BREAKING NEWS

दिल्ली : राहुल गांधी ने शुरू की ‘सत्याग्रह’ पहल, लोगों से मांगी अन्याय के खिलाफ संघर्ष की कहानी || दिल्ली : नशीले पदार्थों की तस्करी के सरगना नवप्रीत सिंह का प्रत्यर्पण, केंद्रीय गृह मंत्री ने बताया- 'मोदी सरकार की ऐतिहासिक उपलब्धि' || पटना : बाढ़ प्रभावित इलाकों में वायुसेना का राहत अभियान, हेलीकॉप्टरों से 10 टन सामग्री पहुंचाई गई || जोधपुर : केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत को जन्मदिन पर बधाईयों का तांता, पीएम मोदी समेत नेताओं ने दी शुभकामनाएं || उत्तर प्रदेश : हापुड़ में मुठभेड़ के बाद पांच अपराधी गिरफ्तार, पुलिस ने 55 लाख के सामान से भरे कैंटर लूट की घटना को सुलझाया

मथुरा-वृन्दावन मार्ग पर लगेंगी स्ट्रीट लाइट

मथुरा । कई वर्षों से अंधेरे में पड़े मथुरा-वृन्दावन मार्ग पर शायद इस बार रोशनी हो जाये । स्वंय ऊर्जा मंत्री एवं क्षेत्रीय विधायक श्रीकांत शर्मा ने इस मार्ग पर स्ट्रीट लाईट लगाने के निर्देश दिये हैं। सोमवार को कलैक्ट्रेट सभागार में आयोजित विभागीय बैठक में उन्होने लोकनिर्माण विभाग, वन विभाग एवं विद्युत विभाग को आपसी समन्वय से वृन्दावन एवं गोवर्धन मार्ग पर जमीन आवंटन कर प्रकाश व्यवस्था करने के आदेश दिये हैं ।


गौरतलब है कि शहरी क्षेत्र में मथुरा-वृन्दावन मार्ग पर वर्षों से यात्री एवं राहगीर घनघोर अंधेरे में होकर निकलने को विवश हैं । अधिकारियों के सामने कई बार की शिकायतों एवं परेशानी रोने के बावजूद इस मार्ग पर रोशनी नहीं हो सकी है । वृंदावन कुम्भ में करोड़ों रूपये खर्च हुये लेकिन यह मार्ग अंधेरे में ही डूबा रहा ।


एक महीने तक प्रशासनिक अधिकारी एवं भक्त इसी अंधेरे रास्ते से कुम्भ की रोशनी देखकर लौटते रहे लेकिन यहाँ चंद स्ट्रीट लाईटें नहीं लग सकीं । धार्मिक रूप से महत्वपूर्ण इस राह पर इतने वर्षां तक अंधेरा इसलिये भी अफसोसजनक कहा जा सकता है क्योंकि मथुरा-वृन्दावन के विधायक श्रीकान्त शर्मा प्रदेश के ऊर्जामंत्री के रूप में भी सेवा दे रहे हैं ।


सात किमी. के इस मार्ग पर पहले कभी रोशनी हुआ करती थी यहाँ लगे विद्युत पोल और उन पर खराब स्ट्रीट लाईटें इसकी गवाही देती हैं । अगर थोड़ी सी भी गंभीर कोशिशें होतीं तो इन खराब स्ट्रीट लाईटों को सुचारू कर बहुत पहले ही प्रकाश किया जा सकता था ।


पिछले 5 वर्षों में स्थानीय निवासियों ने जब भी इस पर आवाज उठाई तो जिम्मेदारों ने इस मार्ग के चौड़ीकरण होने के बाद ही स्ट्रीट लाईटें लगाये जाने का जवाब दिया । हालांकि अब वन विभाग से सहमति के बाद लोकनिर्माण विभाग ने इस मार्ग को चौड़ा करके विद्युत पोल लगवाये हैं लेकिन अब भी उन पर स्ट्रीट लाईटें जल नहीं पायीं हैं । सम्भव है ऊर्जामंत्री की निर्देश के बाद जल्द ही ब्रजवासियों की यह राह भी रोशन हो जाये ।  

नारद संवाद

देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि

Read More

हमारी बात

स्विट्ज़रलैंड: पहाड़ों पर कुदरत का करिश्मा, मशीनों का जलवा और हम सबको  ‘आज खाने में क्या है की चिंता?’

Read More

Bollywood


विविधा


शंखनाद

राइन फॉल्स, स्विस सीढ़ियाँ और बुज़ुर्ग घुटने: नाव की सैर बनी ओलंपिक प्रतियोगिता!

Read More