BREAKING NEWS

मीडियाभारती वेब सॉल्युशन अपने उपभोक्ताओं को कई तरह की इंटरनेट और मोबाइल मूल्य आधारित सेवाएं मुहैया कराता है। इनमें वेबसाइट डिजायनिंग, डेवलपिंग, वीपीएस, साझा होस्टिंग, डोमेन बुकिंग, बिजनेस मेल, दैनिक वेबसाइट अपडेशन, डेटा हैंडलिंग, वेब मार्केटिंग, वेब प्रमोशन तथा दूसरे मीडिया प्रकाशकों के लिए नियमित प्रकाशन सामग्री मुहैया कराना प्रमुख है- संपर्क करें - 0129-4036474

धूमधाम से मनायी बाबा साहेब की 127 वी जंयती

बाबा साहब के चित्र पर माल्यार्पण करते नगर पंचायत अध्यक्ष मास्टर भरत सिंह एवं हरेंद्र सिंह एवं दलवीर सिंह एवं राधेश्याम एवं बाबूलाल और दिनेश चंदविभिन्न स्थानों पर आयोजित हुए कार्यक्रम

सौंख। कस्बा के विभिन्न शिक्षण संस्थान और सामाजिक संगठनों द्वारा संविधान निर्माता डा. भीमराव अंबेडकर की 127 वीं जंयती मनाई गई। जिसमें संगठन के कार्यकार्ता और शिक्षकों ने उनके बताये मार्गो पर चलने का संकल्प लिया। 

सर्व प्रथम गोवर्धन रोड़ स्थित बाबा कढे़रा सिंह विद्या मन्दिर नगला अक्खा में सविधान निर्माता और भारत रत्न डा. भीमराव अंबेडकर की 127 वीं जंयती मनाई गई। इस दौरान विद्यालय के प्रबंध निदेशक हरीचंद व व्यवस्थापक प्रहलाद सिंह ने छाया चित्र पर पुष्प अर्पित किये। इस मौके पर हरीचंद ने कहा कि बाबा साहेब द्वारा देश संविधान का निर्माण कर उन्होनें समाज को नव निर्माण का मार्ग दिखाया। और उनके मार्गो पर चलने का संकल्प लिया। इस अवसर पर विद्यालय के चेयरमैन सुरेश सिंह, प्रधानाचार्य केजी मिश्रा, प्रशासक शगुनसिं, शिक्षा प्रभारी एसवी सिंह, रामबाबू, सुरेन्द्र सिंह, काॅर्डीनेटर विपिन सिंह, सुग्रीव सिंह, महेश विष्ट, पवन राघव, अशोक, के मुदगल, सुमन, चन्देश यादव आदि मौजूद रहे। कस्बा के सहजुआ थोक स्थित जाटव बस्ती में जाटव समाज और नगर पंचायत कर्मचारी द्वारा भारत रत्न डा. भीमराव अंबेडकर की जयंती कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में अथितियों ने बाबा साहेब के जीवन पर प्रकाश डाला। इससें पूर्व अथितियों को माला पहनाकर स्वागत किया। इस मौके पर कार्यालय सहायक हरेन्द्र सिंह, सोरन सिंह, शेरसिंह, धनेश सिंह, अशोक हवलदार, बिल्ला, राधेश्याम, सुखदेव सिंह, विजय सिंह, सत्यवीर सिंह, पुष्पराज, सुरेश, संजय सिंह, बाबूलाल, महेन्द्र सिंह, राधेश्यामक कुशवाह, दलवीर सिंह आदि उपस्थित थे। कार्यक्रम की अध्यक्षता चन्दी बाबा ने की। 

नारद संवाद

देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि

Read More

हमारी बात

स्वतंत्रता सेनानी पं. हुकम सिंह गौतम की पुण्यतिथि मनाई

Read More

Bollywood


विविधा


शंखनाद

पुरानी कहावत और नया भारत

Read More