BREAKING NEWS

मीडियाभारती वेब सॉल्युशन अपने उपभोक्ताओं को कई तरह की इंटरनेट और मोबाइल मूल्य आधारित सेवाएं मुहैया कराता है। इनमें वेबसाइट डिजायनिंग, डेवलपिंग, वीपीएस, साझा होस्टिंग, डोमेन बुकिंग, बिजनेस मेल, दैनिक वेबसाइट अपडेशन, डेटा हैंडलिंग, वेब मार्केटिंग, वेब प्रमोशन तथा दूसरे मीडिया प्रकाशकों के लिए नियमित प्रकाशन सामग्री मुहैया कराना प्रमुख है- संपर्क करें - 0129-4036474

बॉलीवुड की टीम राधाकुंड में बना रही है मिलन टॉकीज फिल्म    मथुरा। गोवर्धन क्षेत्र के राधाकुंड-श्याम कुंड की संकरी गलियां एक बार फिर से प्रेम का प्रतीक बन रही हैं। बॉलीवुड की फिल्म मिलन टाकीज के शूटिंग में कुंड के चारों ओर लाइट, एक्शन, कट की गूंज सुनाई दे रही है। आधुनिक व प्राचीन सोच के आधार पर बन रही इस फिल्म में अभिनेता आशुतोष राणा धार्मिक नगरी राधाकुंड के सेवायत यानि पंडा समाज से बने हैं। वे और उनकी पत्नी धार्मिक विचारों की है। घर में रोजाना पूजा-पाठ, हवन यज्ञ आदि का आयोजन होता है। जबकि फिल्म में बनी उनकी लड़की अभिनेत्री श्रद्धा श्रीवास्तव आधुनिक सोच वाली है। वह कालेज जाती है। कालेज जाने के कई फिल्मांकन भी दर्शाये गये हैं। राधाकुंड-श्याम कुंड पर भी पंडा बने आशुतोष राणा के सीन फिल्मांकन किये गये। राधाकुंड की प्राचीन इमारत को आशुतोष राणा का घर बनाया गया है जहां पंडा समाज की ओर से भांग-ठंडाई के फिल्म सीन लिये गये हैं। पुराने विचारों के ताल्लुकात रखने वाले आशुतोष राणा को फिल्म में शादी की चिंता होने पर पंचाग दिखाकर शादी का महुर्त दिखा रहे हैं। मंगलवार को दिनभर लाइट, साइलैंट, रैड़ी एक्शन कट के बीच फिल्म के लीड एक्टर अली फैजल और साऊथ की श्रद्धा श्रीनाथ हीरोइन के बीच सीन फिल्माए गए। आज राम बारात की शूटिंग होगी। फिल्म मिलन टॉकीज के सहायक निदेशक सचिन कौशिक राधाकुण्ड ने बताया कि राधाकुण्ड में विभिन्न जगहों पर राम बारात की शूर्टिंग की 4 अप्रैल को  होगी। एक्टर अली फैजल और हीरोइन की शादी में बैड़ बाजा और बारात बड़े धूम धाम से नगर में निकाली जायेगी।  ईरिक्शा से पहुंची श्रद्धा श्रीनाथ  राधाकुण्ड में डायरेक्टर तिग्मांशू धूलिया की फिल्म मिलन टॉकीज की शूटिंग करीब 10 दिन होगी।  फिल्म की अभिनेत्री श्रद्धा श्रीनाथ पहले दिन शूटिंग स्थान पर ई-रिक्शा से पहुंची। पूरा राधाकुंड बॉलीवुड नगरी की तरह नजर आ रहा है। 

