधिकार जताने की बजाय कर्तव्यों के पालन पर ध्यान दें। मंथरा कैकयी के बजाय, शबरी, अहिल्या, मीराबाई जैसा किरदार हों। निरंकारी प्रचारिका ने कहा कि निरंकारी सत्संग से सीख लेकर हजारों नारियों ने अपने घर परिवार की तस्वीर बदल दी हैं, वें सिर्फ प्रवचन सुनने तक सीमित नहीं रहीं बल्कि निरंकारी सत्गुरू द्वारा प्रदान ’’ब्रह्मज्ञान’’ को अपने जीवन का हिस्सा बनाकर, अपने आचरण द्वारा प्रेम तथा शांति का माहौल देकर अपने ही घर को स्वर्ग बना दिया है। उन्होंने कहा कि निरंकारी सदगुरू माता सविन्दर हरदेव जी महाराज की प्रेरणा से हर शहर में निरंकारी सत्संग के माध्यम से सास-बहु, ननद-भौजाई, देवरानी-जेठानी, पति-पत्नी, के बीच रिश्तों में मिठास लाने तथा आपस में प्रेम बढाने का प्रयास किया जा रहा है। जिन घरों में सत्संग होता है वहां सास बहु लडती नहीं बल्कि मां बेटी सा प्रेम करती हैं। नारी अगर चाहे तो घर परिवार को एकत्व की डोर में बांधे रख सकती है, इसके लिए प्रेम नम्रता तथा  सहनशीलता के आभूषणों को धारण करना जरूरी है। तभी घर परिवार की तस्वीर बदलेगी और स्वर्गमय नजारा भी दिखेगा।

Read More

मुआवजे को लेकर रालोद ने सौंपा डीएम को ज्ञापन  मथुरा। अप्रैल माह में शुरूआत में आई दैवीय आपदा, बेमौसम बारिश, ओलावृष्टि से तीन बच्चे व दो महिलाओं की मौत पर उनके परिजनों को मुआवजा एवं किसानों की बर्वाद फसल पर उन्हें मुआवजा दिए जाने को लेकर आज रालोद का एक प्रतिनिधि मंडल डीएम कार्यालय पहुंचा जहां उन्होंने एक ज्ञापन डीएम सर्वज्ञराम मिश्र को सौंपा।  रालोद कार्यकर्ताओं के साथ जिलाध्यक्ष कुं. नरेन्द्र सिंह एवं महानगर संयोजक ताराचंद गोस्वामी अपने कार्यकर्ताओं के साथ सोमवार सुबह डीएम कार्यालय पहुंचे जहां उन्होंने किसानों की बर्वाद हुई फसल को लेकर एवं फरह के गांव झुड़ावई में छत का छज्जा गिरने से हुई तीन बच्चे एवं दो महिलाओं पर 20-20 लाख रूपया का मुआवजा दिया जाए तथा 85 प्रतिशत किसानों की ओलावृष्टि में नष्ट हुई फसल पर प्रति विघा पांच-पांच हजार रूपया मुआवजा दिया जाए। जिलाध्यक्ष कुं. नरेन्द्र सिंह ने कहा कि पूरे जिले में 100 प्रतिशत ही गेहूं की फसल समाप्त हो चुकी है। किसान इस भयानक स्थिति देखकर कर कई किसान मर चुके है। किसानों के लिए रालोद हर समय तैयार रहता है, उसकी मदद के लिए अगर सरकार मुआवजा नहीं देती है तो रालोद सड़क पर निकल कर आंदोलन करेंगा। अब तक सरकार ने ऊंट के मुंह जीरा देने का काम किया है। अगर जिला प्रशासन ने इस समस्या को गंभीरता से नहीं लिया तो रालोद सड़क पर उतर मथुरा जाम करेंगी।  वहीं रालोद महानगर संयोजक ताराचंद गोस्वामी ने कहा कि मथुरा के 10 ब्लॉकों में किसान तित्राही तित्राही कर रहा है कैसे आने वाला समय अपने परिवार का पालन पोषण कर पाएगा। कही तो लेखपाल कए दिन के गए मगर कोई बढ़ा अधिकारी अब तक निरीक्षण को नहीं पहुंचा।  डीएम को ज्ञापन देने वालों में मुख्य रूप से रालोद यूथ पश्चिम उप्र. रोहित प्रताप, राजपाल भरंगर बलदेव ब्लॉक प्रमुख, बाबूलाल, रामवीर सिंह भरंगर, बच्चू सिंह चाहर, सुरेश भगतजी, जयवीर सिंह दर्जनों रालोद कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Read More

नारद संवाद

देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि

Read More

हमारी बात

स्वतंत्रता सेनानी पं. हुकम सिंह गौतम की पुण्यतिथि मनाई

Read More

Bollywood


विविधा


शंखनाद

पुरानी कहावत और नया भारत

Read More