BREAKING NEWS

मीडियाभारती वेब सॉल्युशन अपने उपभोक्ताओं को कई तरह की इंटरनेट और मोबाइल मूल्य आधारित सेवाएं मुहैया कराता है। इनमें वेबसाइट डिजायनिंग, डेवलपिंग, वीपीएस, साझा होस्टिंग, डोमेन बुकिंग, बिजनेस मेल, दैनिक वेबसाइट अपडेशन, डेटा हैंडलिंग, वेब मार्केटिंग, वेब प्रमोशन तथा दूसरे मीडिया प्रकाशकों के लिए नियमित प्रकाशन सामग्री मुहैया कराना प्रमुख है- संपर्क करें - 0129-4036474

घोडियों के नृत्य व बैण्डबाजों के मध्य देवी मैया के जयकारों से गूंजा भवन मथुरा। बृज अंचल का ऐतिहासिक छाता क्षेत्र स्थित नरी सेमरी मेला में रविवार नवमीं पर हजारों दर्शक लठ्ठ पूजा देख कर आश्र्चय चकित रह गये। दोपहर के बाद एक के बाद एक चार गांवों के हजारों लठैत देवी मां की जय-जयकार करते हुए राजमार्ग स्थित प्राइमरी पाठशाला पर पहुंचे। लठधारी भक्तों के आगमन की सूचना मिलते ही उप जिलाधिकारी डा. राजेन्द्र पेसियां, पुलिस क्षेत्राधिकारी चन्द्रधर गौड, मेला प्रभारी छोटेलाल यादव, राजवीर सिंह व कोतवाली छाता प्रमोद पंवार की सीटियां बज उठी। देखते ही बाजार बंद कराने लगे। सर्वप्रथम ग्राम नरी के हजारों भक्तों ने घोडियों के नृत्य व हाथों में लाठी बल्लम, फरसा व बंदूक लेकर देवी मां के भवन की ओर बढ़ते चले। सांखी, अलवाई, रहेडा के भक्त 3 बजे देवी मंदिर पर विधिवत पूजा अर्चना कर आगे बढे। तदुपंरात नरी के हजारों लोगों ने परम्परागत लठ्ठों से पूजा की। नरी के ग्रामीण बैण्डबाजों के साथ व घोडियों के नृत्य के साथ देवी मां के जयकारे लगाते हुऐ मंदिर पहुंचे और देवी के दर्शन कर मनोतियां मांगी और पुण्य लाभ प्राप्त किया।  इस दौरान देवी मॉ के भक्तों के हाथों में लाठी, फर्सा, बल्लम आदि शस्त्र थे। पुलिस फोर्स ने मेला परिसर में लगी दुकानों को बन्द करा दिया तथा ग्रामीणों के लिए हाईवे से लेकर मॉ के भवन तक रास्ते को साफ करा दिया। ग्रामीण उछलते कूदते हुऐ, देवी मॉ के जयकारे लगाते हुऐ सांय करीब 3 बजे पहुंचे और लठ्ठों से देवी मॉ के भवन में दरबाजे व दीवारो को पीट पीट कर पूजा की। गॉव नरी के डॉक्टर राजवीर सिंह यदुवंशी, देवेन्द्र कुमार, भगत सिंह ने देवी की लठ्ठ पूजा के बारे में बताया है कि एक बार देवी मैया ने गॉव नरी, सॉखी, अलवाई, रहेडा, दद्दी घड़ी, सेमरी, नगला देवीसींग, नगला बृजा व छाता के ग्रामीणों को स्वप्न दिया था कि में सिसौदिया ठाकुरों से खुश नही है। इसलिए सेमरी मंदिर में केवल यदुवंशी ठाकुर ही सेवा पूजा करेगे। पांचों गांवों के लोगों ने एकत्रित होकर पंचायत की और मां ने रात को स्वप्न में कहा कि मुझे सिसौदिया ठाकुरों की सेवा सें मैं खुशी नही हूं। मैं चाहती हूं कि यदुवंशियों से अपनी सेवा पूजा चाहती हूॅ। सभी यदुवंशी मिलकर मॉ के मंदिर पर पहुॅचे और सिसौदिया ठाकुरों से यदुवंशियो ने लाठी डण्डा, फर्सा, आदि शस्त्रों से पीट-पीट कर खदेड दिया था। तभी से सिसौदियाओं ने अकबरपुर गांव में देवी मां का अलग से मंदिर बना लिया और तभी से हर बर्ष नवरात्रों में अष्टमी के दिन देवी मैया का मेला लगता है।  सेंमरी में नवमी को देवी मां की इन पांच गांवों के लोग सज धज कर हाथों मे शस्त्र लेकर आते है और शौर्य प्रदर्शन करते हैं। इस अनोखी लठ्ठ पूजा को देखने के लिए विभिन्न प्रदेशो विदेशों एंव क्षेत्रिय श्रद्धालु भारी संख्या में पहुंचते हैं।  लठ्ठ पूजा के दौरान एसडीएम डा. राजेन्द्र पेसिया, सीओ चन्द्रधर गौड, कोतवाली प्रभारी निरीक्षक प्रमोद पंवार, मेला प्रभारी छोटेलाल यादव मय फोर्स के मेला परिसर व देवी भवन में मौजूद रहें। मेले की व्यवस्थाओ को कन्ट्रोल किया। मेला में जगह जगह पानी की प्याऊ लगी हुई थी तथा भण्डारे चल रहे थे। देवी मंदिर भवन में कन्या लांगुरा की पूजा चल रही थी। देवी कुण्ड के किनारे बच्चों का मुन्डन संस्कार चल रहा था। रात्रि को गांव नरी सेमरी में नाटक नौटंकी व विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। 

