BREAKING NEWS

मीडियाभारती वेब सॉल्युशन अपने उपभोक्ताओं को कई तरह की इंटरनेट और मोबाइल मूल्य आधारित सेवाएं मुहैया कराता है। इनमें वेबसाइट डिजायनिंग, डेवलपिंग, वीपीएस, साझा होस्टिंग, डोमेन बुकिंग, बिजनेस मेल, दैनिक वेबसाइट अपडेशन, डेटा हैंडलिंग, वेब मार्केटिंग, वेब प्रमोशन तथा दूसरे मीडिया प्रकाशकों के लिए नियमित प्रकाशन सामग्री मुहैया कराना प्रमुख है- संपर्क करें - 0129-4036474

सेमरी देवी की चमत्कारिक महाआरती आज

कोतवाली छाता के ग्राम नरी समेरी में देवी माॅ के मन्दिर पर हुई भव्य सजावट ।मथुरा। कोतवाली छाता के गांव नरी सेमरी में आज मंगलवार को शाय 7 बजे आगरा वाले धांधू भगत के परिजनों की चमत्कारिक महा आरती की जायेगी। मेला में सभी दुकानें सज चुकी है। खिलौने, झूला व अन्य छोटे से लेकर बडे सामान उपलब्ध है। चाट, पकोडी, जलेवी, आदि की दुकानों पर श्रद्वालुओं की भीड देखने को मिली। 

सोमवार मेला के दूसरे दिन श्रद्वालुओं का जन सैलाब उमडा। मेला प्रभारी इंस्पेक्टर छोटेलाल यादव ने बताया कि शरारती तत्वो पर सीसीटीवी कैमरों से नजर रखी जा रही है व सादा वर्दी में महिला कांस्टेबल एवं पुरूष कास्टेबल सादा वर्दी में छीना झपटी व छेडकानी करने वालों पर पैनी नजर बनाये हुए है। उपजिलाधिकारी छाता डाॅ राजेन्द्र पैसिया ने बताया कि मेला में मार्गो के बीच व फुटपाथों पर कोई भी दुकान लगाने का निर्देश नही दिया गया है। इसलिए रास्ता चैडे कर दिये गये है। श्रद्वालुओ की सुविधा के लिए पानी, बिजली, सफाई एवं सुरक्षा के पक्के इंतजाम कर दिये गये है। यदि किसी को कोई शिकायत है तो मेला परिसर में कैम्प कार्यालय पर शिकायत कर सकते है। मेला परिसर में जिला पंचायत, छाता तहसील, छाता कोतवाली के अधिकारी व कर्मचारियों के कार्यालय अस्थाई रूप से बना दिये गये है। खोया पाया केन्द्र भी बनाया गया है। वही यदि कोई बीमार हो जाता है तो उसके लिए सरकारी स्कूल स्वास्थय विभाग की टीम का हास्पीटल खुलवा दिया गया है। फायर बिग्रेड की गाडिया तैनात कर दी गई है। मेला में 24 घन्टे सभी सुविधाऐं उपलब्ध रहेगी।  इस मौके पर मेला ठेकेदार अशोक भार्गव, नगेन्द्र भार्गव, कल्लन सिंह, ठा. बीरीसिंह जादौन, देवेन्द्र कुमार, भगतसिंह एड0, महेश सिंह, मनोज, गोकुलचंद,  रामहेत भगत, मोहित ठाकुर, डा. राजेश, हरिओम सिंह, ग्राम प्रधान ठा. अभयपाल सिंह आदि मौजूद थे।

नारद संवाद

देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि

Read More

हमारी बात

स्वतंत्रता सेनानी पं. हुकम सिंह गौतम की पुण्यतिथि मनाई

Read More

Bollywood


विविधा


शंखनाद

पुरानी कहावत और नया भारत

Read More