BREAKING NEWS

मीडियाभारती वेब सॉल्युशन अपने उपभोक्ताओं को कई तरह की इंटरनेट और मोबाइल मूल्य आधारित सेवाएं मुहैया कराता है। इनमें वेबसाइट डिजायनिंग, डेवलपिंग, वीपीएस, साझा होस्टिंग, डोमेन बुकिंग, बिजनेस मेल, दैनिक वेबसाइट अपडेशन, डेटा हैंडलिंग, वेब मार्केटिंग, वेब प्रमोशन तथा दूसरे मीडिया प्रकाशकों के लिए नियमित प्रकाशन सामग्री मुहैया कराना प्रमुख है- संपर्क करें - 0129-4036474

सभी पर की जाएगी गैंगस्टर की कार्यवाही  मथुरा। मथुरा। क्रिकेट टूर्नामेंट शुरू होते ही सट्टा बाजार भी गर्म होने लगा है। वही मथुरा के सट्टे बाजार में आईपीएल क्रिकेट को लेकर सटोरिया मैदान में है। लेकिन पुलिस की सक्रीयता के चलते आज थाना कोतवाली पुलिस ने आईपीएल मैच में सट्टटा लगाते हुए चार अभियुक्तों को किया गिरफ्तार नगदी व सामान बरामद किया हैं। दिल्ली व मुंबई के बीच आईपीएल क्रकेट के शुरू होते ही सट्टा माफिया भी सक्रीय हो गए है। बताते चले क्रिकेट के नाम पर करोडो रूपये का सट्टा सट्टटा माफियाओ द्वारा लगाया जाता है। वही मथुरा सहित आस पास के इलाको में भी सटट्टे के कारोबारी अपना ठिकाना बनाये बैठे है।  इसकी जानकारी देते हुए आज पुलिस लाइन स्थित सभागार में एसपी सिटी श्रवण कुमार ने बताया कि शहर कोतवाली क्षेत्र स्थित बीएसए रोड पर प्रोफेसर कालोनी में रवि पाराशर के घर में खुद कोतवाली प्रभारी शिवप्रताप सिंह और चैकी प्रभारी कृष्णा नगर अनुराग शर्मा ने सटीक सूचना मिलने पर आईपीएल सट्टे की खाईबाडी करते हुए चार युवकों को पकड़ा, पकड़े गए युवकों के पास से करीब 31 हजार रुपए और 1 लैपटॉप, पैनड्राइव, 1 एलईडी टीवी एक प्रिंटर, डीबीडी बॉलवो 01, एक रजिस्टर और 4 मोबाइल बरामद किए है। पकड़े गए युवकों ने अपने नाम रवि पाराशर पुत्र कंचन सिंह, विनोद पुत्र चन्द्रपाल निवासी नौहझील, दीपक पुत्र मुरारीलाल निवासी विकास नगर हाइवे व उन्नत उपाध्याय पुत्र दिनेशचंद शर्मा निवासी किशोरपुरम भूतेश्वर बताया। इन लोगों ने बताया कि आईपीएल के क्रिकेट में हर बोल पर कितने रन बनेंगे कब आउट होगा, कौन जीतेगा। इन सभी की खाईवाड़ी की जाती है। एसपी सिटी श्रवण कुमार ने बताया कि आईपीएल सट्टेबाजों पर पुलिस की कड़ी नजर है, सभी की कुण्डली खंगाली जा रही है, जल्द ही बड़े सट्टेबाज उनकी गिरफ्त में होंगे।  कोसी पुलिस ने पकड़े दस सटोरिए    कोसीकलाँ पुलिस द्वारा बीतीरात क्रिकेट मैच के दौरान दो अलग-अलग मकानो पर छापे मारी की गई जिसमे 10 अभियुक्तो को लैपटाँप ,मोबाईल्स,टीबी,के जरिये सट्टा लगाते व सट्टे की खाई बाडी करते समय गिरफ्तार किया गया । पकडे गये अभियुक्तो द्वारा संगठित गैंग बनाकर अवैध रुप से धन अर्जित किया जा रहा था । तथा नवयुवको को सट्टे के जरिये पैसा कमाने का लालच देकर भ्रमित किया जा रहा था । जो समाज विरोधी क्रिया कलापो की श्रेणी मे आता है। गिरफ्तार अभियुक्तो में विलायत, चरन सिंह, शकील, शहीद, इस्लामुद्दीन, कलीम, रहीश, कपिल चैधरी, परशुराम, फतेह सिंह निवासी कोसीकलां बताया है। इनके कब्जे से 1,23,320 रुपये नगद , 11 मोबाईल , दो एल0ई0डी ,सट्टा पर्ची , बैटरी इन्वर्टर, आदि सामान बरामद हुए है। एसपी देहात आदित्य शुक्ला ने बताया है कि सट्टे के मैच के कारोबियों पर गैंगस्टर के तहत कार्यवाही की जाएगी। 