Read More

मथुरा। नवागत एसएसपी के निर्देशन में अपराधियों की धड़पकड़ अभियान के तहत स्वाट टीम व रिफाइनरी पुलिस को एक बड़ी सफलता हासिल हुई है। मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने तीन शातिर बदमाशों को पकड़ने में सफलता हासिल की। पुलिस ने इनके पास से 10 चोरी की बाइकें, एक बैगनाकार और तमंचे कारतूस बरामद किए है। एसएसपी ने इस सराहनीय कार्य के लिए पुलिस टीम को 15 हजार का ईनाम दिया है। बताते चले कि नवागत एसएसपी प्रभाकर चैधरी के निर्देशन एवं एसपी सिटी श्रवण कुमार सिंह के पर्यवेक्षण तथा सीओ रिफाइनरी विनय सिंह चैहान के नेतृत्व में प्रभारी निरीक्षक  रिफाइनरी डा.विनोद कुमार पायल और स्वाट टीम प्रभारी हरवेन्द्र मिश्रा ने मुखबिर की सूचना पर रिफाइनरी के बरारी मोड़ पर मुठभेड़ के बाद घेराबंदी करके कुख्यात बदमाश जगराम को उसके दो साथियों सहित पकड़ने में सफलता हासिल की है। पुलिस ने इनके पास से 10 चोरी की बाइकें यामना आरएक्स-15, एक बैगनार कार तीन तमंचे कारतूस बरामद किए है। एसपी सिटी श्रवण कुमार ने पुलिस लाइन स्थित सभागार में पत्रकारों को बताया कि पकड़े एक बदमाश जगराम ने दो साल पूर्व पूर्व कृष्णा नगर चैकी प्रभारी केपी सिंह को चैकी अंदर जान से मारने की नीयत से फायर किया था। शातिर जगराम पर दो दर्जन से अधिक मुकद्में दर्ज है। यह लूट के मामले में भी पहले जेल जा चुका है। ये लोग गाड़ियों को चुराकर उनके कागज बनवा उनको सस्ते दामेां में बेचते हैं। पूछताछ में पकड़े गए अभियुक्तों ने अपने नाम मोहित पुत्र रनवीर निवासी छर्रा अलीगढ़, हाल निवासी एटीबी के पीछे थाना हाइवे, मकसूद पुत्र नन्ना मेव निवासी लछौरा गोवर्धन इनका एक साथी अंधेरा का फायदा उठाकर अक्षय पुत्र जसमत निवासी खामनी हाइवे भागने में सफल रहा। इस संबंध में एसपी सिटी श्रवण कुमार ने बताया कि जल्द ही फरार अभियुक्त को भी गिरफ्तार कर लिया जाएगा। इन सभी पर गैंगस्टर की कार्यवाही की जाएगी। इनके पकड़े जाने पर अपराध पर ही अंकुश लगे। पुलिस के इस सराहनीय काम के लिए एसएसपी प्रभाकर चैधरी ने 15 हजार रूपए देने की घोषणा की है।    चोरी में पसंदीदा बाईक है यामहा मथुरा। शातिर अपराधी जगराम पुत्र रमेश निवासी खामनी हाइवे का रहने वाला है। इसका लम्बे समय से अपराधिक इतिहास रहा है। यह ज्यादातर यामना की आर 15 की मोटर साइकिल चुराते थे, जिनकी स्पीड काफी होती है। इनके इंजर और चेसिस नम्बर मिटाकर किसी अन्य मोटर साइकिल पर गुदवाकर सस्ते दामों में बेचते थे। पकड़ी गई चार मोटर साइकिलों पर भी पुलिस भी लिखा था। इससे प्रतीत होता है कि पुलिस की आड़ में भी बड़े अपराध करते थे। 

