BREAKING NEWS

मीडियाभारती वेब सॉल्युशन अपने उपभोक्ताओं को कई तरह की इंटरनेट और मोबाइल मूल्य आधारित सेवाएं मुहैया कराता है। इनमें वेबसाइट डिजायनिंग, डेवलपिंग, वीपीएस, साझा होस्टिंग, डोमेन बुकिंग, बिजनेस मेल, दैनिक वेबसाइट अपडेशन, डेटा हैंडलिंग, वेब मार्केटिंग, वेब प्रमोशन तथा दूसरे मीडिया प्रकाशकों के लिए नियमित प्रकाशन सामग्री मुहैया कराना प्रमुख है- संपर्क करें - 0129-4036474

मथुरा। भाजपा जिला संगठन ने आगामी कार्यक्रम हेतू जनसंवाद एवं लोकसभा चुनाव को ध्यान में रखते हुए जनसंवाद कार्यक्रमों का आयोजन किया है,जिसमें जनपद के सभी मंडलो में जनचैपाल लगाई जाएगी इस क्रम मे 21 मार्च को फरह मंडल की 12 बजे, गंगा धर्मशाला एवं  22 मार्च को सायं 4 बजे कृष्णा नगर मंडल की कृष्ण चंद गांधी स्कूल में एवं नन्द गाँव मंडल की 3 बजे सरस्वती शिशु मंदिर बरसना एवं बल्देव मंडल की 12 बजे पटलोनी एवं महावन मण्डल की 3 बाजे टॉउन हॉल गोकुल एवं राया मंडल की दो बजे सरस्वती शिशु मंदिर,बाजना मंडल की 1 बजे कर्माल्य  सराय एवं नौझील मंडल की 12 बजे सुरीर एवं मगोर्रा मंडल की एक बजे जसवंत कॉलेज फोडर एवं 23 तारिख को धौली पियाऊ मंडल की 4 बजे शान्ति मैरिज होम,एवं छावनी मंडल की 5 बजे रियल पब्लिक स्कूल,वृंदावन मंडल की4 बजे गांधी पार्क एवं छाता मंडल की 4 बजे डाक बंगला एवं चैमुहां मंडल की 11 बजे चैमुहां एवं कोसीकला मंडल की 4 बजे अग्रवाल धर्मशाला, एवं शेरगढ़ मंडल की 4 बजे देवी मंदिर, एवं मांट मंडल की12 बजे हारनोल टैंटी गाँव,एवं सोनई मंडल की 12 बजे तरुआ गाँव की चैपाल, एवं गोवर्धन मंडल की 3 बजे मुरारी कुंज गोवर्धन, एवं छटीकरा मंडल की 4 बजे खामनी गाँव में जनसंवाद कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। इन जनचैपाल कार्यक्रम में प्रदेश सरकार व राज्य सरकार की जनहितकारी एवं जनविकासकारी योजनाओं से लोगों को अवगत कराया जाएगा एवं आम जनमानस को भाजपा की सदस्यता ग्रहण कराकर भाजपा की राष्ट्रवादी विचारधारा से जोडा जायेगा । सामान्य सीट पर विनोद भरद्वाज नगर निगम पार्षद, जुगेंद्र सभासद  नगर पंचायत चांमुहा,सामान्य महिला पद पर श्रीमती मीरा मित्तल नगर निगम पार्षद, श्रीमती निधि सभासद नगर पंचायत गोकुल ,पिछड़ी जाति पुरुष पद पर  दीपक गोला पार्षद निगम पार्षद ,पिछड़ी जाति महिला पद पर श्रीमती मंजू सभासद नगर पंचायत बरसाना, अनुसूचित महिला पद पर श्री मती शकुंतला पार्षद नगर निगम द्वारा जिला योजना समिति के नगरीय निकाय के सदस्य पद के लिए नामांकन किया। निर्वाचन प्रक्रिया में कलक्ट्रेट पर जिलाध्यक्ष चैधरी तेजवीर सिंह, महापौर मुकेश आर्यबन्धु एवं जिला महामंत्री चिंताहरण चतुर्वेदी, सिद्धार्थ लोधी,जिला मीडिया प्रभारी प्रदीप गोस्वामी हेमंत अग्रवाल, कोशल बंसल, राजीव राज पाठक, योगेश आवा, मूलचंद गर्ग,मीरा अग्रवाल, मधु शर्मा आदि उपस्थित रहे।   

Read More

एक लाख से अधिक देवी भक्तों ने किये देवी मां के दर्शन  नरी सेमरी देवी की चमत्कारिक आरती में उमड़ा  मथुरा। तहसील छाता के गांव नरी सेंमरी में तीज की चमत्कारिक आरतियों की झलक पाने क लिए जन समूह उमड पडा। मंदिर प्रांगण में आने वाले प्रत्येक श्रद्धालु भक्तगण आगरा वासियों की आरतियों की एक झलक पाने के लिए आतुर थे। भीड़ को नियंत्रित करने के लिए छाता कोतवाल प्रमोद पंवार व मेला प्रभारी छोटेलाल यादव, राजवीर सिंह को पीएसी का सहयोग लेना पडा। तीज की चमत्कारित आरतियों के सकुशल सम्पन्न होने की एएसपी पल-पल पर जानकारी लेते रहे। शांम को आरतियों के समय भीड़ का दबाव बढने पर एएसपी ने भारी पुलिस बल को मेला मंदिर परिसर पर तेनात कर दिया। जो कि समय-समय पर अधीनस्थों को आवश्यक दिशा निर्देश दे रहे थे।  तहसील मुख्यालय से करीब 6 कि. मी. राष्ट्रीय राजमार्ग पर स्थित सेंमरी गांव में नवरात्रों के अवसर पर दस दिवसीय मेला चल रहा हैं। इस मेला में आर्कषण का केन्द्र आगरावासियों की चमत्कारिक आरतियां होती हैं। जो कि तीज के दिन होती हैं। वहीं सांखी, रहेडा, नरी, अलवाई के चार गांवों के हजारों नागरिक नवमी के दिन लऋ पूजा करने के लिए आयेगें। देवी मां की चमत्कारित आरतियंा भक्तगणों व दर्शनार्थियों के लिए प्रमुख पर्व माना जाता है।  सेंमरी मेला में इस वर्ष तीज के पर्व पर आगरावासी धादू भगत के पुरोहितों ने बडे जोश के साथ चमत्कारिक आरतियों में भाग लिया। मंदिर प्रागंण से प्रथम आरती आगरा निवासी पूर्व विधान परिषद सदस्य अनुराग शुक्ला ने सात बजे निकाली। इस आरती को देखने के लिए हजारों भक्तगण अपने-अपने स्थानों पर टकटकी लगाये बैठे थे। इन चमत्कारिक आरतियों के महत्व को जानने के लिए दर्शक उमड पडे। बडे-बडे दीपकों की तेज लौ पर सफेद चादर को रखा जाता है। मगर वह चादर देवी मां की अनुकम्पा से जलती नही है।  तीज की चमत्कारिक आरतियों के महत्व पर अनेक किवदन्तियां इस क्षेत्र में प्रचलित है। बताते है कि आगरा निवासी धादू भगत द्वारा देवी मां की हिमाचल प्रदेश के कागडा में पूजा अर्चना की थी। धादू भगत की पूजा से देवी मां खुश हो गयी तथा भक्त से वर मंागने  को कहा। जिस पर देवी मां को आगरा चलने के लिए आमंत्रित किया। जिसे देवी मां ने सहर्ष स्वीकार कर लिया, लेकिन देवी मां ने भक्त धादू के सामने एक शर्त रख दी। कि रास्ते में तू जहां भी पीछे मुड़कर देखेगा तो में अंर्तध्यान हो जाऊंगी। शर्त के बाद देवी मां भक्त के साथ आगरा के लिए चल पड़ी। रास्ते में छाता के सेंमरी गांव के निकट भक्त धादू को अपने पीछे देवी मां के आने पर शक हुआ तो उसने पीछे मुडकर देख लिया। बस देवी मां वहीं अन्र्तध्यान हो गयी। आरतियों के समय पर मेला में उप जिलाधिकारी डा. राजेन्द्र पेसिंया पुलिस उपाधीक्षक चन्द्रधर गौड  कोतवाल प्रमोद पंवार मय पुलिस बल के मौजूद थे।   

Read More

वृंदावन। कोतवाली की मथुरा गेट चैकी क्षेत्र अंतर्गत एक महिला ने अपने पति पति व सास पर मारपीट करने एवं दहेज में 1 लाख रूपये मांगने का आरोप लगा कोतवाली में तहरीर दी है। वहीं पुलिस मामले की जांच मैं जुट गई है।  गोविंद कुंड की रहने वाली गुड़िया वरई ने पुलिस को दी तहरीर में लिखा है कि उसका विवाह पानी घाट जमुना नगर निवासी रमन वरई से 2016 के दिसंबर माह में हुआ था। आरोप है कि विवाह के बाद से ही पति रमन एवं सास मोनिका वरई मारपीट करते हुए दहेज की मांग करते थे। आरोप है कि सास बार-बार दहेज में 1 लाख रूपये  की मांग करती थी और कहती थी अगर पैसे नहीं देगी तो बेटे की शादी दूसरी जगह करा दूंगी। महिला ने यह भी आरोप लगाया कि पति रमन मुझे बेचने की नियत से कोलकाता ले गया और मुझे दमदम स्टेशन पर छोड़ कर गायब हो गया। जब मैंने घटना की सूचना अपने पिता चंदन मुखर्जी को दी तो वह किसी तरह मुझे वापस वृन्दावन लेकर आए। जब मैं पानी घाट स्थित अपनी ससुराल गयी तो मालूम पड़ा कि वह घर में ताला लगाकर कोलकाता चली गई है। महिला पर 6 माह की एक बेटी भी है। पीड़िता ने इस सम्बन्ध में पुलिस को तहरीर देकर न्याय की गुहार लगाई है।  वहीं पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।

Read More

वृंदावन। नगर में उत्पाती बंदरों को पकड़ने का अभियान जोरों पर हैं। प्रतिदिन नगर के विभिन्न क्षेत्रों से बंदर पकड़ने का क्रम जारी है। मंगलवार को एमआरसी वृंदा ट्रस्ट के द्वारा चलाये जा रहे अभियान के अंर्तगत 18 बंदर पकड़े गये। नगर के विद्यापीठ क्षेत्र में अभियान के तहत डाॅ.अभिषेक शर्मा के नेतृत्व में टीम ने अपनी तकनीकी वैन के सहारे 18 बंदरों को पकड़ा। संस्था अध्यक्ष डाॅ.अभिषेक शर्मा ने बताया कि यह अभियान आगे भी जा रहेगा। वहीं बंदरों की नशबंदी की योजना पर कार्य प्रगति पर है। इस अवसर पर देवेन्द्र शर्मा, सौरव गौड़, संजय शर्मा, आकाश गोस्वामी, सोनू शर्मा, नन्दकिशोर, गोपाल आदि मौजूद रहे।

Read More

पुस्तकालय सहित खेलकूद के संसाधन कराये जायेगें उपलब्ध नवीन कार्यकारणी का हुआ स्वागत  सौंख। कस्बा के महात्मा गंाधी स्मारक इण्टर काॅलेज के प्रबंध समिति की नवीन कार्यकारणी की बैठक विद्यालय परिसर में आयोजित की गई। जिसमें आगामी शिक्षण सत्र को लेकर प्रबंध समिति के सदस्यों ने सुझाव रखें। शानिवार को महात्मा गांधी स्मारक इण्टर काॅलेज के विद्यालय प्रांगण में आयोजित नवीन प्रबंध समिति की बैठक में प्रबंधक हेमराज कुन्तल ने कहा कि विद्यालय में छात्र-छात्राओं के शिक्षण कार्य में विशेष प्रकार की आधुनिक सुविधा दी जायेगी। विद्यार्थियों को पुस्तकालय और खेलकूद के लिये विभिन्न प्रकार में संसाधन भी उपलब्ध कराये जायेगें। प्रबंध समिति के सदस्यों ने शिक्षण कार्य को प्रभावी बनाने के लिये सुझाव और विचार रखकर भूमिका बनाई गई। इससें पूर्व नवीन कार्यकारणी का स्वागत किया गया। इस मौके पर प्रबंध समिति के अध्यक्ष हरवीरसिंह, उपाध्यक्ष निरंजासिंह, उप प्रबंधक धीरेन्द्र सिंह, कोषाध्यक्ष थानसिंह, आॅडीटर हरीराम, राजवीर सिंह, नवनसिंह, चन्द्रभान सिंह, शिशुपाल सिंह, सहदेव सिंह, भोवल सिंह हवलदार आदि सदस्य उपस्थित थे।

Read More

 गांव बोरपा में आयोजित हुआ विशाल कुश्ती दगंल पहलवानों को किया गया मेडल और पुरूस्कार से सम्मानित सौंख। कस्बा के गांव बोरपा में जिला कुश्ती संघ के तत्वावधान में विशाल कुश्ती दंगल का अयोजन किया गया। जिसमें हरियाण, दिल्ली, राजस्थान, मध्य प्रदेश आदि प्रदेशों के महिला और पुरूष पहलवानों में हिस्सा लिया। रविवार को गांव बोरपा में जिला कुश्ती संघ द्वारा विशाल कुश्ती दंगल आयोजित किया गया। जिसमें विभिन्न प्रदेशों के महिला और पुरूष पहलवानों ने भाग लिया। दंगल का शुभारंभ मुख्य अतिथि जिला कुश्ती संघ के अध्यक्ष राजवैद्य हरिओव चतुर्वेेदी ने मां शारदे की चित्र के समक्ष दीप प्रज्ज्वलित कर किया। ग्रामीणों द्वारा कुश्ती संघ के पदाधिकारियों को साफा बांधकर स्वागत किया गया। राजवैद्य हरिओम चतुर्वेदी ने कहा कि मल्ल विद्या हमारे ब्रज की प्रचाीन कला है और ये धीरे-धीरे करके लुप्त होती जा रही है। श्री चतुर्वेदी ने सभी से अपील की समय-समय पर अपने गांव में दगंल का आयोजन करवायें ताकि प्राचीन मल्ल विद्या को बचाया जा सके। महिला पहलवानों में मथुरा की पूजा पहलवान ने प्रथम, पुरूष पहलवानों में मथुरा के महेन्द्र सिंह पहलवान प्रथम और बलुआ पहलवान लोरिहा पट्टी ने द्वितीय स्थान पर रहे। सभी विजेता पहलवानों को मेडल और पुरूस्कार से सम्मानित किया गया। इस मौके पर संघ के उपाध्यक्ष और दंगल संयोजक उम्मेद पहलवान, शिववालय पहलवान, धर्मसिंह पहलवान, सूबेदार मेजर विनोद कुमार चतुर्वेदी, डा.धीरज चतुर्वेदी, भगवान सिंह कोच, गोविन्द चतुर्वेदी, प्रहलाद भगत, ओमप्रकाश चतुर्वेदी आदि उपस्थित रहें।  

Read More

सांस्कृतिक कार्यक्रम के साथ हुआ महोत्सव का समापन मथुरा। न्याय शास्त्र के प्रणेता महर्षि गौतम का प्राकट्य दिवस चैत्र शुक्ल प्रतिपदा को धूमधाम से मनाया गया। नगर में विभिन्न स्थानों पर समाज के लोगों ने हवन पूजन कर महर्षि को स्मरण किया और उनके दिखाये मार्ग पर चलने का संकल्प लिया। महोली रोड स्थित सीडीएस नगर, गौतम धर्मशाला में गौतम जयन्ति मनायी गयी। महर्षि गौतम जयंती महोत्सव समिति द्वारा महोली रोड बजरंग धर्मकांटे से बृज बिहार वाटिका कंकाली तक भव्य शोभायात्रा निकाली गयी । शोभायात्रा में महर्षि गौतम के चित्रपट के साथ भगवान परशुराम, नवदुर्गा, गणेश, शिव परिवार और रामदरबार की मनमोहक झाँकियाँ शामिल थीं । झाँकियों के साथ समाज के प्रबुद्धजन पीत पटका डाले हुये चल रहे थे। बैण्ड बाजे के साथ निकाली गयी शोभायात्रा का मार्ग पर जगह-जगह पुष्पवर्षा कर स्वागत किया गया । शोभायात्रा में बड़ी संख्या में युवाओं के साथ महिला और बच्चों ने भी भाग लिया । संयोजक मण्डल में अनुपम गौतम, नेत्रपाल गौतम, शरद गौतम, विनीत सहित समाज के प्रतिष्ठत लोगों ने महर्षि गौतम की झाँकी की आरती उतारकर शोभायात्रा का प्रारम्भ किया । शोभायात्रा का कंकाली स्थित बृजबिहार वाटिका पर समापन हुआ । जहाँ पर कलाकारों ने मयूर नृत्य, ब्रज की होली सहित विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किये । आयोजक समिति द्वारा समाज के वरिष्ठ नागरिकों एंव महिलाओं को को मंच पर सम्मानित किया गया ।  इस अवसर पर अमित गौतम, अन्नू गौतम, सुभाष गौतम, ओमप्रकाश गौतम, चन्द्रपाल गौतम, पन्नालाल गौतम, लक्ष्मी गौतम, रानी गौतम, योगेश गौतम, अल्लेपुर से बृजगोपाल गौतम, अखिलेश गौतम, बृजेश गौतम, कुसुमलता गौतम, विनीत गौतम, विनोद दिक्षित आदि शामिल थे । संचालन अनुपम गौतम एवं धन्यवाद ज्ञापन धर्मदत्त गौतम ने किया । विप्र समाज के अन्य संस्थाओं ने भी भी अपनी भागीदारी निभायी ।

Read More

मथुरा। राया कस्बे में गोपालबाग में स्थित माता महाबाघेश्वरी देवी की रथयात्रा हर्ष उल्लास के साथ बैण्ड बाजों की मधुर धुन पर निकाली गयी। जगह जगह पुष्प् बरसात कर रथयात्रा का स्वागत किया गया और आरती उतार कर पूजा अर्चना की। रथयात्रा मंदिर परिसर से प्रारम्भ होकर मांट रोड,हाथरस रोड,कटरा बाजार,रेतिया बाजार,होयी हुयी मंदिर परिसर पर पहुंची। रथयात्रा में भक्तजन नाचते गाते एवं माता देवी की जय जय कार करते हुए चल रहे थे। रथयात्रा का शुभारम्भ ब्रज प्रेस क्लब के अध्यक्ष कमलकांत उपमन्यु ने देवी माता की आरती उतार कर किया। उन्होनें कहा कि देवी माता जिसकों बुलाती है वह दरबार में आता है और भगवती की उस पर कृपा बरसती है। राया का यह प्रसिद्ध और लक्खी मेला है यहां पर दूर दराज से भक्तजन आते है। इस अवसर पर हरिबाबू गर्ग, यतेन्द्र प्रकाश गर्ग, राजकुमार अग्रवाल, अनिल कुमार अग्रवाल, विजय गोयल,सतीश चन्द्र गर्ग, राजेन्द्र प्रसाद अग्रवाल, सुभाष चैधरी, यदुवीर सिंह, महेन्द्र आदि प्रमुख लोग उपस्थित थे। 

Read More

मथुरा। कोतवाली छाता के गांव नरी सेमरी में आज रविवार से दस दिवसीय देवी मेला शुरू हो गया।  जिसका शुभारम्भ प्रदेश के केबीनेट मंत्री चैधरी लक्ष्मीनारायन के प्रतिनिधि एवं जिला पंचायत सदस्य नरदेव चैधरी ने फीटा काटर एवं नारियल फोडकर किया। मन्दिर परिसर बाहर मेला ग्राउन्ड में दुकाने व झूला आदि सज चुकी है।  मुख्यअतिथि श्री चैधरी ने कहा कि देवी माॅ के दर्शन करने से श्रद्वालुओं की मनोकामना पूर्ण हो रही है। इसलिए हर बर्ष नरी समेरी माॅ का मेला दिन दुगनी रात चैगनी कर रहा है। जिला पंचायत के अधिकारी व पुलिस व प्रशासन के कर्मचारी व अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश श्री चैधरी ने दिये।     ग्राम प्रधान ठा. अभयपाल सिंह, ठा. बीरीसिंह जादौन, ठेकेदार अशोक भार्गव आदि ने बताया कि आगरा के धाधू  भगत के परिजनों की चमत्कारिक आरती 20 मार्च को 7 बजे के बीच की जायेगी। 26 मार्च को देवी माॅ की लठठो से अदभुद पूजा होगी। जिसमें नरी, सांखी, अलवाई आदि गांवो के लोग पुरानी परम्पराओं के अनुरूप सजदज कर बैन्ड बाजो व घोडी के साथ देवी माॅ की पूजा करेगें।  इस मौके पर मेलो ठेकेदार अशोक भार्गव, नगेन्द्र भार्गव, कल्लन सिंह, ठा. बीरीसिंह, रामहेत भगत,  राजू भार्गव, मोहित ठाकुर, बाबी आरपीएल, सतपाल चैधरी, हरिओम सिंह, राजू गुप्ता आदि मौजूद थे। 

Read More

जिलाधिकारी ने स्वच्छ पेयजल उपलब्ध कराने के निर्देश दिये खराब टीटीएसपी, हैण्डपम्पों को 31 मार्च तक दुरूस्त कराने के निर्देश वृन्दावन, गोवर्धन में तीर्थ यात्रियों के लिए स्वच्छ पेयजल टैंकर लगवाने के निर्देश मथुरा। जिलाधिकारी सर्वज्ञराम मिश्र ने जल निगम, विद्युत एवं विकास विभाग के अधिकारियों के साथ बैठक कर जनपद में पेयजल समस्या निदान हेतु गहन समीक्षा की और तीर्थ यात्रियों सहित आम जनता को स्वच्छ पेयजल उपलब्ध कराने के लिए संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिये। उन्होंने कहा कि गर्मी का मौसम शुरू हो चुका है, इसलिए संबंधित अधिकारी 31 मार्च तक व्यवस्थायें दुरूस्त करायें। जिलाधिकारी ने विकास खण्डवार खराब टीटीएसपी तथा हैण्डपम्पों की गहन समीक्षा करते हुए वस्तुस्थिति की जानकारी ली और खण्ड विकास अधिकारियों को निर्देश दिये कि अभी से प्रतिदिन ठीक कराना शुरू करा दें, जिससे आगामी 15 दिन में स्थिति को सुधारा जा सके। उन्होंने विद्युत विभाग के अधिकारियों से भी कहा कि जिन टीटीएस के विद्युत कनेक्शन काटे गये हैं उन्हें जुड़वाने और लम्बित विद्युत बिल संबंधित खण्ड विकास अधिकारी के माध्यम से तथा जिला पंचायत राज अधिकारी के संज्ञान में लाते हुए प्रस्तुत करें उसके भुगतान की व्यवस्था करायी जायेगी। उन्होंने विकास खण्ड वार विस्तृत समीक्षा करते हुए खण्ड विकास अधिकारियों को निर्देशित किया कि उन्हें प्रत्येक गांव की पेयजल सुविधाओं के संबंध में विस्तृत जानकारी होनी चाहिए, जिससे क्षेत्र की पेयजल समस्या का निदान कराया जा सके। उन्होंने कहा कि इस महत्वपूर्ण कार्य में ग्राम प्रधानों का महत्वपूर्ण रौल है। उनकी जिम्मेदारी बनती है कि हर संभव सहयोग करें। उन्होंने जिला पंचायत राज अधिकारी से वहां की यदि कोई ग्राम प्रधान इस महत्वपूर्ण कार्य में सहयोग नहीं करता है जो अवगत कराया जाये, जिससे उसके विरूद्ध सख्त कार्यवाही की जा सके। जिलाधिकारी ने कहा कि सार्वजनिक स्थानों पर भी स्वच्छ पेयजल की व्यवस्था करायी जायेगी, जिसके लिए संबंधित कार्यालयध्संस्थान की जिम्मेदारी होगी कि वह अपने यहां आंगन्तुको के लिए स्वच्छ पेयजल व्यवस्था करायें। ग्रामीण क्षेत्रों में पशुओं के पेयजल हेतु सीमेन्ट की नाद रखवाने की व्यवस्था भी करायी जायेगी, जिससे पशु-पक्षियों को भरी गर्मी में पानी उपलब्ध हो सके। उन्होंने कहा कि पेयजल समस्या निदान हेतु साप्ताहिक समीक्षा की जायेगी, जिसमें संबंधित अधिकाारियों को प्रतिदिन की रिपोर्ट सहित साप्ताहिक विवरण मुख्य विकास अधिकारी तथा अर्थ एवं संख्याधिकारी को प्रस्तुत करना होगा। उन्होंने कहा कि हर ग्राम पंचायत में स्वच्छ पेयजल की उपलब्धता कराना प्राथमिकता है और इस कार्य में शिथिलता बर्दाश्त नहीं की जायेगी। समीक्षा बैठक में खण्ड विकास अधिकारी प्रतिदिन मिस्त्रियों की टीम लगाकर पहले अस्थाई रूप से खराब टीटीएसपी तथा हैण्डपम्पों को दुरूस्त करायें। इसके पश्चात स्थाई रूप से खराब जिनमें छोटी-छोटी कमियां हैं उनको भी ठीक कराना सुनिश्चित करें। विद्युत विभाग के अवर अभियंता की जिम्मेदारी होगी कि संबंधित खण्ड विकास अधिकारी के साथ संयुक्त रूप से निरीक्षण कर वास्तविक स्थिति से अवगत करायें। डीएम ने शहरी क्षेत्र के पेयजल आपूर्ति व्यवस्था दुरूस्त कराने के लिए अपर जिलाधिकारी कानून व्यवस्था से कहा कि वे अपने स्तर पर नगर पालिका के अधिशासी अधिकारियों की बैठक कर समीक्षा कर लें। उन्होंने कहा कि वृन्दावन, गोवर्धन जैसे स्थानों पर स्वच्छ पेयजल के टैंकरों की व्यवस्था नगर निगम के साथ करायें, जिससे तीर्थ यात्रियों को पेयजल की समस्या न हो।बैठक में मुख्य विकास अधिकारी पवन कुमार गंगवार, एडीएम प्रशासन आदित्य प्रकाश श्रीवास्तव, एसडीएम सदर क्रान्तिशेखर सिंह, डीडीओ प्रदीप कुमार यादव, अर्थ एवं संख्याधिकारी शीश कुमार, डीपीआरओ प्रीतम सिंह, उपायुक्त मनरेगा, अधिशासी अधिकारी जल निगम, विद्युत सहित सभी खण्ड विकास अधिकारी उपस्थित थे।

Read More

मथुरा। संस्कार भारती (नगर) द्वारा कालिन्दी तट प्रयाग घाट पर जयप्रकाश शर्मा की अध्यक्षता में आयोजित हुए नव सम्वत् 2075 विक्रमी के स्वागत महोत्सव अन्तर्गत उपस्थितों ने ऊर्जावान होकर सूर्य की प्रथम रश्मि का अध्र्य देकर जलाभिषेक करते हुए एक-दूसरे को नववर्ष की शुभकामनाओं का आदान-प्रदान किया। शुभारम्भ ब्रजकोकिला माधुरी शर्मा ने यमुना वंदना प्यारौ दरश मोय भावै श्री यमुना मैया से करते हुए जागौ मोहन भोर भयी है घर-घर खुले द्वारे भजन की प्रस्तुति से वातावरण अलौकिक किया। आरम्भ में महिला-शाखा अध्यक्ष रेखा माहेश्वरी ने माधुरी शर्मा का व सहकलाकारों श्रीकिशन ब्रजवासी (गायक), रमेश नागर (हार्मोनियम), गजाधर पाठक (इशराज), नितिन नागर (तबला), मोहनश्याम पचैरी (बांसुरी), चमन नागर (ढोलक) का शाल व पटुका पहनाकर अध्यक्ष जयप्रकाश शर्मा ने अभिनन्दन कर अध्यक्षीय उद्बोधन में कहा कि हिन्दू संस्कृति व संस्कारों में ही सभ्य समाज का निर्माण निहित है। जिसका सूत्रपात नव सम्वत् में वृहद रूप से परलक्षित होता है। उपाध्यक्ष भारतभूषण सिंघल ने सभी का चन्दन लगाकर स्वागत किया व महामंत्री हृदेश शर्मा ने मिश्री व नीम की कोपलों का प्रसाद वितरण किया। कार्यक्रम संयोजक सुधांशु गोयल ने सभी का आभार व्यक्त किया। संचालन महिला शाखा महामंत्री चारू सिंघल ने किया।  कार्यक्रम में कार्य निदेशक दूरदर्शन सत्यव्रत सिंह, गुरुचरन सिंह, अंजू सूद, सुशील दीवान, राजीव महरोत्रा, प्रीति अग्रवाल, ओमवती अग्रवाल, कमलेश-शिवकुमार गुप्ता, नीलम-सुरेन्द्र सक्सैना, सरिता-अमृत खण्डेलवाल, रजनी-जुगलकिशोर अग्रवाल, विजयलक्ष्मी-विशनकांत मिलिंद, स्नेहलता-कृष्णगोपाल सिंघल, राज-श्याम खण्डेलवाल, विनीता-जी.पी.निगम एड., दीपिका-अनिल गुप्ता, पुष्पा-प्रवेश रस्तोगी, अनुराधा-प्रवीन शर्मा, उमा शर्मा, प्रेम गुप्ता, अनीता शर्मा, सविता कुलश्रेष्ठ, बिन्नी अग्रवाल, पूजा माहेश्वरी, कल्पना सारस्वत, सुभाषचन्द्र अग्रवाल एड., मयूर कौशिक एड., मनीष शोरावाला, योगेन्द्र शर्मा, चन्द्रप्रकाश भाटिया आदि थे।

Read More

वृंदावन - युवा ब्राह्मण महासभा द्वारा मथुरा वृंदावन मार्ग स्थित पागल बाबा मार्केट पर नव संवत्सर एवं महर्षि गौतम की जयंती हर्षोल्लास के साथ मनाई गई । कार्यक्रम का शुभारंभ नगर अध्यक्ष श्रीकांत बोहरे, महेश गौतम एवं संत जनों के द्वारा संयुक्त रूप से गौतम ऋषि  के चित्रपट पर माल्यार्पण कर किया गया । उत्तर प्रदेश युवा ब्राह्मण महासभा के नगर अध्यक्ष श्रीकांत बोहरे ने कहां की हम सभी को विदेशी सभ्यता त्याग कर अपनी भारतीय संस्कृति को अपनाकर विक्रमी संवत सर से नववर्ष मनाना चाहिए । आज के ही दिन ब्रह्मा जी द्वारा सृष्टि की रचना की वही महाराजा विक्रमादित्य ने विक्रम संवत का प्रारंभ किया । उपाध्यक्ष महेश गौतम एवं मुरारीलाल ने कहा कि भगवान महार्षि गौतम  ने जन कल्याण के लिए न्याय शास्त्र की रचना की थी । सभी के मन में न्याय एवं सेवा की भावना जागृत करने के साथ  समाज के उत्थान में सभी को तत्पर रहना चाहिए। कार्यक्रम के मध्य में वरिष्ठ विप्रो का माल्यार्पण कर एवं स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मान भी किया गया । अवसर पर रामबाबू शर्मा, श्याम गौतम, महेश गौतम, अमित शर्मा , शुशील शर्मा, शुशील, धर्मेंद्र शर्मा, राजू ,बबलू, दुबेदी, चुन्नीलाल, सीताराम शर्मा, पवन गौतम, निशांत गौतम, प्रदीप आनंद, महाराज आशु, मुरारीलाल, रिंकू, रवि गोस्वामी, श्याम बिहारी शर्मा, आदि उपस्थित थे  

Read More

नारद संवाद

देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि

Read More

हमारी बात

स्वतंत्रता सेनानी पं. हुकम सिंह गौतम की पुण्यतिथि मनाई

Read More

Bollywood


विविधा


शंखनाद

पुरानी कहावत और नया भारत

Read More