देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि
Read More
लगभग डेढ़ घंटे तक नगर में घूमकर स्थिति का लिया जायजा
एसएसपी की कार्यशैली से स्थानीय पुलिस में मचा हड़कंप
मथुरा। वृन्दावन नगर में कप्तान ने रविवार प्रातः वृन्दावन का आकस्मिक दौरा किया, देखा तो पूरा नगर जाम के आगोश में समाया हुआ था। एसएसपी प्रभाकर चैधरी सौ शैय्या, इस्कॉन, विधापीठ चैराहा के रास्ते शक्कर सिंधी से सीएफसी चैराहा होते हुये मथुरा के लिए निकल गये। इस दौरान जगह जगह टेम्पू और ई-रिक्शा चालकों ने जाम लगा रखा था। कप्तान साहब ने एसएचओ वृन्दावन को तुरंत सेट पर ऐसे वाहनों को सीज करने के आदेश दे दिये। पुलिस ने आदेश का अनुपालन करते हुये दर्जनों टेम्पो व ई-रिक्शों का थाना परिसर में जमाबड़ा लगा दिया। वही खबर लिखे जाने तक पुलिस ने कार्यवाही करते हुए 7 ई रिक्सा व 5 टैम्पू को सीज किया। एसएसपी ने निरीक्षण के दौरान शक्कर सिंधी के निकट से रोड घेरकर बेल्डिंग करने वाले दुकानदारों को भी हिरासत में लेकर वृन्दावन पुलिस के हवाले कर दिया। अतिक्रमण करने वालो के खिलाफ पुलिस को पब्लिक प्रोपर्टी डेमेज एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज करने का मन बना चुकी है। वही वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के तेवरों से जहां ई रिक्शा में टेंपो चालक परेशान हैं वहीं स्थानीय पुलिस भी हलकान नजर आ रही है फिलहाल तेज तर्रार वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक प्रभाकर चैधरी की कार्यशैली की चाहूंगा और चर्चा बनी हुई है।













Related Items
दुकानदारों को दिया स्वं अतिक्रमण हटाने का मौका
पुलिस का अतिक्रमण, एनएचआई ने डीएम, एसएसपी को भेजा पत्र
MATHURA : एनजीटी के याचिकाकर्ता को अवैध अतिक्रमण पर नोटिस