देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि
Read More
मथुरा। कमिश्नर के. राममोहन राव ने मथुरा सदर और महावन तहसील सम्पूर्ण समाधान दिवस का औचक निरीक्षण कर फरियादियों की समस्याऐं सुनी।
कमिश्नर के. राममोहन राव ने मंगलवार को समाधान दिवस के दौरान महावन और सदर तहसील का दौरा किया। आगरा कमिश्ननर के राममोहन राय ने मथुरा और महावन तहसील का किया औचक निरीक्षण। फरियादियों की सुनी फरियाद कमिश्नर ने स्वयं शिकायतों के निस्तारण के लिए फरियादियों को काल कर उनकी समस्या के बारे में जानकारी ली। ,निरीक्षण के दौरान कर्मिश्नर श्री राय ने दो लेखपालों के खिलाफ चार्जशीट दाखिल कर सस्पेंड करने के दिए आदेश दिये। वहीं तीन अधिकारियों का दस दिन का वेतन रोकने के निर्देश दिये हैं। कमिश्नर ने संबंधित अधिकारियों को कड़ी फटकार लगाते हुए कहा कि कहा जनता सन्तुष्ट नहीं है। उन्होंने कहा कि शिकायत का निस्तारण न होने तक वृंदावन कोतवाल सुबोध कुमार का वेतन रोकने के आदेश एसएसपी मथुरा को दिये। एसडीएम को आदेश दिये कि जो अधिकारी काम में लापरवाही बरत रहे हैं उनके खिलाफ चार्जशीट बनाकर तत्काल करें। बर्खास्त, काम के बदले वेतन मिलेगा, काम ना करने पर अधिकारियों का वेतन काटा जाए। अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व रवीन्द्र कुमार ने बताया कि जनशिकायतों का निस्तारण गुणवत्तापरक न करने वाले अधिकारियों के विरूद्ध सख्त कार्यवाही सुनिश्चित की जायेगी। सम्पूर्ण समाधान दिवस की कार्यवाही उप जिलाधिकारी शेखरक्रान्ति सिंह ने की।













Related Items
दिल्ली में फायरिंग : गृह मंत्री ने की पुलिस कमिश्नर से बात, कहा-दोषियों को नहीं बख्शेंगे
मुड़िया मेला में पहुंचे एनजीटी कमिश्नर
कमिश्नर ने किया परिक्रमा मार्ग का निरीक्षण