Read More

झोपड़पट्टी के बच्चों की मदद के लिए समाज के लोग आगे आएं  श्वेता शर्मा                          मथुरा। राम नवमी के अवसर पर गोपाल नगर स्ट्रीट स्कूल मथुरा पर कार्यक्रम आयोजित किया गया।  इस कार्यक्रम में झोपड़पट्टी में रहने वाले नन्हे-मुन्ने बच्चों को भोजन के साथ जरूरत की चीजें वितरित की गई। इस कार्यक्रम में स्थानीय वार्ड नंबर 66 पार्षद श्वेता शर्मा ने अपनी तरफ से नन्हे-मुन्ने बच्चों को चप्पलें के साथ चॉकलेट भेंट करते हुए समाज के हर तबके से ऐसे लोगों की मदद करने का आह्वान किया ’  सर्व ब्राह्मण महासभा के जिलाध्यक्ष समाज सेवी विनोद दीक्षित ने बच्चों को पढ़ने के लिए किताब भेंट करते हुए समाज से ऐसे लोगों की मदद करने की अपील करते हुए  कहा बच्चों में त्वचा रोग की समस्या को लेकर इस जगह आने वाले समय में बच्चों को फ्री मेडिकल कैंप आयोजित किया जाएगा। हेमंत अग्रवाल ने बच्चों को बिस्कुट के साथ उपहार देते हुए समय-समय पर मदद देने का वादा किया। स्कूल के संचालक और समाजसेवी सतीश शर्मा ने सभी का आभार व्यक्त करते हुए आशा व्यक्त की कि आने वाले समय में और समाजसेवी गरीब बच्चों की मदद के लिए आगे आएंगे  ’ मनोज शर्मा, शशि सक्सेना, बंदना सक्सेना ,प्रदीप शर्मा, संगीता जैन, श्रीमती नूपुर शर्मा तेजस शर्मा ,प्रभात शर्मा ,जगदीश सक्सेना आदि लोग शामिल हुए।. 

Read More

    मथुरा। प्रदेश सरकार के शिक्षा मंत्री डा. दिनेश शर्मा ने कहा कि सरकार शिक्षण कार्य को नकल विहीन परीक्षा कराने के साथ पटरी पर लाना चाह रही है। इसके लिए प्रयास रंग ला रहे हैं। डा शर्मा हिन्दुस्तान इंजीनियरिंग कालेज में आयोजित ज्ञान ज्योति -2018 कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में बोल रहे थे। उन्होने छात्रों को अपने अनुभव साझा करते हुए कहा कि उस समय गूगल और इंटरनेट की सुविधा नहीं थी। वर्तमान में छात्र इसका पूरा लाभ शिक्षण कार्यक्रम में उठा सकते हैं। उन्होंनेे कहा कि धर्म का शिक्षण से कोई संबंध नहीं है। उन्होंने माता-पिता की सेवा को भगवान की सेवा बताया। उन्होने वर्तमान संस्कृति पर कटाक्ष किया। उन्होने कहा कि अगले सत्र से शिक्षण कार्य पटरी पर आ जाएगा।  उपमुख्यमंत्री ने कहा कि वे चाहते हैं कि सत्र अप्रेल से शुरू हो। सत्र नियमित हो, इसके लिए व्यवस्थाएं सुनिश्चित की जा रही हैं। उन्होने कहा कि वे कालेजों में पढाई चाहते हैं। शिक्षकों और छात्रों की निर्धारित उपस्थिति  सुनिश्चित की जा रही हैं। ताकि वर्ष भर कालेज और स्कूलों में शिक्षण कार्य हो सके। वे प्रदेश में नकल को बढावा देकर बेरोजगारी बढाना नहीं चाहते थे। योग्य छात्रों को नौकरी मिलेंगी। उन्होने कहा कि अगले सत्र से स्कूलों में एनसीईआरटी का पाटयक्रम लागू करने जा रहे हैं। ताकि शिक्षणकार्य में अन्य राज्यों से विशमता न रहे। उन्होंने कहा कि शिक्षा में माफिया को नेस्तनाबूद किया है। उन्होंने कहा कि वर्तमान शिक्षासत्र में जिन 11 लाख परीक्षार्थियों ने परीक्षा छोडी, इनमें 75 फीसदी छात्र बाहरी राज्यों के थे। जो प्रदेश में केवल परीक्षा देने आते थे। उन्होने कहा कि विश्वविद्यालयी परीक्षाओं में भी नकल रोकने के जतन किए जा रहे हैं। डीएम और एसएसपी को इस संबंध में निर्देष दिए गए हैं। बोर्ड परीक्षा का पूर्ण पैटर्न अगलीबार से विश्वविधालयों की परीक्षाओं में भी लागू किया जाएगा। इस मौके पर विधायक पूरन प्रकाश, ठा कारिंदा सिंह, कालेज वाइस चेयरमेन वाईके गुप्ता, पीके गुप्ता, कार्यकारी निदेशक डा वीके शर्मा, निदेशक डा राजीव उपाध्याय, डा पीके उपाध्याय, मनीष गुप्ता आदि मौजूद थे। 

