BREAKING NEWS

मीडियाभारती वेब सॉल्युशन अपने उपभोक्ताओं को कई तरह की इंटरनेट और मोबाइल मूल्य आधारित सेवाएं मुहैया कराता है। इनमें वेबसाइट डिजायनिंग, डेवलपिंग, वीपीएस, साझा होस्टिंग, डोमेन बुकिंग, बिजनेस मेल, दैनिक वेबसाइट अपडेशन, डेटा हैंडलिंग, वेब मार्केटिंग, वेब प्रमोशन तथा दूसरे मीडिया प्रकाशकों के लिए नियमित प्रकाशन सामग्री मुहैया कराना प्रमुख है- संपर्क करें - 0129-4036474

डाक बंगला पर हुई अधिकारी, व्यापारी, ढकेल, बैंक मैनजरों की बैठक

छाता में डाक बंगला पर छाता को स्वच्छ बनाओं स्वथ्य बनाओं के सम्बन्ध में मीटिग करते हुए अधिकारीगण व व्यापारी।मथुरा। छाता नगर पंचायत को स्वच्छ व सुन्दर बनाने के लिए खाद्य विभाग की ओर से फूड जोन बनाने के लिए ढकेल वालों को 50 हजार रूपये तक का ऋण कम ब्याज में दिया जायेगा। छाता में 80 ढकेल वालों के आवेदन पत्र स्वीकृत हो चुके है। 

आज इस सम्बन्ध में डाक बंगला पर उप जिलाधिकारी छाता डॉ राजेन्द्र पैसिया की अध्यक्षता में व्यापार मण्डल, ढकेल वाले, बैक मैनेजर, खाद्य विभाग के अधिकारियों की एक बैठक हुई, जिसमें उप जिलाधिकारी ने कहा है कि नगर पंचायत को स्वच्छ व सुन्दर बनाने की पहल शुरू हो गई है। सभी व्यापारियों व नगरवासियों व ढकेल वालों से सहयोग की अपील की है। जिला खाद्य सुरक्षा अधिकारी मथुरा चन्दन पान्डेय ने कहा है कि छाता को सुन्दर स्वच्छ बनाने के लिए सैफ्टी फूड जोन बनाये गये है। इसके अन्र्तगत सभी ऋणी व पटरी लगाने वाले लोगों को तीन जोनों में विभाजित किया गया है। ढकेल वालों की आमदनी बढाने के लिए आर्थिक सहयोग बैकों द्वारा दिलाया जा रहा है। नगर पंचायत छाता के चेयरमेन ठा. चन्द्रप्रकाश उर्फ बाबी भईया ने कहा है कि छाता वासियों को स्वथ्य रखने के लिए फूहड चल रही व्यवस्था को परिवर्तन किया जा रहा है। नगर में अब ढकेले एक ही निर्धारित स्थान पर ही लगाई जायेगी। अपनी मनमर्जी के मुताविक भविष्य में बिना बताये स्थान पर नही लगने दी जायेगी। जो भी पात्र व्यक्ति है उनके बीमा किये जायेगें। इसके अलावा दुकान में जो भी सामान उसका भी बीमा कराया जायेगा। सरकारी स्वास्थ्य सेवाओं के द्वारा दुकानदार के पूरे परिवार का निशुल्क इलाज किया जायेगा। खाद्य सुरक्षा अधिकारी छाता मुकेश कुमार ने बताया है कि ए जोन चन्द्रकुन्ड से लेकर शेरगढ चैराहे तक, बी जोन गोवर्धन चैराहे से लेकर बस स्टेन्ड तक, सी जोन में डाक बंगला से तहसील तक बनाया गया है।  इन्ही स्थानों पर रेहडी, खोमचे, पटरी, वालों को अपनी अपनी दुकानें लगानी होगी। दुकानों में शीशे, जाली, कूढेदान, आदि व्यवस्थाऐं अनिवार्य है। इस मौके पर कालीचरन बोस, सुनील पहलवान, हरीश गुप्ता, दामोदर सहार वाले, दीपक गुप्ता, प्रेमचन्द, राजेश गुप्ता सभासद, पप्पन, हरिओम, राजू गुप्ता, विष्णु पहलवान, प्रकाशचन्द, देशराज, छैलबिहारी, आदि लोग मौजूद थे।

 

नारद संवाद

देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि

Read More

हमारी बात

स्वतंत्रता सेनानी पं. हुकम सिंह गौतम की पुण्यतिथि मनाई

Read More

Bollywood


विविधा


शंखनाद

पुरानी कहावत और नया भारत

Read More