BREAKING NEWS

दिल्ली : राहुल गांधी ने शुरू की ‘सत्याग्रह’ पहल, लोगों से मांगी अन्याय के खिलाफ संघर्ष की कहानी || दिल्ली : नशीले पदार्थों की तस्करी के सरगना नवप्रीत सिंह का प्रत्यर्पण, केंद्रीय गृह मंत्री ने बताया- 'मोदी सरकार की ऐतिहासिक उपलब्धि' || पटना : बाढ़ प्रभावित इलाकों में वायुसेना का राहत अभियान, हेलीकॉप्टरों से 10 टन सामग्री पहुंचाई गई || जोधपुर : केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत को जन्मदिन पर बधाईयों का तांता, पीएम मोदी समेत नेताओं ने दी शुभकामनाएं || उत्तर प्रदेश : हापुड़ में मुठभेड़ के बाद पांच अपराधी गिरफ्तार, पुलिस ने 55 लाख के सामान से भरे कैंटर लूट की घटना को सुलझाया

तीन अंतर्जनपदीय शातिर चोर दबोचे, दो फरार

मथुरा। अलीगढ़ और मथुरा में वारदातें कर रहे तीन शातिर अंतर्जनपदीय चोरों को थाना जमुनापार पुलिस ने गिरफ्तार किया है। इनके के कब्जे से चोरी की गई एक लाइसेंसी बंदूक सहित चोरी की घटनाओं से सम्बन्धित माल भी बरामद किया गया है। प्रभारी निरीक्षक थाना जमुनापार महाराज सिंह भाटी के मुताबिक मुख्त्यार, प्रदीप जाटव को चोरी की एक तीन हिस्सों में कटी हुई .12 बोर डबल बैरल लाइसेंसी बंदूक, एक तमंचा .315 बोर व अन्य सामान के साथ गल्ला मंडी राया रोड के पास से गिरफ्तार किया गया। 20 मई की रात्री को एक मोबाइल व एलईडी टीवी व चार जोडी पायल गायत्री विहार में टावर के पास बने घर तथा जमुना विहार कालोनी के दो मकानों से हुई चोरी की घटनाओं का खुलासा किया है। इन वारदातों में शामिल तीन लोगों की पुलिस को अभी तलाश है। इन लोगों के नाम पकड़े गए आरोपियों से पूछताछ के बाद समाने आए हैुं। अभियुक्त मुख्तयार ने साथियों के साथ लाइसेंसी बंदूक डबल बैरल को इसी साल अप्रैल में थाना इगलास क्षेत्र से चोरी किया था। जिसके सम्बन्ध में थाना इगलास पर मुकदमा पंजीकृत है। थाना इगलास क्षेत्र की अन्य घटनाओं में भी संलिप्त होने का खुलासा किया गया है जिसके सम्बन्ध में थाना इगलास पर रिपोर्ट दर्ज कराई गई थी।

ये हैं गिरफ्तार और फरार आरोपित
मुख्त्यार पुत्र अजीज निवासी मौलाना नगर जमालपुर थाना सिविल लाइन जिला अलीगढ, संजय पुत्र हरिद्वारीलाल निवासी मोहल्ला काजी की सराय कस्बा व थाना अतरौली जिला अलीगढ तथा प्रदीप जाटव उर्फ प्रदीप लंगड़ा पुत्र गनेशीलाल निवासी तुर्कमान गेट हड्डी गोदाम बाईपास चौराहा अलीगढ़ थाना कोतवाली जिला अलीगढ हाल निवासी रोशन विहार कॉलोनी लक्ष्मीनगर थाना जमुनापार को गिरफ्तार किया गया है। जबकि किशोरी धीमर पुत्र रमेश निवासी हरदासपुर थाना लोधा जिला अलीगढ़ तथा गजेन्द्र जाटव पुत्र दुर्जन लाल निवासी असवाई थाना सिरसागंज जिला फिरोजाबाद फरार हैं।  

यह है आपराधिक इतिहास
अभियुक्त मुख्तार के खिलाफ मथुरा और अलीगढ़ जनपद में 16 अपराधिक मामले दर्ज हैं। संजय के खिलाफ अलीगढ़ और मथुरा जिले में 12 तथा प्रदीप के खिलाफ अलीगढ़ और मथुरा जनपद के विभिन्न थानों में 18 आपराधिक मामले दर्ज हुए हैं।

नारद संवाद

देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि

Read More

हमारी बात

स्विट्ज़रलैंड: पहाड़ों पर कुदरत का करिश्मा, मशीनों का जलवा और हम सबको  ‘आज खाने में क्या है की चिंता?’

Read More

Bollywood


विविधा


शंखनाद

राइन फॉल्स, स्विस सीढ़ियाँ और बुज़ुर्ग घुटने: नाव की सैर बनी ओलंपिक प्रतियोगिता!

Read More