Read More

मांट तहसील के सम्पूर्ण समाधान दिवस में 154 शिकायतों में 04 का निस्तारण,  मथुरा। मंगलवार को तहसील मांट में आयोजित सम्पूर्ण समाधान दिवस में जिलाधिकारी सर्वज्ञराम मिश्र की अध्यक्षता में 154 फरियादियों ने अपनी शिकायत दर्ज कराई, जिसमें से मौके पर चार शिकायतों का निस्तारण किया गया। जिलाधिकारी ने एक-एक कर सभी विभाग के अधिकारियों के कार्यों की समीक्षा करते हुए कहा कि यदि किसी भी कार्य में शिथिलता मिलती है तो उसके खिलाफ सख्त कार्यवाही की जायेगी। जिलाधिकारी ने शिक्षा विभाग के अधिकारियों को प्राथमिक विद्यालयों में निरीक्षण करने के निर्देश दिये। साथ ही सिंचाई विभाग के एक्सईन को तालाबों को भरने के निर्देश दिये। उन्होंने डीएसओ को निर्देशित किया कि खाली पड़ी राशन दुकानों को आवंटित कर कार्यवाही कराना सुनिश्विचत करायें। सम्पूर्ण समाधान दिवस में सबसे अधिक शिकायत राजस्व, आपूर्ति विभाग की शिकायत सबसे अधिक रही। सम्पूर्ण समाधान दिवस में उप जिलाधिकारी वरूण कुमार पाण्डेय, क्षेत्राधिकारी विजय शंकर मिश्र, जिला पंचायतराज अधिकारी प्रीतम सिंह, नायब तहसीलदार निधि भारद्वाज सहित अन्य संबंधित विभागों के अधिकारीगण उपस्थित रहे।

Read More

मथुरा। कमिश्नर के. राममोहन राव ने मथुरा सदर और महावन तहसील सम्पूर्ण समाधान दिवस का औचक निरीक्षण कर फरियादियों की समस्याऐं सुनी।  कमिश्नर के. राममोहन राव ने मंगलवार को समाधान दिवस के दौरान महावन और सदर तहसील का दौरा किया। आगरा कमिश्ननर के राममोहन राय ने मथुरा और महावन तहसील का किया औचक निरीक्षण। फरियादियों की सुनी फरियाद कमिश्नर ने स्वयं शिकायतों के निस्तारण के लिए फरियादियों को काल कर उनकी समस्या के बारे में जानकारी ली। ,निरीक्षण के दौरान कर्मिश्नर श्री राय ने दो लेखपालों के खिलाफ चार्जशीट दाखिल कर सस्पेंड करने के दिए आदेश दिये। वहीं तीन अधिकारियों का दस दिन का वेतन रोकने के निर्देश दिये हैं। कमिश्नर ने संबंधित अधिकारियों को कड़ी फटकार लगाते हुए कहा कि कहा जनता सन्तुष्ट नहीं है। उन्होंने कहा कि शिकायत का निस्तारण न होने तक वृंदावन कोतवाल सुबोध कुमार का वेतन रोकने के आदेश एसएसपी मथुरा को दिये। एसडीएम को आदेश दिये कि जो अधिकारी काम में लापरवाही बरत रहे हैं उनके खिलाफ चार्जशीट बनाकर तत्काल करें। बर्खास्त, काम के बदले वेतन मिलेगा, काम ना करने पर अधिकारियों का वेतन काटा जाए। अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व रवीन्द्र कुमार ने बताया कि जनशिकायतों का निस्तारण गुणवत्तापरक न करने वाले अधिकारियों के विरूद्ध सख्त कार्यवाही सुनिश्चित की जायेगी। सम्पूर्ण समाधान दिवस की कार्यवाही उप जिलाधिकारी शेखरक्रान्ति सिंह ने की।