Read More

दलालों पर लगाम कसेगा जिला प्रशासन  डीएम ने शासन को भेजी रिपोर्ट  मथुरा।  एआरटीओ कार्यालय पर जिला प्रशासन ने एक बार फिर छापामार कार्यवाही की। चार दलालों को कार्यालय से हिरसत में लिया गया है। उनसे पूछताछ की जा रही है जिससे उनके दूसरे साथियों की भी जानकारी जुटाई जा सके। डीएम सर्वज्ञराम मिश्र, एसएसपी प्रभाकर चैधरी, एसडीएम सदर, सीओ सिटी ने शनिवार सुबह कार्यही की। प्रशासन की कार्यावाही से कार्यालय में हड़कंप मच गया। लोग इधर उधर भागने लगे। कार्यालय के बाहर काउंटरों पर बैठे कई लोग भी अचानक भाग खड़े हुए। इस दौरान पुलिस बल भी मौजूद रहा। एआरटीओ कार्यालय की लगातार शिकायतें डीएम तक पहुंच रही थीं। इससे पहले भी भ्रष्टाचार के आरोपों में कार्यालय के कई अधिकारियों और कर्मचारियों पर कार्यवाही हो चुकी, एआरटीओ कार्यालय पर जो लोग महत्वपूर्ण काम सम्हाल रहे हैं वह न सरकारी कर्मचारी हैं और नहीं प्राईवेट। ऐसे करीब 20 लोग एआरटीओ कार्यालय में महत्वपूर्ण काउंटरों पर काम कर रहे हैं। इन काउंटरों पर काम कर रहे इन्हीं लोगों के दलाल बाहर सक्रिय रहते हैं। इन दलालों के माध्यम से ही काम करापाना संभव है। इन कर्मचारियों का कोई रिकार्ड कार्यालय में मौजूद नहीं है। इस संबंध में डीएम सर्वज्ञराम मिश्र ने बताया कि उन्हें सूचना मिल रही थी कि एआरटीओ कार्यालय में बिना दलालों के कोई कार्य नहीं होता है, हर कार्यालयों में दलाली देने के बाद ही काम पूरा होता है। इन्हीं सब अनियमिताताओं को लेकर आज यहां छापा मारा गया था। डीएम ने बताया कि यहां कोई दलाल नहीं पकड़ा गया, कार्यालय में काफी गंदगी मिली तथा साफ-सफाई न होने व पैसा लेने की शिकायत भी लोगों ने बताई। उन्होंने कहा कि सभी चीजों को देखा गया और बारीकी से निरीक्षण किया है। जो अनियमितताएं है उन्हें दूर किया जाएगा और शासन को भी इसकी रिपोर्ट भेजी जाएगी। यह कार्यवाही अभी नहीं रूकेगी यह इसी प्रकार से चलती रहेगी। सुनिश्चित किया जाएगा कि दलालों का प्रवेश पूरी से कार्यालय में वर्जित रहे। और आम आदमी को किसी कार्य कराने में कोई परेशानी का सामना नहीं करना पड़े।   

