देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि
Read Moreनई दिल्ली। नागरिकता संशोधन कानून (सीएए) और राष्ट्रीय नागरिकता रजिस्टर (एनआरसी) के विरोध में गुरुवार को दिल्ली की जामिया मिलिया इस्लामिया यूनिवर्सिटी से राजघाट तक मार्च के दौरान एक नाबालिग ने फायरिंग की।
जामिया इलाके के पास चली गोली से एक छात्र घायल हो गया। हमलावर नाबालिग बताया जा रहा है, जबकि घायल की पहचान शादाब के रूप में हुई है। शादाब जामिया मिलिया यूनिवर्सिटी में मास कम्युनिकेशन का छात्र है। इस बीच गृह मंत्री अमित शाह ने इस घटना पर कठोर रुख दिखाया है।
शाह ने कहा कि आज दिल्ली में जो गोली चलाने की घटना हुई है उस पर मैंने दिल्ली पुलिस कमिश्नर से बात की है और उन्हें कठोर से कठोर कार्रवाई करने के निर्देश दिए हैं। केंद्र सरकार इस तरह की किसी भी घटना को बर्दाश्त नहीं करेगी, इस पर गंभीरता से कार्रवाई की जाएगी और दोषी को बख्शा नहीं जाएगा।
साभार-khaskhabar.com












