देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि
Read More
बॉलीवुड की टीम राधाकुंड में बना रही है मिलन टॉकीज फिल्म मथुरा। गोवर्धन क्षेत्र के राधाकुंड-श्याम कुंड की संकरी गलियां एक बार फिर से प्रेम का प्रतीक बन रही हैं। बॉलीवुड की फिल्म मिलन टाकीज के शूटिंग में कुंड के चारों ओर लाइट, एक्शन, कट की गूंज सुनाई दे रही है। आधुनिक व प्राचीन सोच के आधार पर बन रही इस फिल्म में अभिनेता आशुतोष राणा धार्मिक नगरी राधाकुंड के सेवायत यानि पंडा समाज से बने हैं। वे और उनकी पत्नी धार्मिक विचारों की है। घर में रोजाना पूजा-पाठ, हवन यज्ञ आदि का आयोजन होता है। जबकि फिल्म में बनी उनकी लड़की अभिनेत्री श्रद्धा श्रीवास्तव आधुनिक सोच वाली है। वह कालेज जाती है। कालेज जाने के कई फिल्मांकन भी दर्शाये गये हैं। राधाकुंड-श्याम कुंड पर भी पंडा बने आशुतोष राणा के सीन फिल्मांकन किये गये। राधाकुंड की प्राचीन इमारत को आशुतोष राणा का घर बनाया गया है जहां पंडा समाज की ओर से भांग-ठंडाई के फिल्म सीन लिये गये हैं। पुराने विचारों के ताल्लुकात रखने वाले आशुतोष राणा को फिल्म में शादी की चिंता होने पर पंचाग दिखाकर शादी का महुर्त दिखा रहे हैं। मंगलवार को दिनभर लाइट, साइलैंट, रैड़ी एक्शन कट के बीच फिल्म के लीड एक्टर अली फैजल और साऊथ की श्रद्धा श्रीनाथ हीरोइन के बीच सीन फिल्माए गए।
आज राम बारात की शूटिंग होगी। फिल्म मिलन टॉकीज के सहायक निदेशक सचिन कौशिक राधाकुण्ड ने बताया कि राधाकुण्ड में विभिन्न जगहों पर राम बारात की शूर्टिंग की 4 अप्रैल को होगी। एक्टर अली फैजल और हीरोइन की शादी में बैड़ बाजा और बारात बड़े धूम धाम से नगर में निकाली जायेगी।
ईरिक्शा से पहुंची श्रद्धा श्रीनाथ
राधाकुण्ड में डायरेक्टर तिग्मांशू धूलिया की फिल्म मिलन टॉकीज की शूटिंग करीब 10 दिन होगी। फिल्म की अभिनेत्री श्रद्धा श्रीनाथ पहले दिन शूटिंग स्थान पर ई-रिक्शा से पहुंची। पूरा राधाकुंड बॉलीवुड नगरी की तरह नजर आ रहा है।













Related Items
गोवर्धन पर्वत को विश्व विरासत का दर्जा दिलाने की मुहिम
मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने पूंछरी स्थित श्रीनाथजी मंदिर में की गोवर्धन पूजा
गोवर्धन रोड पर वृहद वृक्षारोपण की शुरुआत हुई