BREAKING NEWS

दिल्ली : राहुल गांधी ने शुरू की ‘सत्याग्रह’ पहल, लोगों से मांगी अन्याय के खिलाफ संघर्ष की कहानी || दिल्ली : नशीले पदार्थों की तस्करी के सरगना नवप्रीत सिंह का प्रत्यर्पण, केंद्रीय गृह मंत्री ने बताया- 'मोदी सरकार की ऐतिहासिक उपलब्धि' || पटना : बाढ़ प्रभावित इलाकों में वायुसेना का राहत अभियान, हेलीकॉप्टरों से 10 टन सामग्री पहुंचाई गई || जोधपुर : केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत को जन्मदिन पर बधाईयों का तांता, पीएम मोदी समेत नेताओं ने दी शुभकामनाएं || उत्तर प्रदेश : हापुड़ में मुठभेड़ के बाद पांच अपराधी गिरफ्तार, पुलिस ने 55 लाख के सामान से भरे कैंटर लूट की घटना को सुलझाया

मुठभेड़ में शातिर लुटेरा महावीर गिरफ्तार, पैर में लगी गोली

मथुरा। मथुरा के कोतवाली क्षेत्र में रविवार की देर रात शहर के केआर डिग्री कॉलेज के पास हुई मुठभेड़ में शातिर लुटेरा पुलिस की गोली लगने से घायल हो गया। उसके दाहिने पैर में गोली लगी है। इसके खिलाफ मथुरा, अलीगढ़ और बुलंदशहर में करीब 11 मुकदमे लूट और डकैती के दर्ज हैं।

कोतवाल सूरज प्रकाश शर्मा ने बताया कि मुठभेड़ के बाद पकड़े गए बदमाश का नाम महावीर है। वह गांव मकरंदगढ़ी थाना नौहझील का रहने वाला है। उसके पैर में गोली लगी है। फिलहाल पुलिस अभिरक्षा में उसका इलाज जिला अस्पताल में चल रहा है। कोतवाल ने बताया कि पकड़ा गया महावीर शातिर लुटेरा है। इसके खिलाफ मथुरा, अलीगढ़ और बुलंदशहर में करीब 11 मुकदमे लूट और डकैती के दर्ज हैं। उसका साथी विष्णु गौतम पुराने मामले में अलीगढ़ जेल में बंद है। उसे रिमांड पर जल्द लिया जाएगा।


  शहर के मध्य केआर इंटर कॉलेज के समीप पुलिस ने एक बदमाश को मुठभेड़ के बाद दबोच लिया। पैर में गोली लगने से घायल बदमाश को पुलिस ने जिला अस्पताल भेजा है। बदमाश के पास से एक तमंचा और दो कारतूस बरामद हुए हैं। शातिर बदमाश की पहचान कर ली गई है।

यह वही बदमाश है जिसने द्वारकाधीश मंदिर के समीप श्रद्धालु महिला की चेन लूट कर और एक श्रद्धालु में गोली मारकर भागा था। देर रात पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली कि शातिर बदमाश महावीर निवासी मकरंद घड़ी थाना नौहझील का किसी वारदात देने के फिराक में घूम रहा है।

तभी पुलिस टीम मौके पर पहुंची। पुलिस को देखते ही बदमाश ने फायरिंग शुरु कर दी। इस पर पुलिस ने भी जवाबी फायरिंग की। मुठभेड़ के दौरान बदमाश महावीर के पैर में गोली लग गई और वह गिर गया। पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया और जिला अस्पताल में भर्ती करा दिया।

बदमाश के पास से एक मोबाइल, एक तमंचा और दो कारतूस बरामद किए हैं। कोतवाली पुलिस ने बताया कि महावीर निवासी नौहझील को पिछले एक माह से पुलिस सरगर्मी से तलाश कर रही थी।

यह वही बदमाश है जिसने एक महीने पहले द्वारकाधीश मंदिर की मंगला करने घर से निकली महिला लता चतुर्वेदी की सोने की चेन लूट ली थी। जब बदमाशों से मुकाबला करने के लिए श्रद्धालु मथुरेश चतुर्वेदी आगे आए तो उनमें बदमाश ने गोली मार दी। जिससे वह गंभीर रुप से घायल हो गए थे।

नारद संवाद

देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि

Read More

हमारी बात

स्विट्ज़रलैंड: पहाड़ों पर कुदरत का करिश्मा, मशीनों का जलवा और हम सबको  ‘आज खाने में क्या है की चिंता?’

Read More

Bollywood


विविधा


शंखनाद

राइन फॉल्स, स्विस सीढ़ियाँ और बुज़ुर्ग घुटने: नाव की सैर बनी ओलंपिक प्रतियोगिता!

Read More