Read More

मौजूद नहीं मिले चिकित्सक,गन्दगी पर जतायी नाराजगी मथुरा। राया कस्बे में मंगलवार के दिन दोपहर के समय बल्देव विधान सभा क्षेत्र के विधायक अचानक राया स्वास्थ्य केन्द्र पर पहुंच गए यहां पर पहुंचते ही खलबली मच गयी यहां पर मरीज बहार तड़फते मिले तो चिकित्सक नदारद मिले बाद जानकारी होते ही चिकित्सक आ गए और बताया कि वह आवश्यक कार्य से चले गए थे। विधायक ने राया स्वास्थ्य केन्द्र पर मिली खामियों पर नाराजगी व्यक्त करते हुए कार्य में सुधार लाने के निर्देश दिए है।  बल्देव विधान सभा क्षेत्र के विधायक पूरन प्रकाश दोपहर के समय अचानक स्वास्थ्य केन्द्र राया पहुंचे यहां पर डा तुलाराम आवश्यक कार्य से बहार चले गए और जानकारी होते ही स्वास्थ्य केन्द्र पर आ गए वहीं दूसरे चिकित्सक राजीव खाना खा रहे थे विधायक के काफिले को देखते ही स्वास्थ्य केन्द्र पर हड़कम्प मच गया और कर्मचारी आनन फानन में अपनी कमियों को छुपाने के लिए भाग दौड़ शुरू कर दी। यहां पर दवाओं को रिकोर्ड भी गड़बड़ मिला  और जो एक महिला चिकित्सक की रात आठ बजे से डयूटी चालू होने वाली थी उसकी एडवांस में ही हाजिरी लगा रखी थी। सफाई व्यवस्था भी संतोषजनक नहीं मिली वहीं चिकित्सालय में विद्युत तार भी झूला झूलते मिले। और एम्बूलेंस पर तैनात चालक भी यूनिफार्म में नहीं मिले क्षेत्रीय विधायक ने पूरन प्रकाश ने बताया कि जो जनहीत की योजनाओं को मूर्ति रूप् देने के लिए कार्य चल रहा है यहां पर जो अनिमितताएं मिली है उनके लिए हिदायत दी है किसी प्रकार की कोताही बर्दास्त नहीं की जायेगी जो भी कमियां पायी गयी है उनकोें सुधार करने के लिए कहा गया है। वहीं मरीजों ने भी क्षेत्रीय विधायक से स्वास्थ्य केन्द्र पर बरती जा रही लापरवाही की शिकायत की है। इस अवसर पर पूर्व चेयरमैन राकेश शर्मा मान सिंह,वीरपाल सिंह,अनिल कुमार रावत,आदि प्रमख्ुा लोग उपस्थित थे। बताया कि गया कि लखनऊ से आए मनमोहन स्वरूप् नितिन कुमार भाजपा विधायक जनसहयोग अभियान के अन्तर्गत निरीक्षण किया गया था। 

Read More

सूचना मिलते ही घटनास्थल पर पहंुची पुलिस पुलिस ने आरोपी समेत पिस्टल को किया बरामद सौंख। पुलिस चैकी क्षेत्र अन्तर्गत गांव ओढ़म में पुराने विवाद के चलते दो पक्ष आपस में भिड़ थे। और सोमवार को दोनों पक्षों में आपस में झगड़ा हो गया। एक पक्ष  दूसरे पक्षों के लोगों पर जान मारने को फायरिंग की थी। जिससें गांव में अफरा-तफरी मच गई। घटना की सूचना पर मौके पर पुलिस पहंुची। गांव ओढ़म में पुराने विवाद को लेकर सोमवार को लालसिंह और सुरेश सिंह पक्षों के बीच झगड़ा हो गया। झगड़े के दौरान सुरेश सिंह पक्षा की ओर से गोली चलाई थी। इससें गांव में अफरा-तफरी  मच गई। ग्रामीणों ने डायल 100 और पुलिस को सूचना दी। सूचना पर मौके पुलिस पहुंच गई। पुलिस ने मौके से 25 बोर पिस्टल सहित सुरेश पुत्र नाहर सिंह को गिरफ्तार कर हिरासत में लिया। पीडित लाल सिंह ने गांव के सुरेशसिंह, मुनेश, पवन के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है। सौंख चैकी प्रभारी अमित कुमार चैहान ने बताया कि दो पक्षों में पुराना विवाद के चलते एक पक्ष ने फायरिंग हुई थी। घटनास्थल से 25 बोर पिस्टल बरामद किया और एक युवक को गिरफ्तार कर जेल भेजा है। 

