देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि
Read More
वृंदावन। दिल्ली बार काउंसिल के 25 सदस्यों में वृंदावन के विष्णु शर्मा का सदस्य बनने पर संत महंत एवं नगर वासियों द्वारा उनका नागरिक अभिनंदन किया। ब्रह्मकुंड क्षेत्र स्थित प्राचीन ठाकुर राधाकांत मंदिर में आज प्रोजेक्ट वृन्दावन अनुराग संस्था के बैनर तले नागरिक अभिनंदन समारोह आयोजित किया गया। जिसमें बांके बिहारी मार्ग स्थित दाऊजी तिराहा निवासी विष्णु शर्मा का दिल्ली बार काउंसिल के नवनियुक्त सदस्य बनने पर सम्मानित किया गया।
संस्था संयोजक पंडित मृदुल कांत शास्त्री, महंत हरि बोल बाबा के साथ नगर वासियों द्वारा श्री शर्मा को ठाकुर बांके बिहारी का चित्रपट भेंट कर एवं पटुका उड़ाकर जोशीला स्वागत किया। संस्था सयोजक पंडित मृदुल कांत शास्त्री ने कहा कि आज नगर की युवा शक्ति विश्व पटल पर वृंदावन का नाम रोशन कर रही है हमारे विष्णु शर्मा ने देश की राजधानी दिल्ली में कानून के क्षेत्र में कई उत्कृष्ट सेवा कार्य किए हैं कानूनी सेवा कार्यों के बल पर दिल्ली बार काउंसिल के सदस्य बनकर वृंदावन का नाम रोशन किया है। आचार्य चंद्रप्रकाश द्विवेदी और राजपुर नूराबाद प्रधान मुकेश सारस्वत ने कहा कि ब्राह्मण समाज के युवा आज समाज के हर क्षेत्र में अपनी योग्यता साबित कर रहे हैं विनीत शर्मा राजीव तिवारी आदि ने भी विचार व्यक्त किए। इस अवसर पर बृजभूषण मिश्रा, मोहन सोनी, स्वामी आदित्य आनंद, महंत हरि बोल बाबा, मंत्र मोहिनी शरण्,ा कृष्ण गोपाल शर्मा, शोभित शर्मा, मोहन शर्मा, भरत गौतम, मुकेश शर्मा, गोविंद शर्मा, नारायण बोहरे, विनीत शर्मा, गिरीश सर्राफ, सुनील चतुर्वेदी, गोविंद बघेल, नवीन टंेटी वाला आदि उपस्थित रहे।













Related Items
स्वतंत्रता सेनानी पं. हुकम सिंह गौतम की पुण्यतिथि मनाई
मैं मुक्का मारूं या किस करूं... एक्ट्रेस त्रिधा चौधरी ने बताया कपिल शर्मा संग काम का अनुभव
पवित्र ब्रजभूमि की मौन कशिश: पर्यावरण विनाश से मिटती ‘कृष्ण लीला’ की धरती