BREAKING NEWS

मीडियाभारती वेब सॉल्युशन अपने उपभोक्ताओं को कई तरह की इंटरनेट और मोबाइल मूल्य आधारित सेवाएं मुहैया कराता है। इनमें वेबसाइट डिजायनिंग, डेवलपिंग, वीपीएस, साझा होस्टिंग, डोमेन बुकिंग, बिजनेस मेल, दैनिक वेबसाइट अपडेशन, डेटा हैंडलिंग, वेब मार्केटिंग, वेब प्रमोशन तथा दूसरे मीडिया प्रकाशकों के लिए नियमित प्रकाशन सामग्री मुहैया कराना प्रमुख है- संपर्क करें - 0129-4036474

कमिश्नर ने किया परिक्रमा मार्ग का निरीक्षण

परिक्रमा मार्ग का निरीक्षण करते एनजीटी के कमिश्नर आनंद वर्धन शुक्ला मानसी गंगा मुकुट मुखारविंद मन्दिर पर दुग्धाभिषेक

मथुरा(पवन शर्मा)। गोवर्धन में एनजीटी न्यायालय द्वारा नियुक्त किये गये कमिश्नर आनंद वर्धन शुक्ला ने गुरूवार को गोवर्धन पहुच कर परिक्रमा का जायजा लिया। विकास से जुडे सभी महकमो के अधिकारियो के साथ रिटायर्ड पुलिस अधिकारी आनंद वर्धन शुक्ला सबसे पहले मानसी गंगा स्थित मुकुट मुखारबिंद मंदिर पहुचे।जहा दुग्धाभिषेक किया तथा मानसी गंगा की पूजा की। इसके बाद मानसी गंगा के सौन्दर्यीकरण व उसके जल संशोधन के बारे में जानकारी ली। एन जी टी द्वारा नियुक्त कमिश्नर आनंद वर्धन शुक्ला ने बडी परिक्रमा मार्ग स्थित राजस्थान वार्डर पर पहुचे जहा राजस्थान के अधिकारियो से विकास व एन जी टी के 17 विन्दुओ के अनुरूप कार्य पर चर्चा की। साथ ही कच्चे परिक्रमा मार्ग के संरक्षण की बात कही। इसके बाद पूछरी का लौठा व श्री नाथ जी के प्राचीन मंदिर के दर्शन किये।इसी दौरान पूर्व में राजस्थान सरकार द्वारा कच्चे परिक्रमा में गिरिराज पर्वत की शिलाये क्षतिग्रस्त कर बनाये जा रहे स्वागत गेट के स्थल का भी निरीक्षण किया।जतीपुरा मुखारबिंद मंदिर पर चढने वाले दुग्ध व इसके निस्तारण पर चर्चा की। तथा राधाकुण्ड कृष्ण कुण्ड पर भी पहुचे।विनानी गैस्ट हाउस में अधीनस्थ विभागीय अधिकारियो के साथ मीटिंग कर कमिश्नर शुक्ला ने पत्रकारो से कहा कि एन जी टी ने एक याचिका पर गिरिराज तलहटी में विकास के लिये 17 विन्दुओ की गाइड लाइन दी थी। तथा तलहटी मै उसी के अनुरूप कार्य करने के निर्देश भी दिये थे। शुक्ला ने कहा कि अभी वह निरीक्षण कर कर रहे है। अभी बहुत कुछ करना बाकी है। एस टी पी की स्थिति सुधारनी है। सर्विस रोड बनना है।हरियाली आच्छादित करनी है।अतिक्रमण भी हटने है।वह अपनी रिपोर्ट 17 जुलाई के बाद पुनः होने वाले निरीक्षण व विभाग वार समीक्षा उपरांत एनजीटी न्यायालय में पेश करेगे।इस अवसर पर एडीएम वित्त रविन्द्र कुमार,एसपी देहात आदित्य कुमार शुक्ला,डीएफओ अरविन्द कुमार ,अधिशासी अभियंता पीडब्लू डीएस के वर्मा , एसडीएम गोवर्धन नागेन्द्र सिंह , सीओ जगदीश कालीरमन , रैंज फारेस्ट आफीसर डीपी सिंह , ईओ गोवर्धन अजय कुमार यादव गोवर्धन इस्पेक्टर संसार सिंह राठी।सहित विप्रा के अधिकारी व विभागवार अधिवक्ता साथ रहे।

नारद संवाद

देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि

Read More

हमारी बात

Bollywood


विविधा


शंखनाद

पुरानी कहावत और नया भारत

Read More