BREAKING NEWS

स्विट्ज़रलैंड: पहाड़ों पर कुदरत का करिश्मा, मशीनों का जलवा और हम सबको ‘आज खाने में क्या है की चिंता?’ || लखनऊ : अखिलेश का दावा, SIR पर चुनाव आयोग में ही मतभेद, बताया- लोकतंत्र के लिए घातक || चेन्नई : राहुल गांधी अगले महीने तमिलनाडु में कर सकते हैं 'छात्रों की गूंज' कार्यक्रम || उत्तर प्रदेश : गोंडा में मुठभेड़ के बाद तीन गौतस्कर गिरफ्तार, बहराइच में शातिर अपराधी पुलिस की गोली लगने से घायल

छाता तहसील में अनसुनी की शिकायत सबसे ज्यादा

मथुरा। समाधान दिवस में अधिकतर पीडित ऐसी शिकायतों के साथ पहुंचते हैं जिनकी संबंधित विभाग अथवा कार्यालय में सुनवाई नहीं हुई। नवम्बर महीने के प्रथम समाधान दिवस में पांचों तहसील में कुल 289 शिकायतें पहुंचीं, जिसमें अकेले छाता तहसील की 111 शिकायतें सम्मिलित है। इन 111 शिकायतों में से तीन शिकायतों का मौके पर निस्तारण कर दिया गया जबकि बाकी शिकायतों को निस्तारण के लिए सक्षम अधिकारियों के सुपुर्द किया गया है।  तहसील महावन सभागार में लगे समाधान दिवस में खुद जिलाधिकारी पुलकित खरे मौजूद रहे और उन्होंने कहा कि जो शिकायत भूमि विवाद से सम्बन्धित है उसमें राजस्व व पुलिस विभाग संयुक्त रूप से मौके का निरीक्षण कर निस्तारित करें। जिला स्तरीय सम्पूर्ण समाधान दिवस में कुल 72 प्रार्थना पत्र प्राप्त हुए, जिसमें मौके पर ही 16 प्रार्थना पत्रों का निस्तारण कर शेष 56 प्रार्थना पत्रों को संबंधित विभाग को निस्तारण हेतु भेजे जाने का निर्देश डीएम ने उपजिलाधिकारी महावन को दिए। तहसील सदर में मुख्य विकास अधिकारी मनीष मीना की अध्यक्षता में 38 शिकायतें आई, जिनमें से दो का निस्तारण, तहसील मांट में उप जिलाधिकारी इन्द्र नन्दन सिंह की अध्यक्षता में 39 शिकायतें, जिनमें से एक शिकायत का निस्तारण, तहसील गोवर्धन में अपर जिलाधिकारी प्रशासन विजय शंकर दूबे की अध्यक्षता में 29 शिकायतें, तहसील छाता में अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व योगानन्द पांडेय की अध्यक्षता में 111 शिकायतें आई, जिनमें से तीन शिकायतों का निस्तारण कर शेष शिकायत संबंधित अधिकारियों को अग्रसारित करते हुए निर्देश दिये कि उक्त शिकायतों की जांच कर गुणवत्ता के साथ निस्तारण कराना सुनिश्चित करें।

 

नारद संवाद

देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि

Read More

हमारी बात

स्विट्ज़रलैंड: पहाड़ों पर कुदरत का करिश्मा, मशीनों का जलवा और हम सबको  ‘आज खाने में क्या है की चिंता?’

Read More

Bollywood


विविधा


शंखनाद

राइन फॉल्स, स्विस सीढ़ियाँ और बुज़ुर्ग घुटने: नाव की सैर बनी ओलंपिक प्रतियोगिता!

Read More