Read More

मथुरा। ब्रज प्रेस क्लब-बार एसोसिएशन के एक प्रतिनिधि मंडल ने भारत के गृह मंत्री राजनाथ सिंह से मुलाकात कर विभिन्न समस्याओं को लेकर ज्ञापन सौंपा और प्रसादी व स्मृति चिन्ह भेंट किया। इस दौरान गृह मंत्री ने मथुरा का हाल चाल जाना। रविवार को ब्रज प्रेस क्लब अध्यक्ष कमलकान्त उपमन्यु एडवोकेट व बार एसो. के नवनिर्वाचित अध्यक्ष संतोष कुमार शर्मा के नेतृत्व में पत्रकारों व अधिवक्ताओं ने केंद्रीय गृह मंत्री राजनाथ सिंह से दिल्ली 17 अकबर रोड उनके आवास जाकर मुलाकात की और ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में उन्होंने पत्रकारों व वकीलों पर हो रहे झूठे मुकद्दमों में पहले जांच के बाद गिरफ्तारी, रोड़ों पर लगने वाले टोल को फ्री करने के अलावा किसी असमायिक दुर्घटना पर उसके परिजनों को एक करोड़ के आर्थिक मुआवजे तथा एक परिजन को नौकरी की मांग की। इसके अलावा पत्रकार व वकीलों को निरूशुल्क चिकित्सा सुविधा तथा उच्च न्यायालय की खंडपीठ को मथुरा जनपद की सीमा में यमुना एक्सप्रेस वे किनारे स्थपित करने की मांग प्रतिनिधि मंडल द्वारा गृह मंत्री से की गई। इस अवसर पर वकीलों व पत्रकारों द्वारा गृह मंत्री राजनाथ सिंह का दुपट्टा, प्रसादी व स्मृति चिन्ह भेंट कर स्वागत किया गया और मथुरा बार में आने का न्यौता दिया। प्रतिनिधि मंडल में प्रमुख रूप से बार के पूर्व अध्यक्ष डॉ.बृजगोपाल शर्मा, पूर्व सचिव त्रिलोक शर्मा, पूर्व कोषाध्यक्ष योगेश तिवारी, प्रमुख समाजसेवी डॉ. योगेंद्र पचहरा, अनुज गर्ग, मोहन सिंह पचहरा आदि शामिल थे।

Read More

विभिन्न स्थानों पर आयोजित हुए कार्यक्रम सौंख। कस्बा के विभिन्न शिक्षण संस्थान और सामाजिक संगठनों द्वारा संविधान निर्माता डा. भीमराव अंबेडकर की 127 वीं जंयती मनाई गई। जिसमें संगठन के कार्यकार्ता और शिक्षकों ने उनके बताये मार्गो पर चलने का संकल्प लिया।  सर्व प्रथम गोवर्धन रोड़ स्थित बाबा कढे़रा सिंह विद्या मन्दिर नगला अक्खा में सविधान निर्माता और भारत रत्न डा. भीमराव अंबेडकर की 127 वीं जंयती मनाई गई। इस दौरान विद्यालय के प्रबंध निदेशक हरीचंद व व्यवस्थापक प्रहलाद सिंह ने छाया चित्र पर पुष्प अर्पित किये। इस मौके पर हरीचंद ने कहा कि बाबा साहेब द्वारा देश संविधान का निर्माण कर उन्होनें समाज को नव निर्माण का मार्ग दिखाया। और उनके मार्गो पर चलने का संकल्प लिया। इस अवसर पर विद्यालय के चेयरमैन सुरेश सिंह, प्रधानाचार्य केजी मिश्रा, प्रशासक शगुनसिं, शिक्षा प्रभारी एसवी सिंह, रामबाबू, सुरेन्द्र सिंह, काॅर्डीनेटर विपिन सिंह, सुग्रीव सिंह, महेश विष्ट, पवन राघव, अशोक, के मुदगल, सुमन, चन्देश यादव आदि मौजूद रहे। कस्बा के सहजुआ थोक स्थित जाटव बस्ती में जाटव समाज और नगर पंचायत कर्मचारी द्वारा भारत रत्न डा. भीमराव अंबेडकर की जयंती कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में अथितियों ने बाबा साहेब के जीवन पर प्रकाश डाला। इससें पूर्व अथितियों को माला पहनाकर स्वागत किया। इस मौके पर कार्यालय सहायक हरेन्द्र सिंह, सोरन सिंह, शेरसिंह, धनेश सिंह, अशोक हवलदार, बिल्ला, राधेश्याम, सुखदेव सिंह, विजय सिंह, सत्यवीर सिंह, पुष्पराज, सुरेश, संजय सिंह, बाबूलाल, महेन्द्र सिंह, राधेश्यामक कुशवाह, दलवीर सिंह आदि उपस्थित थे। कार्यक्रम की अध्यक्षता चन्दी बाबा ने की। 

