BREAKING NEWS

नेपाल त्रासदी : अब तक 1252 शव बरामद, 95 की हो पाई शिनाख्त, चितवन में सबसे ज्यादा मौतें : जयपुर : शीतला माता की उपासना का पर्व ‘थदड़ी’: सिंधी समाज ने घरों में नहीं जलाया चूल्हा, ठंडे व्यंजनों का लगाया भोग || जयपुर : ग्रामीण राजस्थान को सौगात हर पंचायत पर बनेंगे अटल ज्ञान केंद्र व खेल मैदान, 3,219 किमी सड़कें और किसानों को तारबंदी-डिग्गी का अनुदान || मथुरा : बरसात के बीच छाता लेकर सड़क पर जमे रहे नगर आयुक्त || मथुरा : ठाकुर द्वारकाधीश में 4 को जन्मोत्सव, 5 सितंबर को मनाया जाएगा नंद महोत्सव || मथुरा : 4 सितंबर को निकलेगी श्रीकृष्ण जन्माष्टमी की शोभायात्रा

लहसुन की 1-2 कलियां रोज करें डाइट में शामिल, दिल से लेकर पेट तक मिल सकते हैं ये फायदे

नई दिल्ली । हमारे घर की रसोई में ऐसी कई चीजें होती हैं, जिन्हें हम रोज खाते हैं, लेकिन उनके फायदे के बारे में ज्यादा नहीं सोचते। लहसुन भी ऐसी ही एक चीज है। सब्जी हो, दाल हो या चटनी, लहसुन खाने का स्वाद बढ़ा देता है। लेकिन लहसुन सिर्फ स्वाद के लिए ही खास नहीं है। इसमें ऐसे कई गुण पाए जाते हैं, जो शरीर के लिए लाभकारी होते हैं। लहसुन का सबसे ज्यादा फायदा दिल और ब्लड प्रेशर से जुड़ा है। वैज्ञानिक रिसर्च में पाया गया है कि लहसुन का सेवन हाई ब्लड प्रेशर वाले लोगों में बल्ड प्रेशर को थोड़ा कम करने में मदद करता है। इसमें मौजूद सल्फर शरीर की नसों को आराम देता हैं। इससे खून का बहाव ठीक रखने में मदद मिलती है। लहसुन शरीर में सूजन और ऑक्सीडेटिव स्ट्रेस से बचाव में भी मददगार होता है। इसमें एंटीऑक्सीडेंट गुण पाए जाते हैं, जो शरीर में बनने वाले कुछ हानिकारक फ्री रेडिकल्स से लड़ने में मदद करते हैं। रोजमर्रा की डाइट में सब्जियों, फलों, साबुत अनाज और प्रोटीन के साथ थोड़ी मात्रा में लहसुन शामिल करना एक संतुलित डाइट का हिस्सा हो सकता है।
लहसुन पेट के लिए भी फायदेमंद होता है। इसमें मौजूद प्रीबायोटिक गुण आंतों में मौजूद अच्छे बैक्टीरिया के लिए मददगार होते हैं। हमारी आंतों में मौजूद ये बैक्टीरिया पाचन और शरीर के सामान्य स्वास्थ्य में अहम भूमिका निभाते हैं। हालांकि यहां मात्रा का ध्यान रखना जरूरी है। ज्यादा कच्चा लहसुन खाने से कुछ लोगों को गैस, पेट दर्द या जलन की समस्या हो सकती है।
लहसुन में ऐसी चीजें भी पाई जाती हैं, जो शरीर में होने वाली सूजन को कम करने में मदद कर सकती हैं। शरीर में थोड़ी बहुत सूजन होना सामान्य है, लेकिन लंबे समय तक ज्यादा सूजन शरीर के लिए अच्छी नहीं मानी जाती। लहसुन में मौजूद कुछ खास तत्व शरीर को इस परेशानी से बचाने में मदद कर सकते हैं। इसके अलावा इसमें ऐसे गुण भी पाए जाते हैं, जो शरीर की कोशिकाओं को नुकसान से बचाने में मदद कर सकते हैं।
लहसुन कोलेस्ट्रॉल लेवल के लिए भी उपयोगी माना जाता है। लहसुन खाने से शरीर में खराब कोलेस्ट्रॉल का स्तर थोड़ा कम होता है। इससे दिल की सेहत को फायदा मिलता है, लेकिन इसका असर हर व्यक्ति में एक जैसा नहीं होता। अगर किसी का कोलेस्ट्रॉल ज्यादा है, तो सिर्फ लहसुन खाना काफी नहीं है। सही खाना, रोज थोड़ा चलना और डॉक्टर की सलाह जरूरी है।
अब बात करते हैं कि लहसुन को कैसे खाएं। बहुत से लोग सुबह खाली पेट कच्चा लहसुन खाने की सलाह देते हैं, लेकिन ऐसा करना हर किसी के लिए सही नहीं होता। कच्चा लहसुन खाने से पेट में जलन या गैस हो सकती है। इसे सब्जी, दाल, चटनी या सूप में डालकर खाना आसान तरीका है। लहसुन को काटने या कुचलने के बाद कुछ देर रखने से इसमें मौजूद एक खास तत्व बनने में मदद मिलती है, जिसे एलिसिन कहा जाता है।
लहसुन खाते समय कुछ लोगों को सावधानी भी रखनी चाहिए। बहुत ज्यादा लहसुन खाने से मुंह से तेज गंध, गैस, पेट में जलन और अपच हो सकती है। जो लोग खून पतला करने वाली दवा लेते हैं, उन्हें लहसुन खाने से पहले डॉक्टर से सलाह लेनी चाहिए।

साभार-khaskhabar.com

 

नारद संवाद

देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि

Read More

हमारी बात

वह खौफनाक रात हमारा पीछा कर रही है

Read More

Bollywood


विविधा


शंखनाद

पुरानी कहावत और नया भारत

Read More