देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि
Read More
मथुरा, रविवार सुबह से ही टेम्पो चालक शहर के विभिन्न चैराहों पर विरोध-प्रदर्शन कर रहे है, टेम्पो चालकों के विरोध का कारण है शहर में हो रही अवैध
वसूली। आज दर्जनों की संख्या में गोवर्धन एवं भूतेश्वर चैराहे पर टेम्पो चालक एकत्रित हुए और अवैध वसूली के खिलाफ जमकर प्रदर्शन किया, सुबह से ही टेम्पो चालक भूतेस्वर ,गोवर्धन चैराहे, मंडी चैराहों के साथ और भी कई जगह पर सैकड़ों की संख्या में एकत्रित होकर अपना विरोध जताया, इनका कहना है कि शहर में पार्किंग के नाम पर अवैध वसूली की जा रही है पहले 10 रुपये लिए जाते थे पार्किंग कर नाम पर और अब 30 रुपये हर चक्कर पर हम लोगों को देना पड़ता है, अगर हम सवारी से पैसे ज्यादा लेते है किराये के तो सवारी टेम्पो में नही बैठती है और इनको किसी से मतलब नही है इन्हें तो पैसे चाहिए हर चक्कर पर। टेम्पो चालक साजिद ने बताया कि ये जो पर्ची हमें दी गयी है पार्किंग की नगर पालिका की 10 से 15 की थी जब से नगर निगम बना है तब से पार्किंग की पर्ची 30 रुपये कर दी है, जंक्शन पर यही पर्ची 60 रुपये की काटी जाती है और पूरे दिन के करीब 40 रुपये हम लोगों को देने पड़ते है, हम सभी से अवैध वसूली की जा रही है शहर में कही भी टेम्पो चलाये हर जगह पार्किंग के नाम पर पैसा देना पड़ता है, जैसे पहले लेते है आये है 10 रुपये अगर हमसे लेते है तो हम देने के लिए तैयार है और नही लेते है तो हम इसका आगे भी विरोध करेंगे, हर चैराहे पर अलग ठेकेदार है और नही देते है तो गंदी गंदी गालियाँ देते है मारपीट पर उतारू हो जाते है जो भी ठेकेदार है उनके साथ नगर निगम का कोई भी आदमी नही है ये सभी अवैध वसूली कर रहे है, पुलिस चैकी ले जाते है जबरदस्ती हमारा चालान कटवा देते है सभी कागज हमारे पूरे होती है उसके बाद भी चालान काटा जाता है ये सभी पुलिस की मिलीभगत से हो रहा है अगर हमारी माँगे नही मानी जाती है तो हम आगे चलकर आंदोलन करेंगे।













Related Items
तमिल ब्लॉकबस्टर अरनमनई का होगा 24 मई को हिन्दी में होगा प्रदर्शन
स्वाति मालीवाल मामला: भाजपा की कार्यकर्ताओं ने चूड़ियां लेकर केजरीवाल के घर के बाहर किया प्रदर्शन, मांगा इस्तीफा
भारतीय किसान यूनियन टिकैत ने कलेक्ट्रेट पर किया विरोध प्रदर्शन