Read More

लगभग डेढ़ घंटे तक नगर में घूमकर स्थिति का लिया जायजा एसएसपी की कार्यशैली से स्थानीय पुलिस में मचा हड़कंप मथुरा। वृन्दावन नगर में कप्तान ने रविवार प्रातः वृन्दावन का आकस्मिक दौरा किया, देखा तो पूरा नगर जाम के आगोश में समाया हुआ था। एसएसपी प्रभाकर चैधरी सौ शैय्या, इस्कॉन, विधापीठ चैराहा के रास्ते शक्कर सिंधी से सीएफसी चैराहा होते हुये मथुरा के लिए निकल गये। इस दौरान जगह जगह टेम्पू और ई-रिक्शा चालकों ने जाम लगा रखा था। कप्तान साहब ने एसएचओ वृन्दावन को तुरंत सेट पर ऐसे वाहनों को सीज करने के आदेश दे दिये। पुलिस ने आदेश का अनुपालन करते हुये दर्जनों टेम्पो व ई-रिक्शों का थाना परिसर में जमाबड़ा लगा दिया। वही खबर लिखे जाने तक पुलिस ने कार्यवाही करते हुए 7 ई रिक्सा व 5 टैम्पू को सीज किया। एसएसपी ने निरीक्षण के दौरान शक्कर सिंधी के निकट से रोड घेरकर बेल्डिंग करने वाले दुकानदारों को भी हिरासत में लेकर वृन्दावन पुलिस के हवाले कर दिया। अतिक्रमण करने वालो के खिलाफ पुलिस को पब्लिक प्रोपर्टी डेमेज एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज करने का मन बना चुकी है। वही वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के तेवरों से जहां ई रिक्शा में टेंपो चालक परेशान हैं वहीं स्थानीय पुलिस भी हलकान नजर आ रही है फिलहाल तेज तर्रार वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक प्रभाकर चैधरी की कार्यशैली की चाहूंगा और चर्चा बनी हुई है।

Read More

वृंदावन। थाना वृंदावन के अंतर्गत संत कॉलोनी में 25 वर्षीय विवाहिता ने ग्रह कलेश के चलते आग लगाकर आत्महत्या कर ली। मौके पर पहुंची पुलिस द्वारा शव का पंचनामा भर पोस्टमार्टम को भेजने की कार्रवाई की जा रही है । जानकारी के अनुसार मध्य प्रदेश के टीकमगढ़ के गांव  हीरा नगर के रहने वाले सुकन सिंह पिछले 4 वर्षों से  वृंदावन के परिक्रमा मार्ग स्थित संत कॉलोनी में किराये के मकान में रहते हैं। 1 वर्ष पूर्व सुकुन सिंह के पुत्र विशाल की शादी मथुरा धौली प्याऊ के रहने वाले लाखन की पुत्री पिंकी से को हिंदी रीति रिवाज के साथ हुई थी । स्थानीय लोगों के अनुसार शादी के बाद से ही पति पत्नी के बीच किसी बात को लेकर अनबन रहती थी। वही आए दिन किसी ना किसी बात पर आपस में झगड़ा होता रहता था । रविवार की शाम लगभग स 7 बजे  25 वर्षीय विवाहिता पिंकी ने अपने आप को कमरे में बंद कर मिट्टी का तेल छिड़क कर आग लगा ली । कुछ देर बाद ही महिला की मौत हो गई ।घटना से क्षेत्र में हड़कंप मच गया। चीख पुकार सुन आस पड़ोस के लोग भी मौके पर दौड़े । वही घटना की सूचना पाकर सीओ सदर  राकेश सिंह एवं कोतवाली प्रभारी सुबोध कुमार सिंह मय पुलिस बल के मौके पर पहुंच गए । मौके पर पहुंची पुलिस ने स्थानीय लोगों के सहयोग से आग पर काबू पाया। पुलिस ने मौके पर तफ्तीश कर शव का पंचनामा भर शव पोस्टमार्टम के लिए भेजने की तैयारी कर रही है । मृतका पर 6 माह की बच्ची भी थी ।  फिलहाल पुलिस ने मौके से मृतका के पति विशाल, ससुर सुकन सिंह, सास गुड्डी को पूछताछ के लिए हिरासत में ले लिया है, घटना के संबंध में सीओ सदर राकेश सिंह ने बताया कि 25 साल  कि एक लड़की जिसकी शादी विशाल के साथ हुई थी जो 4 साल से यहां किराए पर रह रहे थे । आज सूचना मिली कि बच्ची ने  मिट्टी का तेल छिड़क कर अपने आप को आग लगा ली है । जिससे उसकी मौत हो गई उन्होंने बताया कि प्रथम दृष्टया मामला गृह क्लेश का  नजर आ रहा है । लड़की के परिजन आ रहे हैं  उनकी शिकायत के आधार पर ही  अग्रणी कार्रवाई की जाएगी ।  वही मृतका के पति विशाल ने बताया कि मुझे खुद नहीं पता किस बात को लेकर वारदात हुई है। मैं तो अपने जीजा को देखने के लिए गया हुआ था । हां सुबह अम्मा के साथ कुछ विवाद हुआ था । अब पता चला है कि उसने आत्महत्या कर ली। 

