BREAKING NEWS

मीडियाभारती वेब सॉल्युशन अपने उपभोक्ताओं को कई तरह की इंटरनेट और मोबाइल मूल्य आधारित सेवाएं मुहैया कराता है। इनमें वेबसाइट डिजायनिंग, डेवलपिंग, वीपीएस, साझा होस्टिंग, डोमेन बुकिंग, बिजनेस मेल, दैनिक वेबसाइट अपडेशन, डेटा हैंडलिंग, वेब मार्केटिंग, वेब प्रमोशन तथा दूसरे मीडिया प्रकाशकों के लिए नियमित प्रकाशन सामग्री मुहैया कराना प्रमुख है- संपर्क करें - 0129-4036474

तीज की चमत्कारिक आरतियों की झलक पाने को उमड़े देवी भक्त

तीज की चमत्कारिक आरतियों की झलक पाने को उमड़े देवी भक्तएक लाख से अधिक देवी भक्तों ने किये देवी मां के दर्शन 

नरी सेमरी देवी की चमत्कारिक आरती में उमड़ा 

मथुरा। तहसील छाता के गांव नरी सेंमरी में तीज की चमत्कारिक आरतियों की झलक पाने क लिए जन समूह उमड पडा। मंदिर प्रांगण में आने वाले प्रत्येक श्रद्धालु भक्तगण आगरा वासियों की आरतियों की एक झलक पाने के लिए आतुर थे। भीड़ को नियंत्रित करने के लिए छाता कोतवाल प्रमोद पंवार व मेला प्रभारी छोटेलाल यादव, राजवीर सिंह को पीएसी का सहयोग लेना पडा। तीज की चमत्कारित आरतियों के सकुशल सम्पन्न होने की एएसपी पल-पल पर जानकारी लेते रहे। शांम को आरतियों के समय भीड़ का दबाव बढने पर एएसपी ने भारी पुलिस बल को मेला मंदिर परिसर पर तेनात कर दिया। जो कि समय-समय पर अधीनस्थों को आवश्यक दिशा निर्देश दे रहे थे। 

तहसील मुख्यालय से करीब 6 कि. मी. राष्ट्रीय राजमार्ग पर स्थित सेंमरी गांव में नवरात्रों के अवसर पर दस दिवसीय मेला चल रहा हैं। इस मेला में आर्कषण का केन्द्र आगरावासियों की चमत्कारिक आरतियां होती हैं। जो कि तीज के दिन होती हैं। वहीं सांखी, रहेडा, नरी, अलवाई के चार गांवों के हजारों नागरिक नवमी के दिन लऋ पूजा करने के लिए आयेगें। देवी मां की चमत्कारित आरतियंा भक्तगणों व दर्शनार्थियों के लिए प्रमुख पर्व माना जाता है। 

सेंमरी मेला में इस वर्ष तीज के पर्व पर आगरावासी धादू भगत के पुरोहितों ने बडे जोश के साथ चमत्कारिक आरतियों में भाग लिया। मंदिर प्रागंण से प्रथम आरती आगरा निवासी पूर्व विधान परिषद सदस्य अनुराग शुक्ला ने सात बजे निकाली। इस आरती को देखने के लिए हजारों भक्तगण अपने-अपने स्थानों पर टकटकी लगाये बैठे थे। इन चमत्कारिक आरतियों के महत्व को जानने के लिए दर्शक उमड पडे। बडे-बडे दीपकों की तेज लौ पर सफेद चादर को रखा जाता है। मगर वह चादर देवी मां की अनुकम्पा से जलती नही है। 

तीज की चमत्कारिक आरतियों के महत्व पर अनेक किवदन्तियां इस क्षेत्र में प्रचलित है। बताते है कि आगरा निवासी धादू भगत द्वारा देवी मां की हिमाचल प्रदेश के कागडा में पूजा अर्चना की थी। धादू भगत की पूजा से देवी मां खुश हो गयी तथा भक्त से वर मंागने  को कहा। जिस पर देवी मां को आगरा चलने के लिए आमंत्रित किया। जिसे देवी मां ने सहर्ष स्वीकार कर लिया, लेकिन देवी मां ने भक्त धादू के सामने एक शर्त रख दी। कि रास्ते में तू जहां भी पीछे मुड़कर देखेगा तो में अंर्तध्यान हो जाऊंगी। शर्त के बाद देवी मां भक्त के साथ आगरा के लिए चल पड़ी। रास्ते में छाता के सेंमरी गांव के निकट भक्त धादू को अपने पीछे देवी मां के आने पर शक हुआ तो उसने पीछे मुडकर देख लिया। बस देवी मां वहीं अन्र्तध्यान हो गयी। आरतियों के समय पर मेला में उप जिलाधिकारी डा. राजेन्द्र पेसिंया पुलिस उपाधीक्षक चन्द्रधर गौड  कोतवाल प्रमोद पंवार मय पुलिस बल के मौजूद थे। 

 

नारद संवाद

देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि

Read More

हमारी बात

स्वतंत्रता सेनानी पं. हुकम सिंह गौतम की पुण्यतिथि मनाई

Read More

Bollywood


विविधा


शंखनाद

पुरानी कहावत और नया भारत

Read More