देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि
Read More
मथुरा। नवागत एसएसपी के निर्देशन में अपराधियों की धड़पकड़ अभियान के तहत स्वाट टीम व रिफाइनरी पुलिस को एक बड़ी सफलता हासिल हुई है। मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने तीन शातिर बदमाशों को पकड़ने में सफलता हासिल की। पुलिस ने इनके पास से 10 चोरी की बाइकें, एक बैगनाकार और तमंचे कारतूस बरामद किए है। एसएसपी ने इस सराहनीय कार्य के लिए पुलिस टीम को 15 हजार का ईनाम दिया है। बताते चले कि नवागत एसएसपी प्रभाकर चैधरी के निर्देशन एवं एसपी सिटी श्रवण कुमार सिंह के पर्यवेक्षण तथा सीओ रिफाइनरी विनय सिंह चैहान के नेतृत्व में प्रभारी निरीक्षक
रिफाइनरी डा.विनोद कुमार पायल और स्वाट टीम प्रभारी हरवेन्द्र मिश्रा ने मुखबिर की सूचना पर रिफाइनरी के बरारी मोड़ पर मुठभेड़ के बाद घेराबंदी करके कुख्यात बदमाश जगराम को उसके दो साथियों सहित पकड़ने में सफलता हासिल की है। पुलिस ने इनके पास से 10 चोरी की बाइकें यामना आरएक्स-15, एक बैगनार कार तीन तमंचे कारतूस बरामद किए है। एसपी सिटी श्रवण कुमार ने पुलिस लाइन स्थित सभागार में पत्रकारों को बताया कि पकड़े एक बदमाश जगराम ने दो साल पूर्व पूर्व कृष्णा नगर चैकी प्रभारी केपी सिंह को चैकी अंदर जान से मारने की नीयत से फायर किया था। शातिर जगराम पर दो दर्जन से अधिक मुकद्में दर्ज है। यह लूट के मामले में भी पहले जेल जा चुका है। ये लोग गाड़ियों को चुराकर उनके कागज बनवा उनको सस्ते दामेां में बेचते हैं। पूछताछ में पकड़े गए अभियुक्तों ने अपने नाम मोहित पुत्र रनवीर निवासी छर्रा अलीगढ़, हाल निवासी एटीबी के पीछे थाना हाइवे, मकसूद पुत्र नन्ना मेव निवासी लछौरा गोवर्धन इनका एक साथी अंधेरा का फायदा उठाकर अक्षय पुत्र जसमत निवासी खामनी हाइवे भागने में सफल रहा। इस संबंध में एसपी सिटी श्रवण कुमार ने बताया कि जल्द ही फरार अभियुक्त को भी गिरफ्तार कर लिया जाएगा। इन सभी पर गैंगस्टर की कार्यवाही की जाएगी। इनके पकड़े जाने पर अपराध पर ही अंकुश लगे। पुलिस के इस सराहनीय काम के लिए एसएसपी प्रभाकर चैधरी ने 15 हजार रूपए देने की घोषणा की है।
चोरी में पसंदीदा बाईक है यामहा
मथुरा। शातिर अपराधी जगराम पुत्र रमेश निवासी खामनी हाइवे का रहने वाला है। इसका लम्बे समय से अपराधिक इतिहास रहा है। यह ज्यादातर यामना की आर 15 की मोटर साइकिल चुराते थे, जिनकी स्पीड काफी होती है। इनके इंजर और चेसिस नम्बर मिटाकर किसी अन्य मोटर साइकिल पर गुदवाकर सस्ते दामों में बेचते थे। पकड़ी गई चार मोटर साइकिलों पर भी पुलिस भी लिखा था। इससे प्रतीत होता है कि पुलिस की आड़ में भी बड़े अपराध करते थे।













Related Items
तीन अंतर्जनपदीय शातिर चोर दबोचे, दो फरार
पुलिस की चार टीमों ने की संयुक्त कार्रवाई, धर दबोचा शातिर अपराधी
मुठभेड़ में शातिर लुटेरा महावीर गिरफ्तार, पैर में लगी गोली