Read More

सौंख। बाबा कढे़रा सिंह विद्या मन्दिर नगला अक्खा में नया शैक्षणिक सत्र का हवन-यज्ञ के साथ विधिवत रूप से पूजा अर्चना करके प्रारंभ हुआ। जिसमें छात्र-छात्राओं के साथ शिक्षकों ने हिस्सा लिया। बाबा कढे़रा सिंह विद्या मन्दिर नगला अक्खा में नवीन सत्र का प्रारंभ हुआ। विद्यालय प्रांगण में हवन यज्ञ का आयोजन किया गया। जिसमें विद्यालय के चेयरमैन सुरेश सिंह, प्रबन्ध निदेशक हरीचंद ने दीप प्रज्वलित कर हवन यज्ञ में आहूति देकर नवीन सत्र की शुरूआत की गई। इस अवसर पर छात्र-छात्राओं ने हवन यज्ञ में आहूति दी। और शिक्षक-शिक्षिकाओं ने अच्छी शिक्षा और अच्छा माहौल बनाकर छात्र-छात्राओं को संस्कार देने का संकल्प लिया। इस मौके पर प्रशासक शगुन सिंह, प्रधानाचार्य केजी मिश्रा, संस्था के सचिव प्रहलाद सिंह, सुग्रीव सिंह, रघुनाथ सिंह, विपिन सिंह, के. मुदगल, चन्देश यादव, रामबाबू, महेश, पवन राघव, अशोक सिंह आदि उपस्थित थे।  

Read More

गढ़वाल टीला घोषित हो पर्यटन स्थलः चन्द्रवती क्षेत्र की करीब एक दर्जन सड़क मार्ग बनवाने के दिये प्रस्ताव सौंख। सोमवार को जिला योजना समिति की बैठक जनपद के प्रभारी मंत्री भूपेन्द्र चैधरी की अध्यक्षता में आयोजित की गई। जिसमें क्षेत्र के विकास को लेकर जिला पंचायत सदस्य ने कस्बा सहित आस-पास गांव के विकास के प्रस्ताव कर क्षेत्र के विकास की मांग की। जिला पंचायत सदस्य चन्द्रवती ने कस्बा के समेत आस-पास गांव के विकास को लेकर करीब एक दर्जन जर्जर मुख्य सड़क मार्गो और तलाब, शमशान निर्माण, पंचायती भवन के निर्माण को पंचायतीराज मंत्री और प्रभारी मंत्री भूपेन्द्र चैधरी को प्रस्ताव सौंपे। सदस्य चन्द्रवती ने ज्ञापन में कस्बा सौंख में हाट बाजार का निर्माण और गढवाल टीले के सौन्द्रीयकरण, मिनी खेल स्टेडियम, गांव अड्डा में  शमशान निर्माण, पंचायती भवन निर्माण और कस्बा सोंख से गुनसारा, अड्डा से भुण्डान, बोरपा से भुण्डान, मथुरा-सौंख रोड़ से नगला अड्डा, नगला छिग्ंगा से बोरपा, जाजन पट्टी मार्ग से नगला बर, डौमपुरा से भवनपुरा, गोवर्धन रोड़ से नगला खेरा आदि गांव के मुख्य सड़क मार्गो को बनवाने के प्रस्ताव दिये। प्रतिनिधि हेमराज कुन्तल ने बताया कि कस्बा सौंख प्रचीन गाढ़वाल टीला को पर्यटन स्थल की घोषित करके टीले का सौदर्यीकरण हो, क्षेत्र की करीब एक दर्जन सड़कों को जल्द बनाई जायेगी। क्षेत्र का विकास प्राथमिकता के आधार पर किया जा रहा है।  

Read More

सौख। मगोर्रा में खेत पर कटी हुई पड़ी गेंहू की फसल की निगरानी करने गया किसान की अज्ञात द्वारा देररात्रि गला रेतकर हत्या कर दी। पुलिस ने शव को पोस्ट मार्टम के लिये भेजा और हत्या के मामले की जांच जुटी है। मंगलवार को मगोर्रा थाना क्षेत्रान्तर्गत गाँव मगोर्रा में सोमवार की देररात्रि को अपने खेत पर कटी हुई रखी गेहूँ की फसल की निगरानी करने गया था। इसी दौरान उसे नींद की झपकी आ गईं। इसके बाद अज्ञात लोगो ने किसान की गला रेतकर हत्या कर दी। घटना से गाँव में सनसनी फैल गई है। सूचना पर घटनास्थल पर पुलिस पहुँच गई। मृतक किसान 75 वर्षीय गोवर्धन पुत्र शिवलाल के शव को कब्जे में लिया। पुलिस ने मृतक के शव कों पंचनामा भर पोस्टमार्टम के लिये भेजा है। थाना प्रभारी अवधेश कुमार त्रिपाठी का कहना है कि किसान हत्या की घटना हुई है। शव को पोस्टमार्टम को भेजा। मामले की जांच की जा रही है। जल्द ही घटना का खुलासा किया जायेगा।  

Read More

राधाकुंड में मिलन फिल्म की शूटिंग शुरू  मथुरा। बॉलीवुड की फिल्म मिलन की शूटिंग रविवार को गोवर्धन के कस्बा राधाकुंड स्थित प्राचीन इमारत में शुरू हो गई है। वुलट राजा व अन्य फिल्मों का निर्देशन करने वाले निर्देशक टिकमांसू धूलिया इन दिनों अपनी शूटिंग में व्यस्त हैं। फिल्म में बड़े किरदार के अभिनेता आशुतोष राणा का घर कस्बा राधाकुंड की एक प्राचीन इमारत में बनाया है, जिसमें धार्मिक माहौल को दिखाया गया है। फिल्म की शूटिंग में अभिनेत्री श्रद्धा श्रीनाथ आधुनिक सोच की लड़की बनी हैं और कालेज की लाइफ में उसको घर के पुराने रीति-रिवाज पंसद नहीं हैं। यह फिल्म प्रेम के आधार पर बन रही है। अभिनेता अली फिजल हैं। आधुनिक व पुरानी सोच के अंतर को लेकर बन रही फिल्म की लखनऊ सूटिंग होने के बाद गोवर्धन के कस्बा राधाकुंड में की जा रही है।  

Read More

मथुरा, रविवार सुबह से ही टेम्पो चालक शहर के विभिन्न चैराहों पर विरोध-प्रदर्शन कर रहे है, टेम्पो चालकों के विरोध का कारण है शहर में हो रही अवैध  वसूली। आज दर्जनों की संख्या में गोवर्धन एवं भूतेश्वर चैराहे पर टेम्पो चालक एकत्रित हुए और अवैध वसूली के खिलाफ जमकर प्रदर्शन किया, सुबह से ही टेम्पो चालक भूतेस्वर ,गोवर्धन चैराहे, मंडी चैराहों के साथ और भी कई जगह पर सैकड़ों की संख्या में एकत्रित होकर अपना विरोध जताया, इनका कहना है कि शहर में पार्किंग के नाम पर अवैध वसूली की जा रही है पहले 10 रुपये लिए जाते थे पार्किंग कर नाम पर और अब 30 रुपये हर चक्कर पर हम लोगों को देना पड़ता है, अगर हम सवारी से पैसे ज्यादा लेते है किराये के तो सवारी टेम्पो में नही बैठती है और इनको किसी से मतलब नही है इन्हें तो पैसे चाहिए हर चक्कर पर। टेम्पो चालक साजिद ने बताया कि ये जो पर्ची हमें दी गयी है पार्किंग की नगर पालिका की 10 से 15 की थी जब से नगर निगम बना है तब से पार्किंग की पर्ची 30 रुपये कर दी है, जंक्शन पर यही पर्ची 60 रुपये की काटी जाती है और पूरे दिन के करीब 40 रुपये हम लोगों को देने पड़ते है, हम सभी से अवैध वसूली की जा रही है शहर में कही भी टेम्पो चलाये हर जगह पार्किंग के नाम पर पैसा देना पड़ता है, जैसे पहले लेते है आये है 10 रुपये अगर हमसे लेते है तो हम देने के लिए तैयार है और नही लेते है तो हम इसका आगे भी विरोध करेंगे, हर चैराहे पर अलग ठेकेदार है और नही देते है तो गंदी गंदी गालियाँ देते है मारपीट पर उतारू हो जाते है जो भी ठेकेदार है उनके साथ नगर निगम का कोई भी आदमी नही है ये सभी अवैध वसूली कर रहे है, पुलिस चैकी ले जाते है जबरदस्ती हमारा चालान कटवा देते है सभी कागज हमारे पूरे होती है उसके बाद भी चालान काटा जाता है ये सभी पुलिस की मिलीभगत से हो रहा है अगर हमारी माँगे नही मानी जाती है तो हम आगे चलकर आंदोलन करेंगे।