Read More

वृंदावन। दिल्ली बार काउंसिल के 25 सदस्यों में वृंदावन के विष्णु शर्मा का सदस्य बनने पर संत महंत एवं नगर वासियों द्वारा उनका नागरिक अभिनंदन किया। ब्रह्मकुंड क्षेत्र स्थित प्राचीन ठाकुर राधाकांत मंदिर में आज प्रोजेक्ट वृन्दावन अनुराग संस्था के बैनर तले नागरिक अभिनंदन समारोह आयोजित किया गया। जिसमें  बांके बिहारी मार्ग स्थित दाऊजी तिराहा निवासी विष्णु शर्मा का दिल्ली बार काउंसिल के नवनियुक्त सदस्य बनने पर सम्मानित किया गया। संस्था संयोजक पंडित मृदुल कांत शास्त्री, महंत हरि बोल बाबा के साथ नगर वासियों द्वारा श्री शर्मा को ठाकुर बांके बिहारी का चित्रपट भेंट कर एवं पटुका उड़ाकर जोशीला स्वागत किया। संस्था सयोजक पंडित मृदुल कांत शास्त्री ने कहा कि आज नगर की युवा शक्ति विश्व पटल पर वृंदावन का नाम रोशन कर रही है हमारे विष्णु शर्मा ने देश की राजधानी दिल्ली में कानून के क्षेत्र में कई उत्कृष्ट सेवा कार्य किए हैं कानूनी सेवा कार्यों के बल पर दिल्ली बार काउंसिल के सदस्य बनकर वृंदावन का नाम रोशन किया है। आचार्य चंद्रप्रकाश द्विवेदी और राजपुर नूराबाद प्रधान मुकेश सारस्वत ने कहा कि ब्राह्मण समाज के युवा आज समाज के हर क्षेत्र में अपनी योग्यता साबित कर रहे हैं विनीत शर्मा राजीव तिवारी आदि ने भी विचार व्यक्त किए। इस अवसर पर बृजभूषण मिश्रा, मोहन सोनी, स्वामी आदित्य आनंद, महंत हरि बोल बाबा, मंत्र मोहिनी शरण्,ा कृष्ण गोपाल शर्मा, शोभित शर्मा, मोहन शर्मा, भरत गौतम, मुकेश शर्मा, गोविंद शर्मा, नारायण बोहरे, विनीत शर्मा, गिरीश सर्राफ, सुनील चतुर्वेदी, गोविंद बघेल, नवीन टंेटी वाला आदि उपस्थित रहे।  

Read More

विभिन्न संगठनों के साथ संत, महंतों ने की जातिगत आरक्षण खत्म करने की मांग  वृंदावन। आरक्षण के विरोध में विभिन्न सामाजिक संगठनों द्वारा किए गए भारत बंद का ऐलान के बाद वृंदावन में लगभग शांतिपूर्ण माहौल रहा। नगर के इस्काॅन मंदिर मार्केट को छोड़ दें बाकी प्रमुख बाजार लोई बाजार, प्रताप बाजार व शाहजी मंदिर मार्केट रोज की तरह खुली नजर आए। अन्य दिनांे की अपेक्षा मंगलवार को बाजारों में रौनक कम ही नजर आयी। इधर दोपहर बाद नगर के सर्व ब्राह्मण महासभा, ब्राह्मण सेवा संघ, व्यापारी संगठन, वृन्दावन सेवा समिति, क्षत्रिय अखिल भारतीय संघ, अंतर्राष्ट्रीय ब्राह्मण महा संघ, सहित आधा दर्जन से अधिक सामाजिक संगठनों के पदाधिकारी कोतवाली वृंदावन पहुंचे। जहां इन्होंने आरक्षण के विरोध में प्रधानमंत्री के नाम एसडीएम सदर क्रांती शेखर को ज्ञापन सौंपा। दोपहर लगभग 1 बजे धर्माचार्य संपर्क प्रमुख राजनारायण द्विवेदी के नेतृत्व में नगर के संत-महंत एवं समाजसेवी कोतवाली पहुंचे और एसडीएम सदर से मुलकात कर प्रधानमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपकर आरक्षण को समाप्त करने की मांग की। इस संबंध में ज्ञापन देने पहुंचे महामंडलेश्वर स्वामी रामस्वरूप ब्रह्मचारी ने कहा कि आरक्षण जातिगत आधार पर ना होकर आर्थिक आधार पर होना चाहिए क्योंकि गरीब हर जाति में मौजूद है। गरीबी पर किसी जाति का अधिकार नहीं है हम मांग करते हैं कि आरक्षण को समाप्त करना चाहिए और अगर आरक्षण की जरूरत पड़ती है तो आरक्षण जातिगत ना होकर आर्थिक आधार पर मिलना चाहिए जिससे समाज में सामाजिक समरसता बनी रहे। ज्ञापन देने वालों में चतुर सम्प्रदाय के महंत फूलडोल बिहारी दास, स्वामी रामदेवानन्द महाराज, विनोदम महाराज, महामण्डलेश्वर नवलगिरि महाराज, हरिबोल बाबा, योगेश शर्मा, विनीत शर्मा, योगेश योगीराज, डाॅ. स्वामी देवकी नन्दन शर्मा, राजकिशोर भारती आदि लोग मौजूद रहे।

