देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि
Read More
सबका साथ-सबका विकास के मंत्र पर सरकार चल रही है
हम सभी स्वच्छता का प्रण लेकर जायें-मा0 विधायक
जनपद मथुरा को 02 अक्टूबर से पहले ओडीएफ करायेंगे-डीएम
मथुरा। देश के प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्रमोदी ने बिहार के चम्पारन में आयोजित कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि स्वच्छता का संदेश जन-जन तक पहुॅचना चाहिए, जिससे बीमारियां कम होती हैं और बीमारियों पर होने वाला अनावश्यक खर्च नहीं होता है। सत्याग्रह से स्वच्छाग्रही को जन अन्दोलन का रूप दिया जाय। इस संदेश को जन-जन तक पहुॅचाना होगा। ये स्वच्छाग्राही अब चैम्पियन है जो प्रत्येक गांव-गांव में है। मा0 प्रधानमंत्री जी ने कहा कि हमारी सरकार सबका साथ, सबका विकास पर चल रही है, और 14 अप्रैल से ग्राम स्वराज्य अभियान शुरू होगा जिसके तहत जनप्रतिनिधि अपने-अपने क्षेत्र में स्वच्छ, समृद्ध भारत निर्माण के लिए कार्य करेंगे। यह कार्यक्रम बाबा साहेब डॉ0 भीमराव आम्बेडकर जी के जन्मदिवस से शुरू होंगे।
ग्राम पंचायत मुकन्दपुर में पंचायत घर पर आयोजित दूरदर्शन द्वारा स्क्रीन लाइव के अवसर पर उपस्थित विधायक ठा0 कारिन्दा सिंह ने कहा कि सभी ने प्रधानमंत्री के संदेश को सुना। हम सभी स्वच्छता का प्रण लेकर जायें। क्योंकि जहां सफाई होगी वहां बीमारी नहीं होगी। हमें अपने अन्दर तथा आस-पास सफाई रखनी होगी, जिससे वातावरण भी स्वच्छ रहे। उन्होंने उपस्थित ग्राम प्रधानों तथा जनसमूह से आव्हान किया कि स्वच्छता के लिए हम सभी को एक होकर जुट जाना चाहिए, जिससे गंदगी दिखाई नहीं देगी।
जिलाधिकारी सर्वज्ञराम मिश्र ने स्वच्छाग्राही, ग्राम प्रधान तथा क्षेत्रवासियों को संबोधित करते हुए कहा कि जनपद में 702 राजस्व ग्राम हैं, जिसमें से 160 को ओडीएफ करा चुके हैं और 160 को कर रहे हैं। शेष को आगामी 02 अक्टूबर तक पूरे जनपद को खुले में शौचमुक्त करा लिया जायेगा। उन्होंने उपस्थित सभी पुरूष तथा महिलाओं से आव्हान किया कि सभी के सहयोग से जनपद के प्रत्येक घर-घर स्वच्छ शौचालय का निर्माण करा लिया जायेगा, जिसमें सफाई का वातावरण रहेगा। उन्होंने उपस्थित रहने के लिए सभी के उत्साह की प्रशंसा करते हुये बधाई भी दी। उन्होंने बताया कि किन्ही कारणवश स्वच्छाग्राही से सीधी वार्ता नहीं हो सकी, लेकिन सभी ने मा0 प्रधानमंत्री जी के संदेश को उत्साह पूर्वक सुना है।
मुख्य विकास अधिकारी पवन कुमार गंगवार ने उपसिथत जनप्रतिनिधियों तथा भारी संख्या में उपस्थित पुरूप एवं महिलाओं के जनसमूह तथा दूरदर्शन आकाशवाणी के प्रतिनिधियों का आभार व्यक्त किया। इस अवसर पर डीपीआरओ प्रीतम सिंह, डीसी धर्मवीर सिंह सहित सभी एडीओ पंचायत तथा बड़ी संख्या में क्षेत्र के ग्राम प्रधान उपस्थित थे।













Related Items
75 का सवाल: क्या भाजपा तलाशेगी मोदी का विकल्प ?
अमेरिकी टैरिफ के बीच बोले पीएम मोदी, किसानों और छोटे उद्योगों का कल्याण हमारी 'सर्वोच्च प्राथमिकता'
पीएम मोदी का लंदन में प्रवासी भारतीयों ने किया जोरदार स्वागत, बोले- मैं अभिभूत