Read More

लगातार तेज हो रहा है विरोध, सरकार के खिलाफ एकजुट हुए अधिकारी 27 को पूर्ण बहिष्कार है, इसके बाद टोटल ब्लैक आउट की दी धमकी उत्तर प्रदेश बिजली कर्मचारी संघ के बैनरतले हुआ आंदालन मथुरा।  विद्युत विभाग की विद्युतवितरण प्रक्रिया को जिनी कंपनियों के हाथों में सौंपने के विरोध में विद्युतकर्मचारी संगठन सड़क पर उतर आये हैं। आंदोलन लगातार तेज होता जा रहा है। कर्मचारी संगठन सरकार की मंशा पर ही प्रश्नचिन्ह लगा रहे हैं।  मुख्यअभियंता आगरा क्षेत्र एसके त्यागी आंदोलन में सामिल होने पहुंचे उन्होंने कहाकि प्रदेश सरकार ने पांच महानगरों लखनऊ, वाराणसी, गोरखपुर, मेरठ तथा मुरादाबाद की विद्युत वितरण सेवा को निजी हाथों में सौंपने का फैसला लिया है। विद्युत विभाग के कर्मचारी संगठन के इस निर्णय के विरोध में विद्युत विभाग के कर्मचारी संगठन आ गये हैं। निजी हाथों में पहले ही सौंपी जा चुकी आगरा महानगर की विद्युत वितरण व्यवस्था को बेहतर बताया गया है।   अधीक्षण अभियंता विद्युत शहरी क्षेत्र राघवेंद्र ने बताया कि कर्मचारी संगठन लगातार आंदोलन को तेज करेंगे। सरकार की मंशा साफ नहीं है। जिन महानगरों की विद्युतवितरण व्यवस्था को निजीहाथों में सौंपने की तैयारी हो है वह लाभ वाले क्षेत्र हैं। सरकार अगर निजीकरण करना चाहती है तो रूरल क्षेत्र को निजीहाथों में दिया जाए।   

Read More

कृष्णकालीन समय से ही गुजरात व ब्रज का समन्वय  मथुरा।  मथुरा के गोवर्धन स्थित आन्यौर परिक्रमा मार्ग राधा गोल्फ में यमुना कुंज सत्संग भवन के कृष्णार्पण एवं ब्रजांनद महोत्सव में पहुंचे उत्तर प्रदेश के उप मुख्यमंत्री दिनेश शर्मा ने कहा कि ब्रज में जन्मे कान्हा की वांसुरी का संगीत सभी को एक साथ जोडने वाला है। इस संगीत में न कोई जाति है न ही कोई धर्म है केवल स्नेह का बंधन है। मथुरा-वृंदावन, गोवर्धन में देववास की स्मृतियां हैं। इन्हीं स्मृतियों का यहां साक्षात दर्शन हो रहा है। कान्हा की बांसुरी जो कि प्रेम के बंधन में बांधकर लोगों के दुखों को मिटाती थी, वहीं वासुंरी एक दिन अचानक गुजरात चली गई और यशोदा के कान्हा गुजरात जाकर द्वारिकाधीश बन गये। पूरा ब्रज उदास हो गया और गोपियां प्रेम में व्याकुल हो गई तो द्वारिकाधीश प्रभु ने उद्वव को संदेश लेकर भेजा कि गोपियों से कहो अब वे उनको भूल जायें। उद्वव जी ने ब्रज में आकर गोपी-ग्वालवालों का ऐसा प्रेम देखा तो अभिभूत हो गये। जब उन्होंने द्वारिकाधीश प्रभु का संदेश गोपियों को सुनाया तो गोपियां कहने लगीं कि उनका एक ही मन तो वह कान्हा के साथ चला गया अब किसको निकाल दें। ऐसा प्रेम सिर्फ ब्रज की गलियों को देखने को मिलता है।  सुगम्य स्थल के रूप में विकसित होगा गोवर्धन  उत्तर प्रदेश के उप मुख्यमंत्री दिनेश शर्मा ने कहा कि उत्तर प्रदेश से जाकर कृष्ण गुजरात बस गये। अब भगवान ने अपने भक्त मोदी को गुजरात से उत्तर प्रदेश भेजा और वाराणसी से सांसद बनकर देश के प्रधानमंत्री बने। उन्होंने प्रदेश में योगी जी को भेजा। अब देश और प्रदेश के समन्वय के साथ विकास की गंगा बह रही है। गोवर्धन को तीर्थ स्थल घोषित कर दिया है। गिरिराज जी के पर्वत को सुगम्य बनाया जाएगा। गिरिराज जी का प्राचीन शैली को ध्यान में रखकर विकास किया जाएगा। सड़कें बनेंगी, जल निकासी की सुविधाएं होगी। यहां आने वाले भगवान के भक्त सुखद महसूस करेंगे। प्रदेश सरकार तीर्थ विकास के लिए संकल्पि है। 

