BREAKING NEWS

मीडियाभारती वेब सॉल्युशन अपने उपभोक्ताओं को कई तरह की इंटरनेट और मोबाइल मूल्य आधारित सेवाएं मुहैया कराता है। इनमें वेबसाइट डिजायनिंग, डेवलपिंग, वीपीएस, साझा होस्टिंग, डोमेन बुकिंग, बिजनेस मेल, दैनिक वेबसाइट अपडेशन, डेटा हैंडलिंग, वेब मार्केटिंग, वेब प्रमोशन तथा दूसरे मीडिया प्रकाशकों के लिए नियमित प्रकाशन सामग्री मुहैया कराना प्रमुख है- संपर्क करें - 0129-4036474

अन्नमित्र फाउण्डेशन छात्र-छात्राओं को वितरित स्टेशनरी, बिस्कुट

अन्नमित्र फाउण्डेशन द्वारा रोटी बैंक के पदाधिकारी बच्चों को सामान वितरित करते हुए मथुरा। जरूरतमंद लोगों की सेवा के संकल्प के साथ स्थापित अन्नमित्र फाउण्डेशन द्वारा रोटी बैंक मथुरा के माध्यम से पिछले 11 माह से जनपद में सेवाकार्य किये जा रहे हैं। इसी क्रम में आज टीम के सभी सदस्यों ने अपने अन्नमित्र परिवारों के सहयोग से देवीपुरा स्थित प्राथमिक विद्यालय के करीब 120 छात्र-छात्राओं को कपड़े, स्टेशनरी का सामान, बिस्किट आदि का वितरण किया गया।

आज टीम रोटी बैंक मथुरा के द्वारा हाइवे स्थित देवीपुरा के प्राथमिक विद्यालय में वितरण किया। सभी बच्चों अपनी पसंद के अनुसार कपड़े पाकर बहुत ही प्रसन्न हुये। इसके पश्चात् टीम ने पढ़ाई के लिये  आवश्यक स्टेशनरी, पैन, पेंसिल, कलर्स आदि के साथ बिस्किट भी प्रदान किये। इस अवसर पर रोटी बैंक मथुरा के संस्थापक जिला संयोजक इंजी. योगेश शर्मा ‘यश’ ने बताया की हमारी टीम द्वारा प्रत्येक माह वस्त्र वितरण का कार्यक्रम किया जाता है। विद्यालय की प्रधानाचार्या श्रीमती मोमिन अग्रवाल एवं समस्त स्टाॅफ ने  टीम रोटी बैंक मथुरा को धन्यवाद देते हुये कहा कि इन वस्तुओं को पाकर बच्चों में बहुत खुशी है और हम सभी टीम रोटी बैंक मथुरा का आभार व्यक्त करते हैं। विद्यालय के छात्र-छात्राओं ने टीम रोटी बैंक मथुरा को धन्यवाद कार्ड भी दिया। आज के इस कार्यक्रम में प्रमुख रूप संस्थापक इंजी, योगेश शर्मा ‘यश’, सह-संयोजक हरीश बाली, वरिष्ठ सलाहकार नारायणदास लखवानी, सदस्यगण प्रियेश अग्रवाल, विक्की मंगलानी, विकास दत्त, अजीत जैन, यश मल्होत्रा, हरीश अग्रवाल  श्रीमती मोमिन अग्रवाल आदि का योगदान रहा।

नारद संवाद

देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि

Read More

हमारी बात

स्वतंत्रता सेनानी पं. हुकम सिंह गौतम की पुण्यतिथि मनाई

Read More

Bollywood


विविधा


शंखनाद

पुरानी कहावत और नया भारत

Read More