BREAKING NEWS

मीडियाभारती वेब सॉल्युशन अपने उपभोक्ताओं को कई तरह की इंटरनेट और मोबाइल मूल्य आधारित सेवाएं मुहैया कराता है। इनमें वेबसाइट डिजायनिंग, डेवलपिंग, वीपीएस, साझा होस्टिंग, डोमेन बुकिंग, बिजनेस मेल, दैनिक वेबसाइट अपडेशन, डेटा हैंडलिंग, वेब मार्केटिंग, वेब प्रमोशन तथा दूसरे मीडिया प्रकाशकों के लिए नियमित प्रकाशन सामग्री मुहैया कराना प्रमुख है- संपर्क करें - 0129-4036474

छाता में ज्वैलर लूटकांड के भागे हुए दो बदमाश दबोचे

मथुरा। 23 जून को छाता में दिनदहाडे ज्वैलरी की दुकान मंे लूटपाट की घटना को अंजाम देकर भाग निकले दो बदमाशों को छाता थाने की पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। इनके कब्जे से लूटपाट का सामान और घटना में उपयोग में लाये गये असलाह भी बरामद किये हैं। एक आरोपी को घटना को अंजाम देकर भागते समय पब्लिक ने पकड लिया था। जमकर मारपीट करने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस को सौंप दिया। पकडे गये आरोपी से पूछताछ और सीसीटीवी कैमारे में कैद हुई घटना से मिले इनपुट से पुलिस घटना के भागे हुए आरोपियों तक पहुंच सकी।


घटना के बाद दुकान मालिक धर्मेन्द्र वर्मा ने बताया था कि तीन लोग दुकान में आये थे। एक बुर्का पहने हुए था। मैं दुकान पर अकेला बैठा था। ग्राहक के रूप में आये तीनों लोगों ने कहाकि वह अंगूठी खरीदना चाहते हैं। एक बाक्स दिखाया उन्होंने पसंद नहीं किया। इसके बाद दूसरा बाक्स दिखाया तो एक अंगूठी पसंद कर ली और बोले कि सोने की चैन और दिखाओ। चैन दिखान के लिए स्ट्रांगरूप में घुसा तो उनमें से एक युवक अंदर आ गया और मेरी छाती पर तमंचा तान दिया। मैंने संघर्ष किया तो उसने मेरे सिर पर बट मार दी। एक युवक और अंदर आ गया मैं कुछ कर नहीं पा रहा था। मैंने हल्ला भी मचाया। तीनों के हाथों में तमंचे थे। इसी बीच मेरा नौकर आ गया। उसने बाहर हल्ला मचा दिया। इस बीच भीड इकठ्ठी हो गई। बाहर जो ज्वैलरी रखी था उसे लेकर भाग गये। किताना सामान ले गये यह अभी कहा नहीं जा सकता। इसी बीच मेरा नौकर आ गया। उसने बाहर हल्ला मचा दिया। दुकान के बाहर भीड जमा हो गई थी। जो युवक बुर्का पहन कर आया था उसे भीड ने पकड लिया था। जबकि दो लोग भाग निकले।


घटना के बाद एसपी देहात श्रीश चंद्र भी मौके पर पहुंुच थे। दुकान मालिक की तहरीर पर थाना छाता कोतवाली पर लूट का मुकदमा दर्ज कर लिया गया था। तभी से पुलिस को भागे हुए आरोपियों की तलाश थी। प्रभारी निरीक्षक थाना छाता रवि त्यागी  के मुताबिक रंजीत चैधरी पुत्र सुन्दर सिंह निवासी नरैना थाना खोह जिला भरतपुर राजस्थान तथा बदन सिंह पुत्र लच्छी सिंह निवासी बुखरारी थाना कोसीकला को वामी बाबा मन्दिर ग्राम तरौली के पास से समय करीब 22.15 बजे लूटे गये स्वर्ण आभूषण व लूट मे प्रयुक्त तमंचो के साथ गिरफ्तार कर लिया। इनके कब्जे से एक अंगूठी पीली धातु, चार बिछुए सफेद धात,ु दो पायल सफेद धातु, घटना मे प्रयुक्त दो तमंचा 315 बोर तथा दो जिन्दा कारतूस 315 बोर बरामद किये हैं।

नारद संवाद

देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि

Read More

हमारी बात

Bollywood


विविधा


शंखनाद

पुरानी कहावत और नया भारत

Read More