देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि
Read More
वृंदावन। थाना वृंदावन के अंतर्गत संत कॉलोनी में 25 वर्षीय विवाहिता ने ग्रह कलेश के चलते आग लगाकर आत्महत्या कर ली। मौके पर पहुंची पुलिस द्वारा शव का पंचनामा भर पोस्टमार्टम को भेजने की कार्रवाई की जा रही है । जानकारी के अनुसार मध्य प्रदेश के टीकमगढ़ के गांव हीरा नगर के रहने वाले सुकन सिंह पिछले 4 वर्षों से वृंदावन के परिक्रमा मार्ग स्थित संत कॉलोनी में किराये के मकान में रहते हैं। 1 वर्ष पूर्व सुकुन सिंह के पुत्र विशाल की शादी मथुरा धौली प्याऊ के रहने वाले लाखन की पुत्री पिंकी से को हिंदी रीति रिवाज के साथ हुई थी । स्थानीय लोगों के अनुसार शादी के बाद से ही पति पत्नी के बीच किसी बात को लेकर अनबन रहती थी। वही आए दिन किसी ना किसी बात पर आपस में झगड़ा होता रहता था । रविवार की शाम लगभग स 7 बजे 25 वर्षीय विवाहिता पिंकी ने अपने आप को कमरे में बंद कर मिट्टी का तेल छिड़क कर आग लगा ली । कुछ देर बाद ही महिला की मौत हो गई ।घटना से क्षेत्र में हड़कंप मच गया। चीख पुकार सुन आस पड़ोस के लोग भी मौके पर दौड़े । वही घटना की सूचना पाकर सीओ सदर राकेश सिंह एवं कोतवाली प्रभारी सुबोध कुमार सिंह मय पुलिस बल के मौके पर पहुंच गए । मौके पर पहुंची पुलिस ने स्थानीय लोगों के सहयोग से आग पर काबू पाया। पुलिस ने मौके पर तफ्तीश कर शव का पंचनामा भर शव पोस्टमार्टम के लिए भेजने की तैयारी कर रही है । मृतका पर 6 माह की बच्ची भी थी ।
फिलहाल पुलिस ने मौके से मृतका के पति विशाल, ससुर सुकन सिंह, सास गुड्डी को पूछताछ के लिए हिरासत में ले लिया है, घटना के संबंध में सीओ सदर राकेश सिंह ने बताया कि 25 साल कि एक लड़की जिसकी शादी विशाल के साथ हुई थी जो 4 साल से यहां किराए पर रह रहे थे । आज सूचना मिली कि बच्ची ने मिट्टी का तेल छिड़क कर अपने आप को आग लगा ली है । जिससे उसकी मौत हो गई उन्होंने बताया कि प्रथम दृष्टया मामला गृह क्लेश का नजर आ रहा है । लड़की के परिजन आ रहे हैं उनकी शिकायत के आधार पर ही अग्रणी कार्रवाई की जाएगी ।
वही मृतका के पति विशाल ने बताया कि मुझे खुद नहीं पता किस बात को लेकर वारदात हुई है। मैं तो अपने जीजा को देखने के लिए गया हुआ था । हां सुबह अम्मा के साथ कुछ विवाद हुआ था । अब पता चला है कि उसने आत्महत्या कर ली।













Related Items
विवाहिता ने अपने जेठ पर लगाया छेड़छाड़ का आरोप, मुकदमा दर्ज
दहेज हत्या के मामले में पुलिस ने विवाहिता के पति को भेजा जेल
MATHURA : विवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत