BREAKING NEWS

मीडियाभारती वेब सॉल्युशन अपने उपभोक्ताओं को कई तरह की इंटरनेट और मोबाइल मूल्य आधारित सेवाएं मुहैया कराता है। इनमें वेबसाइट डिजायनिंग, डेवलपिंग, वीपीएस, साझा होस्टिंग, डोमेन बुकिंग, बिजनेस मेल, दैनिक वेबसाइट अपडेशन, डेटा हैंडलिंग, वेब मार्केटिंग, वेब प्रमोशन तथा दूसरे मीडिया प्रकाशकों के लिए नियमित प्रकाशन सामग्री मुहैया कराना प्रमुख है- संपर्क करें - 0129-4036474

बेटी की शादी और बीमार पतिे के इलाज के लिए पट्टे की जमीन बेचने की मांगी अनुमति मथुरा। सरकारी योजनाओं की हकीकत की सच्चाई का सामना डीएम को उनके कार्यालय के सामने जिस अंदाज में हुआ उससे एक बारगी तो डीएम भी झेंप गये। बीमार पति को चारपाई पर लादकर मजलूम महिला डीएम के दर पहुंची। उसके साथ उसकी वह बेटी भी थी जिसकी शादी सितंबर में होनी है। मेहनत मजदूरी कर घर की रोजीरोटी का जुगाड़ करने वाला परिवार का मुख्यिा ओमप्रकाश काफी समय से बीमार चल रहा है। उसके इलाज का भी बंदोबस्त नहीं हो पा रहा है। उपर से जवान बेटी की शादी सितम्बर में होनी है। अब जब कमाने वाला ही चारपाई पर पड़ा है तो शादी के लिए पैसे का इंतजाम कैसे होगा। पूरी जिम्मेदारी अनपढ़ महिला के कंधों पर आ गई है। जब उसे कुछ नहीं सूझा तो बीमार पति को चारपाई पर लिटाकर और बेटी को साथ लेकर महिला डीएम आफिस जा पहुंची और उसे मिली पट्टे की जमीन को बेचने की अनुमति मांगी।  पीड़ित परिवार फरह थाना क्षेत्र के गांव भदेरूआ का है। ओमप्रकाश की बेटी की शादी सितंबर में है लेकिन बीमारी के चलते कर्ज होने पर बेटी की शादी करने मे असमर्थ है। पीड़ित ओम प्रकाश ने कलेक्ट्रेट पर पट्टे पर मिली भूमि को बेचने के लिए ज्ञापन दिया। डीएम सर्वज्ञराम मिश्रा के अनुसार पीड़ित को जमीन बेचने का आदेश देता हूं तो पीड़ित भूमिहीन हो जाएगा। लड़की की शादी को देखते हुए उसकी शादी के लिए और ओमप्रकाश की बीमारी को ठीक करने, ओमप्रकाश की लड़की के विवाह के लिए अनुदान का आदेश दिया गया है।  

Read More

आज एसएसपी व्यापारियों के साथ करेंगे बैठक  मथुरा। प्रदेश के तेज तर्रार आईपीएस माने जाने वाले नवागत एसएसपी प्रभाकर चैधरी ने आज जनपद की आमद करा ली। उनके आमद से मथुरा न आने की अटकलों पर विराम लग गया। देर सायं उन्होंने चार्ज ग्रहण कर जिलाधिकारी मुलाकात करने के बाद अपने अधीनस्थ अधिकारियों से औपचारिक भेंट की तथा जनपद की कानून व्यवस्था के बारे में जानकारी ली। देर सांय एसएसपी ने अपनी तरफ से मुलाकात की पहल की है और सभी व्यापारी संगठनों को व्यक्तिगत रूप से चैकी और थानाइंचार्ज के माध्यम से संदेश भेजा है। मुलाकात गुरुवार को सुबह ग्यारह बजे पुलिस लाइन सभागार में होने जा रही है।  बताते चले कि तीन दिन मथुरा के एसएसपी स्वप्लिन ममगाई के ट्रांसफर के बाद यहां तेज-तर्रार माने जाने वाले बिजनौर में तैनात 2010 बैच के आईपीएस प्रभाकर चैधरी की तैनाती की गई। तैनाती के बाद से ही लोगों द्वारा अटकलें लगाई जा रही थी कि श्रीचैधरी मथुरा नहीं आएंगे। लेकिन उन सभी अटकलों को खारिज करते हुए बुधवार सुबह नौ बजे एसएसपी प्रभाकर चैधरी मथुरा पहुंचे। सबसे पहले गेस्ट हाउस पहुंचे जहां उन्होंने अपने अधीनस्थ अधिकारियों से भेंट की। गेस्ट हाउस में आराम करने के बाद देर शाम अपने कार्यालय पहुंचे जहां उन्होंने अपना चार्ज ग्रहण करने के बाद जिलाधिकारी सर्वज्ञराम मिश्र से मुलाकात की। उन्होंने अपने अधीनस्थों से वार्ता कर जनपद की कानून व्यवस्था का हालचाल जाना। उन्होंने कहा कि शासन के मंशा अनुरूप ही कार्य करना उनकी प्राथमिकता है। पीड़ित की सुनवाई तुरंत होनी चाहिए। अपराधियों के लिए उनके दिल में कोई रहम नहीं। उन्होंने कहा कि सभी थानों को दलालों से मुक्त रखा जाएगा।  नवागत एसएसपी प्रभाकर चैधरी के मथुरा पहुंच कर चार्ज लेने से पहले ही उनकी कार्यशैली की चर्चा मथुरा पहुंच गई थी। बुधवार देरसायं नवागत एसएसपी प्रभाकर चैधरी ने पहली बैठक व्यापारी संगठनो ंके साथ गुरूवार को बुलाई है। व्यापारी सुरक्षा का मुद्दा चर्चा में रहा है। एसएसपी ने सभी व्यापारी  प्रतिनिधिमंडलों को सुबह ग्यारह बजे मुलाकात के लिए आमंत्रित किया है। पश्चिमी उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल, नगर उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल, होलीगेट व्यवासायी समिति, विकास बाजार व्यवासायी समिति, आगरा रोड व्यवसायी समिति आदि व्यापारी संगठनों के प्रतिनिधि मंडलों को आमंत्रित किया गया है। होलीगेट चैकी इंचार्ज व्यक्तिगत रूप से होलीगेट स्थिति कई व्यापारी संगठनों के कार्यालयों और पदाधिकारियों को एसएसपी का संदेश देने पहुंचे। इसी प्रकार दूसरे थना इंचार्ज और चैकी इंचार्ज ने अपने क्षेत्र के व्यापारी नेताओं से मुलाकात कर उन्हें एसएसपी का संदेश दिया। 

Read More

मथुर। जनपद में गरीब, दिव्यांग, अनाथ, असहाय जरूरतमंदों को निःशुल्क भोजन उपलब्ध कराने के लिये रोटी बैंक मथुरा पिछले एक वर्ष से सेवाकार्य कर रही है। आज टीम रोटी बैंक मथुरा ने स्थानीय तिलकनगर काॅलोनी, जनरल गंज, मथुरा से प्रत्येक सप्ताह रोटियाँ उपलब्ध कराने वाली माताओंध्बहिनों का सम्मान करते हुये उनका आभार प्रकट किया। टीम के वरिष्ठ सलाहकार श्री नारायण दास लखवानी जी द्वारा यह सम्मान-समारोह काॅलोनी स्थित मंदिर प्रांगण में आयोजित किया। रोटी बैंक मथुरा की महिला अन्नपूर्णां विंग की जिला संयोजक श्रीमती कनक शर्मा, श्रीमती निधि बाली एवं श्रीमती प्रतिभा सिंह द्वारा सभी अन्नमित्र माता-बहिनों का पटका पहनाकर स्वागत किया। टीम के सभी सदस्यों द्वारा सभी माताओं-बहिनों को आभार-पत्र प्रदान कर सम्मानित किया। इस अवसर पर रोटी बैंक मथुरा के संस्थापकध्जिला इंजी. योगेश शर्मा ‘यश’ ने रोटी बैंक मथुरा की स्थापना, रोटी बैंक मथुरा की कार्यप्रणाली, रोटी बैंक मथुरा के उद्देश्यों से सभी को अवगत कराया। टीम के वरिष्ठ सलाहकार एडवोकेट बृजमोहन वर्मा ने कहा कि हमारी रोटी बैंक से जुड़े सदस्य निःस्वार्थ भाव से भूखे लोगों तक खाना पहुँचाने का कार्य कर रही हैं यह सेवाकार्य आप सभी महिला अन्नमित्र माताओंध्बहिनों द्वारा दी जाने वाली रोटियों से ही पूरा हो पा रहा है, इसके लिये पूरी टीम रोटी बैंक आपकी आभारी है। सह-संयोजक हरीश बाली ने कहा कि हम आप सभी से भविष्य में भी इस तरह के सहयोग की आशा करते हैं। आज के इस सम्मान समारोह में रोटी बैंक मथुरा के सदस्य पंकज खण्डेलवाल, आशुतोष पाराशर, प्रियेश अग्रवाल, एडवोकेट आशीष गोयल, नरेश सैनी ‘बंटी’, देवेश चैहान, भूपेन्द्र सिंह, हरीश खण्डेलवाल एवं महिला अन्नपूर्णां विग की जिला-संयोजक श्रीमती कनक शर्मा, श्रीमती निधि बाली, श्रीमती प्रतिभा सिंह, अन्नमित्र सहयोगी श्रीमती सावित्री नागपाल, काजल अरोड़ा, नेहा शर्मा, शशि अरोड़ा, भारती अरोड़ा, कीर्ति, मोतिया, बीना अरोड़ा, अमन अरोड़ा, भावना अरोड़ा, बलजीत कौर, सोनिया कौर, राधिका लखवानी, स्वीटी कौर, राधा, आरती, रेखा गुप्ता, नीलम शर्मा, फूलवती, राजेन्द्र कौर, मधु भाटिया, विद्यादेवी, कंचन मंगलानी, शान्ती रानी, ललिता रानी शर्मा आदि उपस्थित रहीं। कार्यक्रम का संचालन टीम रोटी बैंक के वरिष्ठ सलाहकार श्री नारायण दास लखवानी द्वारा एवं धन्यवाद संस्थापकध्जिला संयोजक इंजी. योगेश शर्मा ‘यश’ द्वारा दिया गया।

Read More

मृतकों की आत्मशांति को बृ0. म0. क्ष0. रा0. सभा ने किया हवन यज्ञ  वृंदावन। इराक के मोसुल में मारे गए 39 भारतीयों की आत्मा शांति के लिए ब्रजमंडल क्षत्रिय राजपूत सभा (उत्तर प्रदेश) के बैनर तले हवन यज्ञ का आयोजन किया गया। गुरुवार को गुरुकुल मार्ग स्थित ब्रह्म आश्रम पर आयोजित ब्रजमंडल क्षत्रिय सभा के जिलाध्यक्ष ठाकुर मुकेश सिंह सिकरवार की अध्यक्षता में सभा के पदाधिकारियों ने विधिविधानपूर्वक हवन यज्ञ में आहुति प्रदान कर दिवंगत आत्माओं की शांति के लिए प्रभु से कामना की। तत्पश्चात मौजूद सभी पदाधिकारियों ने हवन यज्ञ में पूर्ण आहुति प्रदान की। ब्रजमंडल क्षत्रिय राजपूत सभा के जिलाध्यक्ष ठाकुर मुकेश सिंह सिकरवार ने कहा कि हम केंद्र सरकार से मांग करते हैं कि मृतकों के परिवार को एक-एक करोड़ रु0 का मुआवजा दिया जाये। साथ ही केंद्र सरकार से मांग करते हैं कि हमारे देश में इतने रोजगार और उद्योग की व्यवस्था की जाए की कोई भारतीय रोजगार के लिए विदेश में न जाये। वही सभा के जिला उपाध्यक्ष ठाकुर दिवाकर सिंह ने केंद्र सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि जब केंद्र सरकार बनी थी तो उन्होंने कहा था कि देश में हम बेरोजगारी को मिटायेंगे। कितनी वेरोजगारी मिटी। उन्होंने ऐलान किया कि जब तक शहीदों को एक-एक करोड़ रुपए का मुआवजा नहीं मिलता तब तक महासभा आंदोलनरत रहेगी वह चैन से नहीं बैठेगी। इस अवसर पर ठाकुर अमरीश पुंडीर, ठा. राघवेंद्र सिंह, ठा. भगवान सिंह, ठा. दिगंबर सिंह, पंडित योगेश कुमार . लीलाधर कुशवाहा, ठा.कन्हैयालाल, ठा. जर्मन सिंह, ठा. कमल सिंह, ठा. अनूप सिंह, ठा. पवन सिंह, पंडित उत्तम शास्त्री, पंडित ब्रम्हचैतन्, ठा. ओमबीर सिंह सिसोदिया, ठा. कृष्णा सिंह, विजेंदर सिंह, ठा. नेत्रपाल प्रधान आदि मौजूद थे।

Read More

वृंदावन। सीओ सदर राकेश सिंह ने उच्चाधिकारियों के आदेश के क्रम में वार्षिक निरीक्षण के तहत आज थाना वृंदावन में रिकॉर्ड रूम व अभिलेखों के साथ स्वछता का निरीक्षण कर जरूरी दिशा निर्देश दिये। गुरुवार की सुबह सी ओ सदर राकेश सिंह कोतवाली वृंदावन पहुंचे। इस दौरान उन्होंने कोतवाली में रिकॉर्ड रूम व अभिलेखों का जायजा लिया। साथ ही थाने में मौजूद अधीनस्थों को उच्च अधिकारियों के आदेश से अवगत कराया गया। वहीं मालखाने में रखे हथियारों की जानकारी लेकर बारीकी से निरक्षण किया। इसके साथ ही रिकॉर्ड रूम में पत्रावालियों की जांच की। साथ ही थाना परिसर में साफ सफाई के निर्देश भी दिए। इस संबंध में सी.ओ.सदर राकेश सिंह ने बताया कि उच्चाधिकारियों द्वारा आदेश के क्रम व वार्षिक निरीक्षण के दौरान सुधारात्मक कार्यवाही के तहत थाने में जो कमियां हैं उनको दूर करने के लिए निर्देशित किया है। उन्होनें थाना परिशर एवं रिकाॅर्ड रूम में प्रोपर सफाई व्यवस्था रखने के निर्देश दिए। 

Read More

प्रदेश के राजमार्गों पर होनी मेडीकल सुविधा की मांग  यमुना एक्सप्रेस वे पर पिछले 5 वर्षों में हुए हादसों में लगभग 705 लोगों की हो चुकी है  मौत  एक्सप्रेस वे पर वाहनों की रफ्तार का मानक 100 किमी प्रति घंटा  लेकिन गाड़ियां 150 किमी प्रति घंटा की रफ्तार से रही है दौड़ वृन्दावन। सामाजिक कार्यकर्ता महंत मधुमंगल शरण दास शुक्ल ने एक्सप्रेस वे पर हुए हादसे में एम्स के तीन डाक्टरों की मौत को लेकर सूबे के मुख्यसचिव को पत्र लिखकर एक्सप्रेसवे पर चिकित्सा सुविधा व वाहनों की स्पीड को नियंत्रित करने की मांग की है।  साथ ही कुछ सवाल खडे़ किए हैं।  प्रदेश के राजमार्गों पर मेडीकल सुविधा जरूरी होनी चाहिए ताकि घायलों को तत्काल उपचार मिल सकें, एक्सप्रेस वे पर मेडीकल सुविधा क्यों नहीं हैं जबकि यमुना एक्सप्रेस वे पर पिछले 5 वर्षों में हुए हादसों में लगभग 705 लोगों की मौत हो चुकी है और दो हजार पैंसठ (2065) लोग अब तक घायल हो चुके हैं।  प्रदेश में राजमार्गों एवं एक्सप्रेस हाईवे पर तैनात सुरक्षाकर्मियों को कम से कम जीवनरोधी यंत्रों का प्रशिक्षण दिया जाना जरूरी होना चाहिए। यमुना एक्सप्रेस वे पर वाहनों की रफ्तार का मानक 100 किमी प्रति घंटा होनी चाहिए, लेकिन गाड़ियां 150 किमी प्रति घंटा की रफ्तार से दौड़ रही है, शासन और प्रशासन के लोग इन घटनाओं के बावजूद भी कतई गम्भीर है, तभी तो दुर्घटनाओं का ग्राफ लगातार बढ़ता ही जा रहा है।  महंत ने पत्र में आगे लिखा है कि मथुरा जनपद में स्वास्थ्य सेवाएं करोड़ों रूपयों के प्रतिमाह व्यय होने के बाद भी अत्यन्त ही लचर स्थिति में है, एम्स के तीन मृत डाक्टरों के पोस्टमार्टम में की गई लापरवाही इसका प्रत्यक्ष उदाहरण है। जब मृत डाक्टरों के शव एम्स दिल्ली पहुंचे तो वहां देखा गया कि मथुरा में मृत डाक्टरों के पोस्टमार्टम लापरवाही तरीके से किए गए हैं, शवों की स्थिति बेहद बेतरतीब थी, फिर एम्स द्वारा मृत तीनों डाक्टरों के शवों को रीकन्स्ट्रक्ट (शरीर के हिस्सों को ठीक करना) किया गया। इसकी पुष्टि एम्स के रेजीडेंट डाक्टर्स एसोसिएशन के सचिव डा. राजीव रंजन के कथन से प्रतीत हुई, जिन्होंने बताया कि दरअसल वह यह नहीं चाहते थे कि परिजन अपने बच्चों की ऐसी हालत देंखे।    महंत ने पोस्टमार्टम करने वाले डाक्टरों के खिलाफ कार्यवाही व मथुरा जनपद की स्वास्थ्य सेवाओं को सुचारू बनाने एवं पटरी पर लाने के लिए संवेदनशील बनाने के लिए उचित कार्यवाही की मांग एवं प्रदेश के राजमार्गों पर मेडीकल सुविधाएं मुहैया कराने को मुख्यसचिव को पत्र लिखकर की है।    

Read More

वृंदावन। नगर में उत्पाती बंदरों को पकड़ने का अभियान जोरों पर हैं। प्रतिदिन नगर के विभिन्न क्षेत्रों से बंदर पकड़े जाने के चलते लोगों को कुछ हद तक राहत मिलती दिखाई दे रही है। गुरूवार को एमआरसी वृंदा ट्रस्ट के द्वारा चलाये जा रहे अभियान के अंर्तगत 30 बंदर पकड़े गये। नगर के नर्सिंग मंदिर एवं राधाबल्लभ घेरा क्षेत्र में अभियान के तहत डाॅ.अभिषेक शर्मा के नेतृत्व में टीम ने अपनी तकनीकी वैन के सहारे 30 बंदरों को पकड़ा। संस्था अध्यक्ष डाॅ.अभिषेक शर्मा पिछले कई वर्षाें से बंदरों के बढ़ते आतंक से नगरवासियों को राहत दिलाने की कोशिश में जुटे हुए थे। उसी के तहत एमआरसी वृंदा को नगर में बंदर पकड़ने की शासन से इजाजत मिली। संस्था द्वारा बंदर पकड़ो अभियान के तहत प्रतिदिन बंदर पकड़ने का क्रम जारी है। इन उत्पाती बंदरों को नगर की सीमा से दूर सुरक्षित स्थानों पर छोड़ा जा रहा है। संस्थाध्यक्ष डाॅ. अभिषेक शर्मा ने बताया कि यह अभियान आगे भी जारी रहेगा। इस अवसर पर देवेन्द्र शर्मा, सौरव गौड़, संजय शर्मा, आकाश गोस्वामी, सोनू शर्मा, नन्दकिशोर, गोपाल आदि मौजूद रहे।

Read More

चार्ज ग्रहण करने के अगले दिन कर्मचारी व अधिकारियों के लिए गाइड लाइन जारी की मथुरा। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक प्रभाकर चैधरी ने जिले में चार्ज ग्रहण करने के बाद गुरुवार को पुलिस लाइन में पुलिस के अधिकारियों और कर्मचारियों की प्रथम मीटिंग में स्पष्ट आदेश दिए कि कोई भी अधिकारी अथवा कर्मचारी किसी भी दबाव में काम नहीं करेंगे। वे अपने अधिकारियों के प्रति कर्तव्यनिष्ठ अवश्य बने रहें।  उन्होंने कहा कि कोई भी अधिकारी अथवा कर्मचारी किसी से रिश्वत लेगा ना रिश्वत देगा। पुलिस का कोई भी कर्मचारी किसी भी तरह का भ्रष्टाचार नहीं करेगा। अगर भ्रष्टाचार करता पाया जाएगा तो उसके खिलाफ  एफआईआर पंजीकृत कर कानूनी कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने कहा कि प्रतिदिन प्रात 9 बजे प्रत्येक दिन थाने पर सभी कर्मचारी गणना में उपस्थित होंगे। उन्होंने स्पष्ट किया कि थाने की गाड़ी को जितना भी डीजल चाहिए वह पुलिस लाइन से मिलेगा। थाने का जो भी खर्चा होगा वह सरकारी मदद से होगा। कोई भी उप निरीक्षक शपथ पत्र दाखिल करता है तो उसमें जो खर्चा होगा उसको वह लिख कर भेजेगा उसे सरकारी खाते से विड्रॉल कराया जाएगा। कोई भी उप.निरीक्षक किसी भी पेशी में कोई भी पैसा नहीं देगा ना ही किसी उच्च अधिकारी को कोई पैसा देगा। सभी कर्मचारी बिल्कुल डैड ऑनेस्ट होकर काम करेंगे। किसी भी कर्मचारी के बीच अथवा हल्का क्षेत्र में कोई भी अनैतिक कार्य नहीं होगा। ना ही कोई किसी से किसी भी तरह की रिश्वत लेगें। प्रत्येक उपनिरीक्षक अपनी सीडी स्वयं काटेंगे। प्रत्येक उपनिरीक्षक अपने हल्का क्षेत्र के पासपोर्ट की जांच स्वयं करेंगे। उन्होंने कहा कि कोई भी कर्मचारी किसी भी राजनीतिक व्यक्ति से वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के पास कोई भी सिफारिश नहीं कराएगा जो करेगा उसके खिलाफ दंडात्मक कार्रवाई की जाएगी। अगर किसी कर्मचारी के खिलाफ  कोई भ्रष्टाचार के सबूत मिलते हैं तो उसके विरुद्ध अभियोग पंजीकृत कर कार्रवाई की जाएगी। किसी भी बाबू को कोई कर्मचारी कोई रिश्वत नहीं देगा। किसी भी कर्मचारी के बीट क्षेत्र में जुआ, सट्टा अथवा गांजा, शराब नहीं बिकेगी। अगर किसी के भी क्षेत्र में बिकी हुई पाई गई उसके खिलाफ भी दंडात्मक कार्रवाई होगी। सभी कर्मचारी प्रत्येक दिन 9 बजे प्रातः गणना में उपस्थित होंगे। गणना में उपस्थित होना सभी के लिए अनिवार्य है जो गणना में उपस्थित नहीं होगा उसके खिलाफ दंडात्मक कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने कहा कि गणना का फोटो खींचकर प्रत्येक दिन वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक को भेजा जाएगा। कोई भी कर्मचारी किसी भी गाड़ी से कोई उगाही नहीं करेगा। ना ही कोई कर्मचारी किसी संगठित अपराध के अपराधी से कोई पैसा वसूलेगा।  

Read More

मथुरा। जिला पुलिस प्रशासन ने व्यापारी व्यापारी संगठनों के साथ चले कई दौर के मंथन के बाद व्यापारी सुरक्षा का खाका खींचा है। गुरुवार को व्यापारी संगठनों के साथ बैठकर इस प्लान पर व्यापारियों की राय ली गई। एसपी सिटी ने पुलिस लाइन स्थित मनोरंजन हॉल में हुई बैठक में एसपी सिटी श्रवण कुमार ने बताया कि शासन द्वारा प्रायोजित व्यापारी सुरक्षा वाहन पूरे समय व्यापारी क्षेत्र में भ्रमण करेगा। व्यापारी एवं नागरिक सुरक्षा के लिए पुलिस पैदल गश्त करेगी।  सभी प्रमुख तिराहे और चैराहों पर नियमित रुप से चैकिंग अभियान चलाया जाएगा।  एसपी सिटी ने व्यापारी संगठनों के हुई बैठक में व्यापारियों के साथ सीधा संवाद किया और व्यापारियों की समस्याओं के सामधान पर मंथन किया गया।   पश्चिमी उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल के प्रदेश संगठन मंत्री मदन मोहन श्रीवास्तव ने श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए सभी मार्गों पर संकेतक लगवाने की मांग उठाई। नगर अध्यक्ष विशाल खुराना बॉबी ने गोविंद नगर सब्जी मंडी की समस्या के समाधान की बात कही। जिला मंत्री चैधरी विजय आर्य ने आगरा रोड और विकास बाजार से अवैध टैक्सी स्टैण्ड हटाये जाने की मांग रखी। नगर महामंत्री विजय बंटा अग्रवाल, नगर उपाध्यक्ष राजेंद्र मोहन राजा, कोषाध्यक्ष श्याम गुप्ता मिठाई वाले आदि व्यापारी नेताओं ने भी व्यापारी समस्याओं को उठाया।   नगर उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल के अध्यक्ष अजय चतुर्वेदी ने व्यापारी सुरक्षा, सम्मान और कारोबार के लिए सुरक्षित माहौल बनाने जाने का मुद्दा उठाया। व्यापारी सुरक्षा फोरम की बैठक में प्रदेश सरकार द्वारा प्रदान की जा रही व्यापारी सुरक्षा वाहन रूट प्लान के बारे में जानकारी दी। इस दौरान अंशुल अग्रवाल, गिरधारी अग्रवाल, राजेश गोयल, मुकेश गुप्ता, देवेंद्र मित्तल, मृदुल अग्रवाल, बिहारी लाल गुप्ता, संतोष चैधरी, आकाश अग्रवाल आदि मौजूद थे। एसपी सिटी अशोक कुमार सिंह, सीओ सिटी प्रीति सिंह, सीओ यातायात पीपी सिंह, एसपी देहात अश्विनी कुमार शुक्ला आदि वरिष्ठ अधिकारी रहे उपस्थित ।

Read More

मथुरा। नवागत वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक प्रभाकर चैधरी से आज दिनभर मिलने वालों का तांता लगा रहा। जनपद के प्रतिष्ठित नागरिक, व्यापारिक संगठनों, समाजसेवी राजनीतियों आदि ने उनसे भेंट कर स्मृति चिन्ह भेंट किए। स्वागत से अभिभूत एसएसपी ने कहा कि उनकी मुख्य प्राथमिकता जनहित रहेगी।  मथुरा में नवागत एसएसपी प्रभाकर चैधरी ने कल चार्ज लेने के बाद गुरूवार सुबह व्यापारियों से मुलाकात एवं एसपी सिटी ने व्यापारी सुरक्षा फोरम की बैठक में एसपी सिटी ने नगर उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल की समस्याओं को सुनकर कहा कि जनहित के कार्यों एवं सुरक्षा में हमारी मुख्य प्राथमिकता रहेगी। प्रतिनिधि मंडल के अध्यक्ष अजय चतुर्वेदी ने कहा कि प्रतिनिधि मंडल के अध्यक्ष प्रदेश सरकार की मंशा के अनुसार व्यापारिक सुरक्षा, व्यापारी सम्मान व कारोबारी क्षेत्रों में भयमुक्त वातावरण प्रदान करने का आश्वासन दिया है। इस अवसर पर एसएसपी द्वारा सुरक्षा व भयमुक्त वातावरण प्रदान करने की बात से गद्गद् व्यापार मंडल एवं उद्योगपतियों तथा समाजसेवियों ने ने नवागत एसएसपी प्रभाकर चैधरी का स्मृति चिन्ह देकर स्वागत किया। स्वागत करने वालों में महामंत्री अंशुल अग्रवाल, कोषाध्यक्ष देवेन्द्र मित्तल, संयुक्त महामंत्री मृदुल अग्रवाल प्रेस वाले,  वरिष्ठ मंत्री बिहारी लाल गुप्ता, उपाध्यक्ष मुकेश गुप्ता, मंत्री यतिन्द्र कुमार धौली प्याऊ व्यापार समिति के अध्यक्ष आकाश अग्रवाल,  लाला गंज व्यवसायी समिति के अध्यक्ष राजू चावल वाले आदि प्रमुख रूप से उपस्थित रहे। 

Read More

विकास योजनाओं में बाईपास व नाले निर्माण के कार्य को भी देखा  मंगलदिवस में फरियादियों से सुनी समस्याएं  मथुरा। उत्तर प्रदेश शासन के कृषि विभाग के प्रमुख सचिव अमित मोहन प्रसाद ने मंगलवार को गोवर्धन पहुंचकर चल रही विकास योजनाओं के भौतिक सत्यापन के साथ-साथ थाना व विकास खंड कार्यालय का निरीक्षण किया। उन्होंने मंगल दिवस में पहुंचे फरियादियों की समस्याओं को भी सुना एवं खाद-बीज की दुकान पर पहुंचकर पीओएस मशीन की बारीकी से जांच की। तय कार्यक्रम के अनुसार प्रमुख सचिव अमित मोहन प्रसाद थाना कार्यालय पहुंचे, जहां उनको पहुंचते ही गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया। इसके बाद उन्होंने एसपी देहात आदित्य कुमार शुक्ला व सीओ जगवीर सिंह चैहान की मौजूदगी में थाने के रिकॉर्ड रूम, कंम्यूटर कक्ष आदि का बारीकी से निरीक्षण किया। इसके बाद विकास खंड कार्यालय पर पहुंचकर संबंधित अधिकारियों से बैठक ली और क्रियान्वित विकास की योजनाओं की जानकारी ली।  गोवर्धन की यातायात व्यवस्था को सुधारने के लिए बन रहे बाईपास व 25 किमी0 लंबे नाले की कार्य प्रगति का भी जायजा लिया। विकास खंड कार्यालय पर मंगल दिवस में प्रमुख सचिव कृषि विभाग के सामने राजेश शर्मा पैंठा, संजू बघेल, गोविंद अड़ीग आदि ने समस्याओं से अवगत कराया। जबकि ग्राम पलसों निवासी ईश्वर दयाल पांडेय ने तहसीलकर्मियों की अपने कब्जे की जमीन पर नापतोल न करने की शिकायत की, जबकि उस जमीन के विवाद में कई बार फायरिंग के साथ फौजदारी भी हो चुकी है। इस पर उन्होंने इस शिकायत को उत्तर प्रदेश ग्रह विभाग को भेजने के लिए आश्वस्त किया। फौजदारी के मामले में सही जांच न किये जाने पर थाना प्रभारी निरीक्षक संसार सिंह राठी को निष्पक्ष जांच करने के लिए दिशा-निर्देश दिये। ग्राम प्रधान संगठन के जिलाध्यक्ष रामकिशन शर्मा के निर्देशन में प्रधान प्रतिनिधि चै. तेजवीर सिंह, सत्तो ठाकुर, गिरधारी लाल आदि ने वित्तीय स्वीकृति न होने की शिकायत की। इसके बाद प्रमुख सचिन ने प्रधानों की समस्याओं को शासन स्तर से निस्तारित करने को आश्वस्त किया। खंडेलवाल खाद बीज भंडार पर पीओएस मशीन व उसकी स्टॉक व बिक्री की रशीदों की जांच की। प्रमुख सचिव कृषि विभाग अमित मोहन प्रसाद ने बताया कि गोवर्धन में जलनिकासी के लिए 25 किमी नाले के निर्माण व गोवर्धन बाईपास के प्रगति पर चल रहे कार्य को देखा है। जल्द ही इस कार्य को पूरा कर लिया जाएगा। तहसील दिवस में भी सहभागिता की है। थाने के निरीक्षण में भी सब कुछ ठीक-ठाक मिला है।  इस अवसर पर सीडीओ पवन कुमार गंगवार, एसपी देहात आदित्य शुक्ला, कृषि उपनिदेशक मथुरा धुरेन्द्र कुमार, डीडीओ प्रदीप कुमार, एसडीएम डीपी सिंह, वीडीओ गौरवेन्द्र सिंह, तहसीलदार विनोद कुमार, सीओ जगवीर सिंह चैहान, नायब तहसीलदार अजय कुमार यादव, खंड शिक्षा अधिकारी संजय सक्सैना, एसडीओ विद्युत राजकुमार, एबीआरसी बाबूलाल मिश्रा, थाना प्रभारी बरसाना सुनील कुमार तौमर, थाना मगोर्रा प्रभारी अवधेश कुमार, परियोजना निदेशक आर के त्रिवेदी आदि थे।   

Read More

मथुरा। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ ने प्रतिपदा उत्सव मनाया। नगर में पथ संचलन निकला गया जो कृष्णचन्द्र गांधी विद्या मन्दिर से मसानी चैराहा, गोविन्द नगर, महाविद्या, सरस्वती कुण्ड होते हुए चामुण्डा कालोनी में प्रवेश किया। गायत्री तपोभूमि के सामने से विद्या मन्दिर में संचलन का समापन हुआ।  शहर में कई जगह स्वयंसेवको का पुष्प वर्षा से स्वागत हुआ। उत्सव में क्षेत्रीय कार्यकारिणी सदस्य किशन जी ने महाराजा विक्रमादित्य के जीवन के बारे मे बताया और कहा कि संघ के छह उत्सवं में से प्रथम उत्सव है। वर्ष प्रतिपदा उत्सव इस दिन संघ के संस्थापक डा. केशव बलिराम हेडगेवार का जन्म हुआ था। सभी स्वयंसेवक वर्ष में एक बार उन्हें सरसंघचालक को रुप में प्रणाम करते हैं। नगर कार्यवाह संजय शर्मा ने अधिकारियों का परिचय कराया। मुख्य शिक्षक दुर्गा प्रसाद रहे। एकल गीत राहुल अमृत, बाल स्वयंसेवक हर्ष और प्रार्थना वेद अलोक की रही। कार्यक्रम के अध्यक्ष पीयूश राघव रहे। नगर संघचालक और सह नगर संघ चालक मनोज अम्बरीश, सह विभाग कार्यवाह संजय, महानगर से विद्यार्थी कार्यवाह धर्मेन्द्र, कार्यवाह शिवकुमार, सेवा प्रमुख हर्ष विजय, सम्पर्क प्रमुख जितेन्द्र, अरुण गिर्राजा, सत्यनरायन , ओमप्रकाश बंसल, चन्दभान गुप्ता, रोशनलाल, हरवीर, जगदीश, निरुपम, मदन  लालराम, मोहन मेघश्याम, संजय शर्मा, धर्मेश, ऋषि, कन्हीया,  नरेन्द्र,  नेत्रपाल ,  हरेन्दर, चन्द्रपाल, डा. रामसेवक, राजीव, अखिलेश, तोताराम, विनय , सुनिल, निरंकार पचैरी, मोहन कोशिक, महेश, केशव नगर के आदि स्वयंसेवकों ने उत्सव ओर संचलन मे भाग लिया।

Read More

नारद संवाद

देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि

Read More

हमारी बात

स्वतंत्रता सेनानी पं. हुकम सिंह गौतम की पुण्यतिथि मनाई

Read More

Bollywood


विविधा


शंखनाद

पुरानी कहावत और नया भारत

Read More