Read More

जगह-जगह पुलिसबल रहा तैनात  क्षत्रिय महासभा के अध्यक्ष ने जिला प्रशासन को सौंपा ज्ञापन  साप्ताहिक बंद के चलते सायं खुली इक्का-दुक्की दुकानें  मथुरा। आरक्षण के विरोध में भारत बंद का मंगलवार जिले में व्यापक असर देखने को मिला। सर्वण राजपूत संगठन ने होलीगेट एवं कृष्णानगर चैराहे पर प्रदर्शन किया। बाजारों में शांतिमय बंदी रही इसके बावजूद बंद को लेकर पुलिस प्रशासन खासा अलर्ट रहा। हालांकि शहर साप्ताहिक बंदी मंगलवार होने के चलते माहौल बंदी समर्थकों के पक्ष में रहा। पूर्वान्ह करीब 11.30 बजे सर्वण राजपूत संगठन के पदाधिकारियों ने होलीगेट पर प्रदर्शन किया और यहां पहुंचे प्रशासनिक अधिकारियों को अपनी मांगों को लेकर ज्ञापन सौंपा।  दलित आंदोलनकारियों ने दो अप्रैल को भारत बंद किया था। इसके बाद फिर से अन्य समाज के लोगों ने मंगलवार को भारत बंद का ऐलान किया। हालांकि विभिन्न समाज व संगठन के लोगों में एकरूपता नहीं था। कुछ संगठनों ने भारत बंद का आह्वान किया था, वहीं कुछ संगठनों ने बंदी का फैसला वापस ले लिया था। इन सबका असर मंगलवार सुबह से दिखना शुरू हो गया था। सुबह अममून कई बाजार 10 बजे खुल जाते हैं, मगर यहां 11 बजे तक कई जगहों पर दुकानें नहीं खुली थी।  कुछ जगहों पर इक्का दुक्का दुकानें खुल गईं थी। मंगलवार को बंद का मिला-जुला असर नजर आया। मंगलवार को विभिन्न संगठनों के द्वारा जातिगत आरक्षण के विरोध में भारत बंद का आह्वान किया गया था। इसे लेकर पुलिस प्रशासन ने भी बड़ी संख्या में पुलिस बल पहले से ही सड़क पर तैनात कर दिया था। दोपहर तक एक बजे तक बाजारों में सन्नाटा पसरा रहा इसके बाद कुछ हिस्सों में इक्का-दुक्का दुकानें खुलीं दिखीं। एहतियातन पुलिस तैनात रही। वहीं बरसाना और रिफाइनरी क्षेत्र के बरारी में बंदी का ज्यादा असर दिखा। नंदगांव, राया, नौहझील में बाजार बंदी का असर नहीं दिखा तो गोवर्धन में बाजार बंदी का मिला-जुला असर रहा। महोली रोड पर कुछ लोगों ने बाजार बंदी के समर्थन में अर्ध नग्न प्रदर्शन किया। वहीं क्षत्रिय महासभा ने भी बाजारों में शांतिपूर्ण प्रदर्शन किया। पुलिस ने गोवर्धन होटल में ब्राह्मण महासंघ के पदाधिकारियों को नजरबंद कर दिया। घरों से लोगों की भीड़ निकली, मगर काफी कम संख्या रही। लोग एक-दूसरे से भारत बंद को लेकर पूछते रहे। बाजारों में भी हाल दिखे। कुछ जगह दुकानें खुली थी तो कई जगहों पर बंद मिलीं। रेलवे स्टेशन और बस स्टैंडों पर भी अन्य दिनों की अपेक्षा कम लोग दिखे। सुबह के वक्त लोग सिर्फ आशंकित थे कि कहीं कोई घटना या वारदान न हो। माना जा रहा है कि इसी आशंका के चलते सड़कों व अन्य जगहों पर भीड़ कम थी। कुल मिलाकर सुबह के वक्त बंद का मिला जुला असर देखा गया। वहीं देहात क्षेत्रों में भी कमोवेश ऐसी ही स्थिति नजर आई। उधर, इसे लेकर पहले से जिला प्रशासन अलर्ट था। हर थाने में पुलिस के अलावा जिला स्तरीय अधिकारियों की ड्यूटी लगाई गई थी। सवर्ण जाति सहित विभिन्न सामाजिक संगठनों के द्वारा की गई अपील पर ही जनपद में अधिकांश दुकानदारों ने अपने प्रतिष्ठानों को बंद रख आंदोलन को मौन स्वीकृति दी। जनपद में बंद के सफल रहने पर सवर्ण व राजपूतों सहिते आरक्षण का विरोध करने वालों के चेहरों पर खुशी की लहर थी। बंद के दैरान एसएसपी प्रभाकर चैधरी स्वयं दल-बल सहित भ्रमण पर रहे। इस कदर पुलिस प्रशासन की मुस्तैदी के पीछे बीते दो मार्च को हुए आंदोलन के दौरान हुए उपद्रव तोड़फोड़ की घटना से लिया गया सबक था लेकिन इसके वितरित यह आंदोलन व्यापकता लेने के उपरांत भी शांतिपूर्ण रहा। 

