BREAKING NEWS

नेपाल त्रासदी : अब तक 1252 शव बरामद, 95 की हो पाई शिनाख्त, चितवन में सबसे ज्यादा मौतें : जयपुर : शीतला माता की उपासना का पर्व ‘थदड़ी’: सिंधी समाज ने घरों में नहीं जलाया चूल्हा, ठंडे व्यंजनों का लगाया भोग || जयपुर : ग्रामीण राजस्थान को सौगात हर पंचायत पर बनेंगे अटल ज्ञान केंद्र व खेल मैदान, 3,219 किमी सड़कें और किसानों को तारबंदी-डिग्गी का अनुदान || मथुरा : बरसात के बीच छाता लेकर सड़क पर जमे रहे नगर आयुक्त || मथुरा : ठाकुर द्वारकाधीश में 4 को जन्मोत्सव, 5 सितंबर को मनाया जाएगा नंद महोत्सव || मथुरा : 4 सितंबर को निकलेगी श्रीकृष्ण जन्माष्टमी की शोभायात्रा

पुलिस की चार टीमों ने की संयुक्त कार्रवाई, धर दबोचा शातिर अपराधी

मथुरा। अवोध बालिका को बहाने से ले जाकर उसके साथ दुष्कर्म करने वाले शातिर अपराधी को थाना फरह, स्वाट टीम, एसओजी टीम व सर्विलांस टीम द्वारा गिरफ्तार किया गया है।


23 सितम्बर को ग्राम पींगरी से अवोध बालिका के परिवार वालों को गुमराह कर बिजली विभाग के अपने साथी के ट्रान्सफर हो जाने पर उसके कूलर व फ्रिज को सस्ते दामों में दिलाने के बहाने ले जाने के सम्बन्ध में थाने पर धारा 363 आईपीसी बनाम नीले रंग की मोटर साइकिल रंग नीला बिना नम्बर अपाचे सवार नाम पता अज्ञात के विरूद्ध मुकदमा पंजीकृत हुआ था। विवेचना वरिष्ठ उपनिरीक्षक सत्यवीर सिंह को सौंपी गई थी। विवेचना में आरोपी राजू पुत्र कालीचरन निवासी मौहल्ला काजीपुरा कस्बा व थाना महावन का नाम प्रकाश में आया। धारा 376, 420 आईपीसी व पोक्सो एक्ट की बढोत्तरी की गई। अभियुक्त द्वारा जनता के व्यक्तियों को गुमराह कर सस्ते में घरेलू सामान व उपकरण दिलाने के नाम पर लगातार ठगी व लूट की जा रही थी।

आरोपी एक शातिर किस्म का अपराधी है जिसके द्वारा जनपद मथुरा के अलावा जनपद आगरा में भी ठगी की घटनाओं को अंजाम दिया गया है। अभियुक्त राजू 23 को दोपहर में ग्राम पीगरी थाना क्षेत्र फरह से भी एक अबोध बालिका को सामान दिखाने के बहाने ले गया था और उसके साथ दुष्कर्म की घटना की गयी थी ।


प्रेसवार्ता में एसएसपी डा.गौरव ग्रोवर ने बताया कि घटना के अनावरण के लिए चार टीमांे का गठन किया गया। टीमांे द्वारा प्रयास कर मंगलवार को थाना फरह, स्वाट टीम, एसओजी टीम व सर्विलांस टीम ने आरोपी राजू को चुरमुरा पुल के पास थाना क्षेत्र फरह क्षेत्र से गिरफ्तार कर लिया।

जिसके कब्जे से घटना में प्रयुक्त मोटर साइकिल अपाचे रंग नीला सिल्वर नम्बर यूपी 80 एफआर 6212 तथा एक फोन ओपो कम्पनी रंग नीला टच स्क्रीन बरामद किया गया है। गिरफ्तार करने वाली टीम में प्रभारी निरीक्षक थाना फरह अवधेश प्रताप सिंह, निरीक्षक प्रभारी स्वाट मथुरा रवि त्यागी, उप निरीक्षक प्रभारी एसओजी मथुरा धीरज गौतम, उपनिरीक्षक प्रभारी सर्विलांस सैल सोनू कुमार आदि थे।

नारद संवाद

देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि

Read More

हमारी बात

वह खौफनाक रात हमारा पीछा कर रही है

Read More

Bollywood


विविधा


शंखनाद

पुरानी कहावत और नया भारत

Read More