BREAKING NEWS

नेपाल त्रासदी : अब तक 1252 शव बरामद, 95 की हो पाई शिनाख्त, चितवन में सबसे ज्यादा मौतें : जयपुर : शीतला माता की उपासना का पर्व ‘थदड़ी’: सिंधी समाज ने घरों में नहीं जलाया चूल्हा, ठंडे व्यंजनों का लगाया भोग || जयपुर : ग्रामीण राजस्थान को सौगात हर पंचायत पर बनेंगे अटल ज्ञान केंद्र व खेल मैदान, 3,219 किमी सड़कें और किसानों को तारबंदी-डिग्गी का अनुदान || मथुरा : बरसात के बीच छाता लेकर सड़क पर जमे रहे नगर आयुक्त || मथुरा : ठाकुर द्वारकाधीश में 4 को जन्मोत्सव, 5 सितंबर को मनाया जाएगा नंद महोत्सव || मथुरा : 4 सितंबर को निकलेगी श्रीकृष्ण जन्माष्टमी की शोभायात्रा

MATHURA : विवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत

मथुरा। जमुनापार के गांव गौसना निवासी धर्मेन्द्र गोस्वामी की शादी करीब आठ साल पहले गोवर्धन निवासी बीना देवी (28) के साथ हुई थी, जबकि उसकी छोटी बहन की शादी इसके छोटे भाई के साथ हुई थी। बताते हैं कि शनिवार तड़के बीना देवी कमरे में गले में फंदा लगे लटकी मिली। इसकी जानकारी होने पर परिजनों में कोहराम मच गया। आसपास के लोगों को जमघट लग गया। सूचना मिलने पर प्रभारी निरीक्षक जमुनापार प्रमोद पवार ने पुलिस बल के साथ मौका मुआयना करते हुए शव कब्जे में कर पोस्टमार्टम को भेज मायके वालों को सूचना दे दी। बाद में मायका पक्ष के लोग भी आ गये। प्रभारी निरीक्षक जमुनापार प्रमोद पवार ने बताया कि शुक्रवार की रात खाना खाने को लेकर पति-पत्नी में विवाद हो गया था। थाना जमुनापार अंतर्गत गांव गौसना निवासी विवाहिता की संदिग्ध परिस्थिति में मौत हो गयी। वह गले में फंदा लगाये लटकी मिली। सूचना मिलने पर पुलिस ने मौका मुआयना करते हुए विवाहिता का शव कब्जे में कर पोस्टमार्टम को भेज दिया।  प्रथम दृष्टया इसके चलते विवाहिता ने देर रात गले में फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। इसकी छोटी बहन भी इसी घर में है। मायके पक्ष की ओर से अभी तक कोई तहरीर नहीं मिली है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

नारद संवाद

देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि

Read More

हमारी बात

वह खौफनाक रात हमारा पीछा कर रही है

Read More

Bollywood


विविधा


शंखनाद

पुरानी कहावत और नया भारत

Read More