Read More

मथुरा। बहुचर्चित भोलेश्वर उर्फ भोले बाबा हत्याकांड में शामिल तीन सगे भाइयों राकेश उर्फ रंगा, मुकेश उर्फ बिल्ला व नीरज को एडीजे तृतीय अमरपाल सिंह ने आजीवन कारावास की सजा सुनाई है। अदालत ने उन पर एक-एक लाख रुपये का अर्थदण्ड भी लगाया है।  शहर के चोबियापाड़ा क्षेत्र स्थित रतनकुण्ड सोने का कलसा के निकट 21 दिसम्बर 2012 की दोपहर भोलेश्वर उर्फ भोले बावा की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। मृतक के बड़े भाई तुलसीदास उर्फ तोले बावा ने बालस्वरूप उसके पुत्र मुकेश उर्फ बिल्ला, राकेश उर्फ रंगा व नीरज के अलावा विजय उर्फ मउंआ के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई। बालस्वरूप की जेल में मौत हो गई और विजय की हत्या कर दी गई। पुलिस ने रंगा-बिल्ला व नीरज के खिलाफ अरोप पत्र न्यायालय में पेश किया। मामले की सुनवाई एडीजे तृतीय अमरपाल सिंह की अदालत में हुई। अदालत ने रंगा, बिल्ला व नीरज को भोले बावा की हत्या का दोषी ठहराते हुए मंगलवार को आजीवन कारावास की सजा और एक एक लाख रुपये का अर्थदण्ड लगाया है। अर्थदण्ड अदा नहीं करने की दशा में तीन वर्ष का अतिरिक्त कारावास और भुगतना होगा। शासन की ओर से इस मामले की पैरवी सहायक शासकीय अधिवक्ता नन्दकुमार तिवारी के अलावा अधिवक्ता संतोष शर्मा व रमाकांत भारद्वाज द्वारा की गई।  विदित रहे कि भोलबाबा की हत्या 21 दिसम्बर 2012 को घर से बुला कर गोली मार दी गई थी। जिसमें पांच आरोपी थी बालस्वरूप चतुर्वेदी एवं विजय चतुर्वेदी पुत्रगण कृष्ण गोपाल  चतुर्वेदी, नीरज उर्फ चीनी व मुकेश उर्फ बिल्ला  तथा राकेश उर्फ रंगा पुत्रगण बालस्वरूप  निवासी रतनकुंड सोने का गलश चैबियापाड़ा थाना कोतवाली मथुरा को आरोपी बनाया गया था। 21 दिसम्बर 2012 को रतन कुंड पर अपने मकान के चबूतरे पर तुलसीदास उर्फ तोलेबाबा और उनके पुत्र कुलदीप ठंडाई छानने बैठे थे। इसी समय तोले बाबा के भाई भूलेश्वर पुत्र वासुदेश चतुर्वेदी निवासी गजापाइसा उनके पास पहुंचे तभी गोली मारकर भोलेश्वर की गोली मार कर हत्या कर दी गई थी।  तोले बाबा ने कोतवाली पुलिस को सूचना दी थी। इस हत्याकांड के करीब डेढ़ साल बाद तोले बाबा की इसी मुकदमे में गवाही देने जाते समय सहकारी बैंक डैम्पीयर नगर के पास इन्हीं लोगों के द्वारा हत्या कर दी गई थी। राकेश उर्फ रंगा पर कोतवाली मथुरा तथा अन्य शहरों में 17 मामले दर्ज हैं, नीरज के खिलाफ 9 तथा मुकेश के खिलाफ सात मामले दर्ज हैं।  भोले हत्याकांड की पैरवी को कोर्ट जाते समय तोले बाबा को डैम्पीयर नगर स्थित सहकारी बैंक के पास गोली मार दी गई थी। गोली लगने के बाद तोले बाबा अस्पताल जाने की बजाय हलुलुआ मोटरसाइकिल खुद चलाते हुए सीधे एसएसपी आॅफिस पहुंय गया था। 15 मई 2017 को कोयलावाली गली होलीगेट पर हुए सरार्फ डबल मर्डर और लूट कांड में भी रंगा, बिल्ला और नीरज आरोपी हैं। इस घटना में लूट के दौरान दो युवा सरार्फ करोबारियों की हत्या कर दी गई थी। यहा मामला लखनऊ तक गूंजा था और खुद मुख्यमंत्री ने इस कांड पर प्रतिक्रिया व्यक्त की थी। रंगा बिल्ला गैंग शहर में खौफ का पर्याय बना हुआ है। व्यापारी इस तरह की शिकायत भी करते रहे हैं कि उन्हें रंगा, बिल्ला उन्हें जेल भी धमकियां दे रहे हैं। मुकेश उर्फ बिल्ला को न्यायालय ने तीन साल के कठौर कारावास और पांच हजार रुपये के अतिरिक्त अर्थदण्ड से भी डंडित किया है। यह सजा भी इसके साथ साथ चलेगी। आजीवन कारावास की सजा पाये तीनों अपराधी सगे भाई हैं, जबकि इनके पिता बालस्वरूप की इसी केस में जेल में मौत हो चुकी है। जबकि इनके चैथे भाई विजय की हत्या कर दी गई थी।   