Read More

प्रदेश सरकार द्वारा बलदेव को तीर्थ स्थल घोषित किए जाने पर कस्बावासी खुश मथुरा। श्रीकृष्ण के बड़े भ्राता बलरामजी की नगरी बलदेव को प्रदेश सरकार द्वारा तीर्थ स्थल घोषित किए जाने पर कस्बावासी खुश नजर आये। उन्होंने प्रदेश सरकार का आभार प्रकट करते हुए कहा कि यहां आने वाले हजारों तीर्थ यात्रियों को अब सुविधाओं का लाभ मिलेगा।  बलदेव को तीर्थ स्थल घोषित कराने के लिए कस्बा वासियों ने पूर्ववर्ती सरकारों को पत्र के माध्यम से एवं विधायक पूरन प्रकाश के माध्यम से विधानसभा में यह मुद्दा उठाया था, लेकिन पूववर्ती सरकारों ने कस्बा को तीर्थ स्थल घोषित करने की मांग को दरकिनार कर दिया। प्रदेश में भाजपा सरकार बनी फिर से विधायक पूरन प्रकाश को कस्बा वासियों ने विजयी बनाया। इसका लाभ अब कस्बा वासियों को मिला। तीर्थ स्थल घोषित किए जाने पर शुक्रवार को स्थानीयों ने अपने विचार रखे।  नगर पंचायत चेयरमैन कमल पांडेय ने सर्वप्रथम प्रदेश सरकार का आभार प्रकट किया। उन्होंने कहा कि कस्बा वासियों द्वारा बलदेव को तीर्थ स्थल घोषित कराने के लिए पूर्व में सैकड़ों ज्ञापन सरकारों को दिए जा चुके हैं। इसका लाभ अब मिला है। कस्बा का स्वरूप बदलने के आसार पूर्ण तरीके से बढ़ गए हैं। इसमें नगरपंचायत अपना पूर्ण सहयोग देगी। पूर्व चेयरमैन रामकृष्ण वर्मा ने कहा कि प्रदेश सरकार द्वारा कस्बा को तीर्थ स्थल घोषित किए जाने पर मथुरा से सादाबाद को जाने वाले मार्गों की हालात सुधरेगी। आसपास के गांवों का स्वरूप भी बदला-बदला नजर आयेगा।  कांग्रेस नेता अम्बेश पंडित ने कहा कि अब दाऊजी मंदिर के दर्शन को आने वाले श्रद्धालुओं को ठहरने की उचित व्यवस्था मिलेगी। रोडवेज बसों का आवागमन भी यात्रियों के लिए सुविधाजनक बनेगा।  स्थानीय राहुल चैधरी ने बताया कि अब तक कस्बा में दाऊजी दर्शन को आने वाले श्रद्धालुओं के ठहरने के लिए उचित स्थान की व्यवस्था नहीं थी। तीज-त्यौहारों पर पार्किंग की भी कोई व्यवस्था नहीं थी। तीर्थ स्थल घोषित होने पर यात्रियों को अब पूर्ण सुविधा मिलने के आसार बढ़ गए हैं। प्रदेश सरकार ने नेक कार्य किया है।  युवा अग्रवाल समाजसेवा समिति के मीडिया प्रभारी धीरज अग्रवाल ने कहा कि ब्रज के राजा श्री दाऊजी महाराज के मंदिर के पीछे पौराणिक क्षीर सागर का अब स्वरूप बदलेगा। कस्बा के लिए आने वाले रास्ते चमन होंगे। पार्किंग की व्यवस्था होगी। गेस्ट हाउस की व्यवस्था भी श्रद्धालुओं को मिलने लगेगी।    श्रद्धालुओं को होने वाली परेशानी श्री दाऊजी महाराज व माता रेवती के दर्शन के लिए आने वाले श्रद्धालुओं कस्बा में खासी परेशानियों का सामना करना पड़ता है। निजी वाहनों से आने वाले श्रद्धालुओं से यहां पार्किंग के नाम पर अवैध वसूली की जाती है। पुलिस से शिकायत करने पर कोई सहायता नहीं मिलती। एक दिन भी ठहरने की कोई व्यवस्था नहीं। रोडवेज बसों का आवागमन भी ठप। डग्गेमार वाहनों से यात्रा करना यात्रियों के लिए दुखद भरा है।    

