BREAKING NEWS

मीडियाभारती वेब सॉल्युशन अपने उपभोक्ताओं को कई तरह की इंटरनेट और मोबाइल मूल्य आधारित सेवाएं मुहैया कराता है। इनमें वेबसाइट डिजायनिंग, डेवलपिंग, वीपीएस, साझा होस्टिंग, डोमेन बुकिंग, बिजनेस मेल, दैनिक वेबसाइट अपडेशन, डेटा हैंडलिंग, वेब मार्केटिंग, वेब प्रमोशन तथा दूसरे मीडिया प्रकाशकों के लिए नियमित प्रकाशन सामग्री मुहैया कराना प्रमुख है- संपर्क करें - 0129-4036474

मुड़िया मेला में पहुंचे एनजीटी कमिश्नर

गोवर्धन में मुड़िया मेला क्षेत्र का निरीक्षण करते एनजीटी के कमिश्नर आनंद वर्धन शुक्ला
गोवर्धन(पवन शर्मा)। गिरिराज परिक्रमा सौंदर्यीकरण एवं सरंक्षण के मामले में मा. एनजीटी न्यायालय द्वारा नियुक्त कमिश्नर आनंद वर्धन शुक्ला ने मुड़िया मेला क्षेत्र का निरीक्षण किया। मा0 एनजीटी न्यायालय ने शासन-प्रशासन से गोवर्धन आने वाले श्रद्धालुओं के लिए बेहतर व्यवस्थाएं करने को कहा गया था। न्यायालय द्वारा जारी 17 बिन्दुओं की गाइड लाइन के अनुपालन न करने पर प्रशासन को फटकार लगाई थी और न्यायालय ने सेवा निवृत्त आईपीएस आनंदवर्धन शुक्ला की अध्यक्षता में कमीशन गठन किया। मुड़िया मेला की पूरी रिपोर्ट एनजीटी न्यायालय में जाएगी। एनजीटी द्वारा नियुक्त कमिश्नर आनंदवर्धन शुक्ला मुड़िया मेला क्षेत्र में गिरिराज परिक्रमा की स्थिति, यहां आने वाली भीड़ का जायजा लिया। मानसी गंगा पर चल रहे फुब्बारों का निरीक्षण किया। मेला क्षेत्र के चक्लेश्वर पर गदंगी मिलने पर नाराजगी जताई। मानसी गंगा मुकुट मुखारविंद मंदिर पर चढ़ने वाले दूध व उसके निस्तारण की जानकारी ली। मंदिर में गंदगी मिलने पर तुरंत सफाई कर्मचारी बढ़ाने को कहा गया। इसके बाद उन्होंने गिरिराज मंदिर दानघाटी का निरीक्षण किया। इस अवसर पर एसडीएम नागेन्द्र प्रताप सिंह, ईओ राधाकुंड रजनीश शर्मा, मुरारी लाल तिवारी आदि थे। 
 

नारद संवाद

देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि

Read More

हमारी बात

Bollywood


विविधा


शंखनाद

पुरानी कहावत और नया भारत

Read More