Read More

सबका साथ-सबका विकास के मंत्र पर सरकार चल रही है हम सभी स्वच्छता का प्रण लेकर जायें-मा0 विधायक जनपद मथुरा को 02 अक्टूबर से पहले ओडीएफ करायेंगे-डीएम मथुरा। देश के  प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्रमोदी ने बिहार के चम्पारन में आयोजित कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि स्वच्छता का संदेश जन-जन तक पहुॅचना चाहिए, जिससे बीमारियां कम होती हैं और बीमारियों पर होने वाला अनावश्यक खर्च नहीं होता है। सत्याग्रह से स्वच्छाग्रही को जन अन्दोलन का रूप दिया जाय। इस संदेश को जन-जन तक पहुॅचाना होगा। ये स्वच्छाग्राही अब  चैम्पियन है जो प्रत्येक गांव-गांव में है। मा0 प्रधानमंत्री जी ने कहा कि हमारी सरकार सबका साथ, सबका विकास पर चल रही है, और 14 अप्रैल से ग्राम स्वराज्य अभियान शुरू होगा जिसके तहत जनप्रतिनिधि अपने-अपने क्षेत्र में स्वच्छ, समृद्ध भारत निर्माण के लिए कार्य करेंगे। यह कार्यक्रम बाबा साहेब डॉ0 भीमराव आम्बेडकर जी के जन्मदिवस से शुरू होंगे।  ग्राम पंचायत मुकन्दपुर में पंचायत घर पर आयोजित दूरदर्शन द्वारा स्क्रीन लाइव के अवसर पर उपस्थित विधायक ठा0 कारिन्दा सिंह ने कहा कि सभी ने प्रधानमंत्री के संदेश को सुना। हम सभी स्वच्छता का प्रण लेकर जायें। क्योंकि जहां सफाई होगी वहां बीमारी नहीं होगी। हमें अपने अन्दर तथा आस-पास सफाई रखनी होगी, जिससे वातावरण भी स्वच्छ रहे। उन्होंने उपस्थित ग्राम प्रधानों तथा जनसमूह से आव्हान किया कि स्वच्छता के लिए हम सभी को एक होकर जुट जाना चाहिए, जिससे गंदगी दिखाई नहीं देगी। जिलाधिकारी सर्वज्ञराम मिश्र ने स्वच्छाग्राही, ग्राम प्रधान तथा क्षेत्रवासियों को संबोधित करते हुए कहा कि जनपद में 702 राजस्व ग्राम हैं, जिसमें से 160 को ओडीएफ करा चुके हैं और 160 को कर रहे हैं। शेष को आगामी 02 अक्टूबर तक पूरे जनपद को खुले में शौचमुक्त करा लिया जायेगा। उन्होंने उपस्थित सभी पुरूष तथा महिलाओं से आव्हान किया कि सभी के सहयोग से जनपद के प्रत्येक घर-घर स्वच्छ शौचालय का निर्माण करा लिया जायेगा, जिसमें सफाई का वातावरण रहेगा। उन्होंने उपस्थित रहने के लिए सभी के उत्साह की प्रशंसा करते हुये बधाई भी दी। उन्होंने बताया कि किन्ही कारणवश स्वच्छाग्राही से सीधी वार्ता नहीं हो सकी, लेकिन सभी ने मा0 प्रधानमंत्री जी के संदेश को उत्साह पूर्वक सुना है। मुख्य विकास अधिकारी पवन कुमार गंगवार ने उपसिथत जनप्रतिनिधियों तथा भारी संख्या में उपस्थित पुरूप एवं महिलाओं के जनसमूह तथा दूरदर्शन आकाशवाणी के प्रतिनिधियों का आभार व्यक्त किया। इस अवसर पर डीपीआरओ प्रीतम सिंह, डीसी धर्मवीर सिंह सहित सभी एडीओ पंचायत तथा बड़ी संख्या में क्षेत्र के ग्राम प्रधान उपस्थित थे।

