BREAKING NEWS

दिल्ली : राहुल गांधी ने शुरू की ‘सत्याग्रह’ पहल, लोगों से मांगी अन्याय के खिलाफ संघर्ष की कहानी || दिल्ली : नशीले पदार्थों की तस्करी के सरगना नवप्रीत सिंह का प्रत्यर्पण, केंद्रीय गृह मंत्री ने बताया- 'मोदी सरकार की ऐतिहासिक उपलब्धि' || पटना : बाढ़ प्रभावित इलाकों में वायुसेना का राहत अभियान, हेलीकॉप्टरों से 10 टन सामग्री पहुंचाई गई || जोधपुर : केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत को जन्मदिन पर बधाईयों का तांता, पीएम मोदी समेत नेताओं ने दी शुभकामनाएं || उत्तर प्रदेश : हापुड़ में मुठभेड़ के बाद पांच अपराधी गिरफ्तार, पुलिस ने 55 लाख के सामान से भरे कैंटर लूट की घटना को सुलझाया

संजय दत्त ने बाबा बागेश्वर के साथ शेयर की तस्वीर

संजय दत्त पिछले 44 सालों से बॉलीवुड के दिग्गज सितारों में शामिल हैं। ‘संजू बाबा’ के नाम से ख्यात इस अभिनेता ने हर तरह की फिल्म में खुद को साबित किया है। प्रशंसक आज भी उनकी एक्टिंग के मुरीद हैं। संजय की निजी जिंदगी काफी उतार-चढ़ाव भरी रही है। संजय अक्सर अपने दिवंगत माता-पिता नरगिस और सुनील दत्त को याद कर भावुक हो जाते हैं। ये दोनों ही दिग्गज कलाकार थे। बहरहाल संजय ने अपने इंस्टाग्राम पर एक फोटो शेयर की है, जो सबका ध्यान खींच रही है।
इसमें संजय और बाबा बागेश्वर हैं। दोनों ने एक-दूसरे का हाथ थामा हुआ है। संजय को बाबा ने सम्मानित किया। दोनों ही काफी ज्यादा खुश नजर आ रहे हैं। संजय ने फोटो शेयर करते हुए लिखा, “श्री धीरेंद्र शास्त्री जी बागेश्वर धाम का मेरे घर आना और हम सभी को आशीर्वाद देना एक सम्मान की तरह है। गुरुजी और मैं परिवार की तरह, भाई की तरह हैं। जय भोले नाथ। बता दें संजय पिछले दिनों बाबा की पदयात्रा में भी शामिल हुए थे, जिसके बाद उनकी खूब चर्चा हो रही थी।

तब भी संजय ने बाबा को लेकर काफी आत्मीयता दिखाई थी। तब संजय ने कहा था कि गुरुजी मेरे छोटे भाई हैं। बाबा मुझे जहां जिस काम के लिए बुलाएंगे मैं हाजिर रहूंगा। फैंस को संजय का आध्यात्मिक रूप काफी पसंद आ रहा है। वे कमेंट कर संजय पर भरपूर प्यार लुटा रहे हैं। संजय के वर्कफ्रंट पर नजर डालें तो वे जल्द ही 'बागी 4', 'हाउसफुल 5' और 'वेलकम टू द जंगल' में नजर आएंगे। ‘बागी 4’ में उनकी भूमिका खलनायक की होगी।

साभार-khaskhabar.com

 

नारद संवाद

देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि

Read More

हमारी बात

स्विट्ज़रलैंड: पहाड़ों पर कुदरत का करिश्मा, मशीनों का जलवा और हम सबको  ‘आज खाने में क्या है की चिंता?’

Read More

Bollywood


विविधा


शंखनाद

राइन फॉल्स, स्विस सीढ़ियाँ और बुज़ुर्ग घुटने: नाव की सैर बनी ओलंपिक प्रतियोगिता!

Read More