देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि
Read More
मथुरा। भाजपा कार्यकर्ताओं एवं विधायकों के साथ आज यूपी के प्रभारी मंत्री भूपेन्द्र सिंह ने पीडब्ल्यूडी गेस्ट हाउस में बैठक कर उनकी समस्याएं सुनते ने स्पष्ट निर्देश दिये हैं कि किसी भी कार्यकर्ता की उपेक्षा की शिकायत नहीं मिलनी चाहिए। यहां तक कि कार्यकर्ता के परिजन और रिश्तेदारों की हिफाजत भी हमारी जिम्मेदारी है। रविवार को पीडब्ल्यूडी गैस्ट हाउस में जनप्रतिनिधियों और संगठन पदाधिकारियों के साथ समन्वय बैठक में प्रभारी मंत्री ने पहले सभी की शिकायतों को गंभीरता से सुना और इसके बाद प्रदेश नेतृत्व की मंशा से अवगत कराते हुए स्पष्ट किया कि किसी भी कार्यकर्ता की उपेक्षा बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उपचुनावों में मिली पार्टी को करारी हार के बाद संगठन गंभीर है। समन्वय बैठक में भी इस बात को प्रभारी मंत्री ने स्पष्ट कर दिया कि कोई भी लक्ष्य कार्यकर्ताओं के दम पर ही हासिल किया जा सकता है। उन्होंने कहकि आगामी चुनाव में सफलता हासिल करनी है तो कार्यकर्ता को खुश रखना होगा। किसी कार्यकर्ता का शोषण नहीं होना चाहिए। उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि अगर आप के स्तर से कार्यकर्ता की मदद नहीं हो पा रही है तो हमें अवगत कराया जाये। इस दौरान विधायक पूरन प्रकाश, विधायक कारिंदा सिंह, मेयर मुकेश आर्यबंधु, जिलाध्यक्ष चैधरी तेजवीर सिंह, संगठन प्रभारी रघुराज प्रताप सिंह, एसके शर्मा, विनोद अग्रवाल, सिद्धार्थ लोधी, तरुण सेठ, डा.डीएन गौतम, हरिओम शर्मा आदि मौजूद रहे।













Related Items
स्वतंत्रता सेनानी पं. हुकम सिंह गौतम की पुण्यतिथि मनाई
सैन्य अधिकारी की पत्नी का रोल एक अलग अनुभव, उनमें ताकत और डर का मिश्रण : चित्रांगदा सिंह
मुंबई में कमरा नहीं मिलने पर जब दीप्ति नवल ने की चित्रांगदा सिंह की मदद, एक्ट्रेस ने सुनाया किस्सा