देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि
Read Moreगढ़वाल टीला घोषित हो पर्यटन स्थलः चन्द्रवती
क्षेत्र की करीब एक दर्जन सड़क मार्ग बनवाने के दिये प्रस्ताव
सौंख। सोमवार को जिला योजना समिति की बैठक जनपद के प्रभारी मंत्री भूपेन्द्र चैधरी की अध्यक्षता में आयोजित की गई। जिसमें क्षेत्र के विकास को लेकर जिला पंचायत सदस्य ने कस्बा सहित आस-पास गांव के विकास के प्रस्ताव कर क्षेत्र के विकास की मांग की।
जिला पंचायत सदस्य चन्द्रवती ने कस्बा के समेत आस-पास गांव के विकास को लेकर करीब एक दर्जन जर्जर मुख्य सड़क मार्गो और तलाब, शमशान निर्माण, पंचायती भवन के निर्माण को पंचायतीराज मंत्री और प्रभारी मंत्री भूपेन्द्र चैधरी को प्रस्ताव सौंपे। सदस्य चन्द्रवती ने ज्ञापन में कस्बा सौंख में हाट बाजार का निर्माण और गढवाल टीले के सौन्द्रीयकरण, मिनी खेल स्टेडियम, गांव अड्डा में
शमशान निर्माण, पंचायती भवन निर्माण और कस्बा सोंख से गुनसारा, अड्डा से भुण्डान, बोरपा से भुण्डान, मथुरा-सौंख रोड़ से नगला अड्डा, नगला छिग्ंगा से बोरपा, जाजन पट्टी मार्ग से नगला बर, डौमपुरा से भवनपुरा, गोवर्धन रोड़ से नगला खेरा आदि गांव के मुख्य सड़क मार्गो को बनवाने के प्रस्ताव दिये। प्रतिनिधि हेमराज कुन्तल ने बताया कि कस्बा सौंख प्रचीन गाढ़वाल टीला को पर्यटन स्थल की घोषित करके टीले का सौदर्यीकरण हो, क्षेत्र की करीब एक दर्जन सड़कों को जल्द बनाई जायेगी। क्षेत्र का विकास प्राथमिकता के आधार पर किया जा रहा है।













Related Items
यूपी के मेरठ में एक लाख का इनामी पुलिस मुठभेड़ में ढेर, लॉरेंस बिश्नोई गैंग का था सदस्य
जिला कारागार में बंदियों की कलाई पर ब्रह्मकुमारी बहनों ने बांधी राखी
जिला पंचायत अध्यक्ष ने प्रतिनिधिमंडल भेजकर की मामले की जानकारी