Read More

मथुरा। मथुरा-वृन्दावन स्थित वात्सल्य ग्राम में तीन दिवसीय निःषुल्क मोतिया बिन्द आपरेषन षिविर का षुभारम्भ दीदी माॅं साध्वी ऋतम्भरा जी के द्वारा दीप प्रज्ज्वलन से हुआ । षिविर में 560 रोगियों का पंजीमकरण किया गया जिसमें 325 मोतिया बिन्द रोगियों को आपरेषन के लिए चयनित किया गया । दीदी माॅं साध्वी ऋतम्भरा जी के सानिध्य में लगे निःषुल्क मोतिया बिन्द षिविर अयोजन चिरंजीलाल बादामी देवी चेरिटेविल ट्रस्ट द्वारा किया गया । षिविर के प्रथम दिन  मुम्बई से आये  नेत्र रोग विषेषज्ञ डाॅ0 ष्याम अग्रवाल की देख-रेख में डाॅ0 विषाल राठौर ,डाॅ0विषाल राठौर ,डाॅ0 आनन्द जयपुरिया, डाॅ0 अनुज वाहुवा, डाॅ0 आरती अग्रवाल, श्री एवं श्रीमती डाॅ0 सांवला, ने 138 सफल आपरेषन किये शेष आपरेषन कल (आज) किये जायेंगे । 25 मार्च को प्रातः दस बजे साध्वी ऋतम्भरा द्वारा औषधि एवं चष्मा वितरण किया जायेगा ।  षिविर में आये रोगियों एवं देखभाल कर्ता के रहने एवं खाने की व्यवस्था वात्सल्य ग्राम की ओर रही ।  षिविर मुम्बई से आये काषी प्रकाष मुरारका,अनिल मुरारका, मनीष मुरारका, राजेन्द्र तुलस्यान, सोहन रामुका, रमेष मोदी, वीरेन्द्र, रमेष चन्द्र षर्मा , डा0 सुमन जैन, स्वामी सत्यषील, विभोर प्रकाषम् , बालजी चतुर्वेदी , मीनाक्षी अग्रवाल, दर्षनी दुबे, आषा,लता, रमाषंकर षर्मा , महेन्द्र सिंह,भूपेन्द्र सिंह, मीनू , वैषिष्ट्यम विद्यालय का विषेष सहयोग रहा ।   