Read More

मथुरा। जरूरतमंद लोगों की सेवा के संकल्प के साथ स्थापित अन्नमित्र फाउण्डेशन द्वारा रोटी बैंक मथुरा के माध्यम से पिछले 11 माह से जनपद में सेवाकार्य किये जा रहे हैं। इसी क्रम में आज टीम के सभी सदस्यों ने अपने अन्नमित्र परिवारों के सहयोग से देवीपुरा स्थित प्राथमिक विद्यालय के करीब 120 छात्र-छात्राओं को कपड़े, स्टेशनरी का सामान, बिस्किट आदि का वितरण किया गया। आज टीम रोटी बैंक मथुरा के द्वारा हाइवे स्थित देवीपुरा के प्राथमिक विद्यालय में वितरण किया। सभी बच्चों अपनी पसंद के अनुसार कपड़े पाकर बहुत ही प्रसन्न हुये। इसके पश्चात् टीम ने पढ़ाई के लिये  आवश्यक स्टेशनरी, पैन, पेंसिल, कलर्स आदि के साथ बिस्किट भी प्रदान किये। इस अवसर पर रोटी बैंक मथुरा के संस्थापक जिला संयोजक इंजी. योगेश शर्मा ‘यश’ ने बताया की हमारी टीम द्वारा प्रत्येक माह वस्त्र वितरण का कार्यक्रम किया जाता है। विद्यालय की प्रधानाचार्या श्रीमती मोमिन अग्रवाल एवं समस्त स्टाॅफ ने  टीम रोटी बैंक मथुरा को धन्यवाद देते हुये कहा कि इन वस्तुओं को पाकर बच्चों में बहुत खुशी है और हम सभी टीम रोटी बैंक मथुरा का आभार व्यक्त करते हैं। विद्यालय के छात्र-छात्राओं ने टीम रोटी बैंक मथुरा को धन्यवाद कार्ड भी दिया। आज के इस कार्यक्रम में प्रमुख रूप संस्थापक इंजी, योगेश शर्मा ‘यश’, सह-संयोजक हरीश बाली, वरिष्ठ सलाहकार नारायणदास लखवानी, सदस्यगण प्रियेश अग्रवाल, विक्की मंगलानी, विकास दत्त, अजीत जैन, यश मल्होत्रा, हरीश अग्रवाल  श्रीमती मोमिन अग्रवाल आदि का योगदान रहा।

Read More

मथुरा। छाता नगर पंचायत को स्वच्छ व सुन्दर बनाने के लिए खाद्य विभाग की ओर से फूड जोन बनाने के लिए ढकेल वालों को 50 हजार रूपये तक का ऋण कम ब्याज में दिया जायेगा। छाता में 80 ढकेल वालों के आवेदन पत्र स्वीकृत हो चुके है।  आज इस सम्बन्ध में डाक बंगला पर उप जिलाधिकारी छाता डॉ राजेन्द्र पैसिया की अध्यक्षता में व्यापार मण्डल, ढकेल वाले, बैक मैनेजर, खाद्य विभाग के अधिकारियों की एक बैठक हुई, जिसमें उप जिलाधिकारी ने कहा है कि नगर पंचायत को स्वच्छ व सुन्दर बनाने की पहल शुरू हो गई है। सभी व्यापारियों व नगरवासियों व ढकेल वालों से सहयोग की अपील की है। जिला खाद्य सुरक्षा अधिकारी मथुरा चन्दन पान्डेय ने कहा है कि छाता को सुन्दर स्वच्छ बनाने के लिए सैफ्टी फूड जोन बनाये गये है। इसके अन्र्तगत सभी ऋणी व पटरी लगाने वाले लोगों को तीन जोनों में विभाजित किया गया है। ढकेल वालों की आमदनी बढाने के लिए आर्थिक सहयोग बैकों द्वारा दिलाया जा रहा है। नगर पंचायत छाता के चेयरमेन ठा. चन्द्रप्रकाश उर्फ बाबी भईया ने कहा है कि छाता वासियों को स्वथ्य रखने के लिए फूहड चल रही व्यवस्था को परिवर्तन किया जा रहा है। नगर में अब ढकेले एक ही निर्धारित स्थान पर ही लगाई जायेगी। अपनी मनमर्जी के मुताविक भविष्य में बिना बताये स्थान पर नही लगने दी जायेगी। जो भी पात्र व्यक्ति है उनके बीमा किये जायेगें। इसके अलावा दुकान में जो भी सामान उसका भी बीमा कराया जायेगा। सरकारी स्वास्थ्य सेवाओं के द्वारा दुकानदार के पूरे परिवार का निशुल्क इलाज किया जायेगा। खाद्य सुरक्षा अधिकारी छाता मुकेश कुमार ने बताया है कि ए जोन चन्द्रकुन्ड से लेकर शेरगढ चैराहे तक, बी जोन गोवर्धन चैराहे से लेकर बस स्टेन्ड तक, सी जोन में डाक बंगला से तहसील तक बनाया गया है।  इन्ही स्थानों पर रेहडी, खोमचे, पटरी, वालों को अपनी अपनी दुकानें लगानी होगी। दुकानों में शीशे, जाली, कूढेदान, आदि व्यवस्थाऐं अनिवार्य है। इस मौके पर कालीचरन बोस, सुनील पहलवान, हरीश गुप्ता, दामोदर सहार वाले, दीपक गुप्ता, प्रेमचन्द, राजेश गुप्ता सभासद, पप्पन, हरिओम, राजू गुप्ता, विष्णु पहलवान, प्रकाशचन्द, देशराज, छैलबिहारी, आदि लोग मौजूद थे।  

Read More

नारद संवाद

देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि

Read More

हमारी बात

स्वतंत्रता सेनानी पं. हुकम सिंह गौतम की पुण्यतिथि मनाई

Read More

Bollywood


विविधा


शंखनाद

पुरानी कहावत और नया भारत

Read More