Read More

मथुरा। भाजपा कार्यकर्ताओं एवं विधायकों के साथ आज यूपी के प्रभारी मंत्री भूपेन्द्र सिंह ने पीडब्ल्यूडी गेस्ट हाउस में बैठक कर उनकी समस्याएं सुनते ने स्पष्ट निर्देश दिये हैं कि किसी भी कार्यकर्ता की उपेक्षा की शिकायत नहीं मिलनी चाहिए। यहां तक कि कार्यकर्ता के परिजन और रिश्तेदारों की हिफाजत भी हमारी जिम्मेदारी है।  रविवार को पीडब्ल्यूडी गैस्ट हाउस में जनप्रतिनिधियों और संगठन पदाधिकारियों  के साथ समन्वय बैठक में प्रभारी मंत्री ने पहले सभी की शिकायतों को गंभीरता से सुना और इसके बाद प्रदेश नेतृत्व की मंशा से अवगत कराते हुए स्पष्ट किया कि किसी भी कार्यकर्ता की उपेक्षा बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उपचुनावों में मिली पार्टी को करारी हार के बाद संगठन गंभीर है। समन्वय बैठक में भी इस बात को प्रभारी मंत्री ने स्पष्ट कर दिया कि कोई भी लक्ष्य कार्यकर्ताओं के दम पर ही हासिल किया जा सकता है। उन्होंने कहकि आगामी चुनाव में सफलता हासिल करनी है तो कार्यकर्ता को खुश रखना होगा। किसी कार्यकर्ता का शोषण नहीं होना चाहिए। उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि अगर आप के स्तर से कार्यकर्ता की मदद नहीं हो पा रही है तो हमें अवगत कराया जाये। इस दौरान विधायक पूरन प्रकाश, विधायक कारिंदा सिंह, मेयर मुकेश आर्यबंधु, जिलाध्यक्ष चैधरी तेजवीर सिंह, संगठन प्रभारी रघुराज प्रताप सिंह, एसके शर्मा, विनोद अग्रवाल, सिद्धार्थ लोधी, तरुण सेठ, डा.डीएन गौतम, हरिओम शर्मा आदि मौजूद रहे।

Read More

मथुरा। प्रेम प्रसंग के चलते आज जिला एटा के युवक की थाना जमुनापार क्षेत्र के नगला पोला में प्रेमिका के पति ने अपने साथियों के साथ मिलकर गोली मार दी। जिससे वह घायल हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल युवक को उपचार हेतु जिला अस्पताल में भेजा है।  थाना जमुनापार इलाके के गाँव नगला पोला में प्रेम प्रसंग के चलते युवक शनि निवासी गाँव अम्बारी जिला एटा को बुलाकर प्रेमिका के पति मनोज बघेल और अन्य 3 लोगों मारपीट करते हुए गोली मार दी तथा हमलावर फरार हो गए। सूचना पर पहुंची थाना जमुनापार पुलिस ने युवक को जिला अस्पताल भेजा है। थाना जमुनापार प्रभारी के अनुसार प्रेम प्रसंग के चलते गोली मारी गई है, युवक एटा का रहने वाले है उसके पैर में गोली मारी है, जिसका उपचार जिला अस्पताल में चल रहा है। आरोपी पति की तलाश जारी है। 

Read More

नारद संवाद

देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि

Read More

हमारी बात

स्वतंत्रता सेनानी पं. हुकम सिंह गौतम की पुण्यतिथि मनाई

Read More

Bollywood


विविधा


शंखनाद

पुरानी कहावत और नया भारत

Read More