BREAKING NEWS

मीडियाभारती वेब सॉल्युशन अपने उपभोक्ताओं को कई तरह की इंटरनेट और मोबाइल मूल्य आधारित सेवाएं मुहैया कराता है। इनमें वेबसाइट डिजायनिंग, डेवलपिंग, वीपीएस, साझा होस्टिंग, डोमेन बुकिंग, बिजनेस मेल, दैनिक वेबसाइट अपडेशन, डेटा हैंडलिंग, वेब मार्केटिंग, वेब प्रमोशन तथा दूसरे मीडिया प्रकाशकों के लिए नियमित प्रकाशन सामग्री मुहैया कराना प्रमुख है- संपर्क करें - 0129-4036474

पत्रकारों व वकीलों की विभिन्न मांगों को लेकर सौंपा ज्ञापन

ब्रज प्रेस क्लब व बार एसो. के प्रतिनिधि मंडल ने की गृह मंत्री से मुलाकातमथुरा। ब्रज प्रेस क्लब-बार एसोसिएशन के एक प्रतिनिधि मंडल ने भारत के गृह मंत्री राजनाथ सिंह से मुलाकात कर विभिन्न समस्याओं को लेकर ज्ञापन सौंपा और प्रसादी व स्मृति चिन्ह भेंट किया। इस दौरान गृह मंत्री ने मथुरा का हाल चाल जाना।

रविवार को ब्रज प्रेस क्लब अध्यक्ष कमलकान्त उपमन्यु एडवोकेट व बार एसो. के नवनिर्वाचित अध्यक्ष संतोष कुमार शर्मा के नेतृत्व में पत्रकारों व अधिवक्ताओं ने केंद्रीय गृह मंत्री राजनाथ सिंह से दिल्ली 17 अकबर रोड उनके आवास जाकर मुलाकात की और ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में उन्होंने पत्रकारों व वकीलों पर हो रहे झूठे मुकद्दमों में पहले जांच के बाद गिरफ्तारी, रोड़ों पर लगने वाले टोल को फ्री करने के अलावा किसी असमायिक दुर्घटना पर उसके परिजनों को एक करोड़ के आर्थिक मुआवजे तथा एक परिजन को नौकरी की मांग की। इसके अलावा पत्रकार व वकीलों को निरूशुल्क चिकित्सा सुविधा तथा उच्च न्यायालय की खंडपीठ को मथुरा जनपद की सीमा में यमुना एक्सप्रेस वे किनारे स्थपित करने की मांग प्रतिनिधि मंडल द्वारा गृह मंत्री से की गई। इस अवसर पर वकीलों व पत्रकारों द्वारा गृह मंत्री राजनाथ सिंह का दुपट्टा, प्रसादी व स्मृति चिन्ह भेंट कर स्वागत किया गया और मथुरा बार में आने का न्यौता दिया। प्रतिनिधि मंडल में प्रमुख रूप से बार के पूर्व अध्यक्ष डॉ.बृजगोपाल शर्मा, पूर्व सचिव त्रिलोक शर्मा, पूर्व कोषाध्यक्ष योगेश तिवारी, प्रमुख समाजसेवी डॉ. योगेंद्र पचहरा, अनुज गर्ग, मोहन सिंह पचहरा आदि शामिल थे।

नारद संवाद

देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि

Read More

हमारी बात

स्वतंत्रता सेनानी पं. हुकम सिंह गौतम की पुण्यतिथि मनाई

Read More

Bollywood


विविधा


शंखनाद

पुरानी कहावत और नया भारत

Read More