देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि
Read Moreमथुरा(केके पाठक)। कोविड-19 के कारण देश भर में व्याप्त आपात कालीन स्थित में बच्चों को मिड डे मील उपलब्ध कराने वाली संस्था द अक्षय पात्र फाउण्डेशन पक्की खाद्य सामग्री के साथ-साथ गरीब एवं असहाय परिवार के लोगों के लिए कच्ची खाद्य सामग्री भी उपलब्ध करा रहा है। जिसका शुभारंभ माननीय जिलाधिकारी महोदय श्री सर्वज्ञराम मिश्रा एवं उप जिलाधिकारी सदर क्रांतिशेखर सिंह जी की गरिमामयी उपस्थिती में हरी झंडी दिखा कर किया गया।
कार्यक्रम का शुभारंभ करते हुए माननीय जिलाधिकारी महोदय ने कहा कि अक्षय पात्र समर्पण एवं विशुद्ध सेवा का सच्चा प्रतीक है, जो सदैव समाज की सेवा में तत्पर रहा है। इस अवसर पर उन्होंने कुछ जरूरतमन्द लोगों को खाद्य सामग्री की किट प्रदान की। इस मौके पर उप जिलाधिकारी क्रांती शेखर जी ने अक्षय पात्र फाउण्डेशन को अपनी सेवा के लिए शुभकामनाऐं प्रदान की।
अक्षय पात्र फाउण्डेशन वृन्दावन प्रमुख श्री सुरेश्वर दास जी ने कहा कि यह हमारा एक छोटा सा प्रयास है, जिसके माध्यम से हम जरूरतमन्द लोगों के मध्य जाकर उनकी भोजन संबंधी समस्या का निदान कर सके।
उन्होंने खाद्य सामग्री किट के विषय में जानकारी देते हुए बताया कि इसमें आटा 5 किग्रा0, मूंग दाल, चना दाल एक-एक किग्रा, सरसो का तेल 1 ली0, धनिया पाउडर, जीरा, हल्दी, मिर्च पाउडर क्रमशः 200 ग्राम, शक्कर एक किलोग्राम, चावल दो किलोग्राम, अदरक 200 ग्राम, एक एक साबुन भी हाथ धोने के लिए प्रदान किया जा रहा है। इस अवसर पर संघ के विभाग प्रचारक गोविन्द, अभय कार्यक्रम संयोजक जितेन्द्र शर्मा, जिला प्रचारक मनोज, जिला कार्यवाह अरूण, संपर्क प्रमुख संजय, प्रकाश सिंह सहित अन्य गणमान्य लोग उपस्थित रहे।













Related Items
प्रगति’ नए भारत की कार्यसंस्कृति का प्रतीक, यूपी बना इंफ्रास्ट्रक्चर ग्रोथ इंजन: मुख्यमंत्री योगी
जब ‘सेवा’ के नाम पर सत्ता की भूख पलने लगी
आन-बान और शान का प्रतीक है मेहरानगढ़ किला, जहां हर पत्थर में बसी है राजस्थान की आत्मा