Read More

छोटे-छोटे बच्चों ने दिखाई अपनी प्रतिभा मथुरा। बरसाना कस्बे में बलिदान दिवस के मौके पर शहीद भगत सिंह  क्रांतिदल ने जूनियर वर्ग व सब जूनियर  वर्ग सीनियर वर्ग राष्ट्र व समाज के नन्हे-मुन्ने  बच्चै की  दौड, लंबी कूद, गोला फेंक कंपटीशन कराया ।शुक्रवार को कस्बे के लाडो ग्राउंड गार्डन मैं शहीद भगत सिंह क्रांति दल के तत्वाधान में कंपटीशन मैं छोटे-छोटे बच्चों ने अपनी प्रतिभा दिखाई । जिसमें सैकड़ों की तादात में बच्चों ने भाग लिया। 100 मीटर रेस मे जूनियर वर्गप्रथम मै । कौशल ,द्वितीय हेमंत ,तृतीय ध्रुव, 200 मीटर रेस  जूनियर वर्ग प्रथम अजय सिंह, द्वितीय बंटी ,तृतीय स्थान, 400 मीटर रेस सब जूनियर वर्ग  प्रथम मानसिंह ,द्वितीय रिंकू, तृतीय स्थान पर जितेंद्र गोला फेंक सब जूनियर वर्ग प्रथम मानसिंह ,द्वितीय जितेंद्र ,तृतीय स्थान पर  रिंकू, लंबी कूद जूनियर वर्ग प्रथम अजय ,द्वितीय ध्रुव ,तृतीय स्थान पर प्रिंस, लंबी कूद सब जूनियर वर्ग प्रथम विष्णु, द्वितीय मोहित, तृतीय स्थान  पर कृष्णा, लंबी कूद सीनियर वर्ग प्रथम विक्रम यादव ने जो 18 फुट जंप की ,द्वितीय छोटू राजपूत ,तृतीय स्थान पर देवेश रहा । क्रांतिदल ने सभी  प्रथम, द्वितीय ,तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले प्रतिभागियों को पुरस्कार  से सम्मानित किये गए । इस मौके पर शहीद भगत सिंह क्रांति दल के संस्थापक पदम फौजी ने  कहा कि  स्वस्थ शरीर से निकलते हैं  स्वच्छ विचार ।युवाओं को प्रतिदिन व्यायाम करना चाहिए ।व्यायाम करने से शरीर स्वस्थ रहता है । और शरीर स्वस्थ रहेगा तो कोई रोग शरीर को नहीं लग सकता है । छोटे-छोटे बच्चों  के मनोबल को बढ़ाने के लिए  यह कार्यक्रम  कराया गया।  एवंम समाज सेवा हेतु सत्य के पथ पर निस्वार्थ भाव से चलना नशा एवं नशेड़ियों से दूरी बनाना शिक्षा एवं स्पोर्ट्स  के प्रति अपना ध्यान अग्रसर कराना ही मेरा मुख्य उद्देश्य है। पुरस्कार सम्मान समारोह के बाद  दल के सभी क्रांतिकारियों ने  भगत सिंह ,सुखदेव ,राजगुरु ,जी  को सच्चे मन से माला एवं फूल चढ़ा कर श्रद्धांजलि दी। इस अवसर पर  गोविंद मुनीम, नवल ठाकुर ,मोहन ,राजेंद्र हंस, बिजेंदर राजपूत, रियाज मोहम्मद  ,मुकेश शर्मा एडवोकेट  जी मौजूद रहे।  

Read More

सौंख। कस्बा के समीप प्राथमिक विद्यालय श्यौवा में शिक्षकों द्वारा विद्यालय प्रांगण में पौधारोपण किया गया। जिसमें करीब आधा दर्जन पौधे लगाये गये। पौधों की सुरक्षा के लिये शिक्षामित्र संघ के ब्लाॅक अध्यक्ष राजकुमार चैधरी की ओर से जालियांें का फ्रेम लगाया गया। इस मौके पर प्रधानाध्यपक सुमन गौतम ने कहा कि पौधो हमारी जीवन की महत्वपूर्ण धरोहर है। और इसकी देखभाल करना हमारा दायित्व बनता है। इस मौके पर विवेक कुमार, विकास यादव, सुमित मल्हौत्रा, वीना कुमारी, पूजा कुमारी, नानकचंद, सुन्दर सिंह आदि उपस्थित रहे।

Read More

सौंख। कस्बा के प्राथमिक विद्यालय द्वितीय में छात्र-छात्रओं का विदाई समारोह कार्यक्रम आयोजित किया गया। जिसमें कक्षा 5 के बच्चों को स्मृति चिन्ह से सम्मानित किया। बुधवार को प्राथमिक विद्यालय सौंख द्वितीय में आयोजित विदाई समारोह में कक्षा 5 के छात्र-छात्राओं को पेन और राधाकृष्ण की छवि से सम्मानित किया। इस अवसर पर प्रधानाध्यापक डोरीलाल शर्मा ने कहा कि सभी छात्र-छात्राओं आगामी शिक्षा में अच्छे से मेहनत कर परिवार के साथ-साथ कस्बा का नाम रोशन करें। और बच्चों को बधाई दी। इस मौके पर स्वाति अग्रवाल, विजेन्द्र सिंह, संगीता कुमारी, सानिया कपूर, सुमित कुमार, गौतम सिंह, ताराचंद, धीरज कुमार, चेतन सिंह, सोनू, जगमोहन आदि उपस्थित थे।  

Read More

नारद संवाद

देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि

Read More

हमारी बात

स्वतंत्रता सेनानी पं. हुकम सिंह गौतम की पुण्यतिथि मनाई

Read More

Bollywood


विविधा


शंखनाद

पुरानी कहावत और नया भारत

Read More