BREAKING NEWS

मीडियाभारती वेब सॉल्युशन अपने उपभोक्ताओं को कई तरह की इंटरनेट और मोबाइल मूल्य आधारित सेवाएं मुहैया कराता है। इनमें वेबसाइट डिजायनिंग, डेवलपिंग, वीपीएस, साझा होस्टिंग, डोमेन बुकिंग, बिजनेस मेल, दैनिक वेबसाइट अपडेशन, डेटा हैंडलिंग, वेब मार्केटिंग, वेब प्रमोशन तथा दूसरे मीडिया प्रकाशकों के लिए नियमित प्रकाशन सामग्री मुहैया कराना प्रमुख है- संपर्क करें - 0129-4036474

जिलाधिकारी ने किया छाता-शेरगढ़ मार्ग का औचक निरीक्षण

मथुरा। जिलाधिकारी सर्वज्ञराम मिश्र ने सम्पूर्ण समाधान दिवस के पश्चात छाता-शेरगढ़ मार्ग का औचक निरीक्षण किया। उन्होंने शेरगढ़ तिराहे पर सड़क में बने बड़े गढ्ढे देखकर नाराजगी प्रकट करते हुए अधिशासी अभियंता लोक निर्माण विभाग को निर्देश दिये कि जूनियर इंजीनियर के माध्यम से तुरन्त गढ्ढामुक्त किया जाये। उन्होंने कहा कि मेरे पूर्व निरीक्षण के समय भी गढ्ढा उपलब्ध था, अभी तक क्यों नहीं ठीक हुआ, इसके लिए संबंधित अधिकारी की जिम्मेदारी निर्धारित करते हुए कार्यवाही की जाये।


श्री मिश्र ने छाता-शेरगढ़ मार्ग पर ही बनी पुलिया पर एक स्थान क्षतिग्रस्त होने पर नाराजगी प्रकट करते हुए कहा कि संबंधित ठेकेदार से तुरन्त ठीक कराया जाये, आना कानी करने पर उसे ब्लैकलिस्ट किया जाये। उन्होंने कहा कि उक्त गढ्ढों के कारण स्थानीय जनता को विशेष परेशानी हो रही है। जनता को जांच से नहीं परिणाम से मतलब है।


डीएम ने सभी कार्यदायी संस्थाओं को भी निर्देश दिये कि बरसात का मौसम समाप्ति की ओर अग्रसर है। सभी संस्थायें अपनी सड़कों को गढ्ढामुक्त यथाशीघ्र करायें। उन्होंने निर्देश दिये कि जो संस्था कार्य में लापरवाही बरतेगी उसके विरूद्ध नियमानुसार कार्यवाही की जायेगी।

नारद संवाद

देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि

Read More

हमारी बात

स्वतंत्रता सेनानी पं. हुकम सिंह गौतम की पुण्यतिथि मनाई

Read More

Bollywood


विविधा


शंखनाद

पुरानी कहावत और नया भारत

Read More