BREAKING NEWS

स्विट्ज़रलैंड: पहाड़ों पर कुदरत का करिश्मा, मशीनों का जलवा और हम सबको ‘आज खाने में क्या है की चिंता?’ || लखनऊ : अखिलेश का दावा, SIR पर चुनाव आयोग में ही मतभेद, बताया- लोकतंत्र के लिए घातक || चेन्नई : राहुल गांधी अगले महीने तमिलनाडु में कर सकते हैं 'छात्रों की गूंज' कार्यक्रम || उत्तर प्रदेश : गोंडा में मुठभेड़ के बाद तीन गौतस्कर गिरफ्तार, बहराइच में शातिर अपराधी पुलिस की गोली लगने से घायल

मलेशिया मास्टर्स : सायना अंतिम-4 में, जयराम बाहर

मलेशिया मास्टर्स : सायना अंतिम-4 में, जयराम बाहरसुबी । भारत की अग्राणी महिला बैडमिंटन खिलाड़ी सायना नेहवाल ने मलेशिया मास्टर्स गोल्डन ग्रांप्री के महिला एकल वर्ग के सेमीफाइनल में प्रवेश कर लिया है। सायना ने शुक्रवार को क्वार्टर फाइनल मुकाबले में इंडोनेशिया की फितरानी फितरानी को मात देते हुए सेमीफाइनल में जगह बनाई। सायना ने इंडोनेशियाई खिलाड़ी को 21-15, 21-14 से मात दी। यह मुकाबला 40 मिनट तक चला। दोनों गेमों में फितरानी ने शुरुआत में सायना को अच्छी टक्कर दी लेकिन अंत में वह सायना के आक्रामक खेल के आगे पस्त हो गईं। 

सायना सेमीफाइनल में हांगकांग की यिप पुई यिन से भिड़ेंगी जिन्होंने एक अन्य क्वार्टर फाइनल में मलेशिया की यिंग ली ली को मात देते हुए सेमीफाइनल में जगह बनाई। इस टूर्नामेंट के पुरुष एकल में भारतीय चुनौती समाप्त हो गई है। अजय जयराम को क्वार्टर फाइनल में हार का सामना करना पड़ा है। उन्हें इंडोनेशिया के एंथोनो सिनिसुका गिनटिंग ने 21-13, 21-8 से मात दी। यह मुकाबला 28 मिनट तक चला।

साभार-khaskhabar.com

 

नारद संवाद

देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि

Read More

हमारी बात

स्विट्ज़रलैंड: पहाड़ों पर कुदरत का करिश्मा, मशीनों का जलवा और हम सबको  ‘आज खाने में क्या है की चिंता?’

Read More

Bollywood


विविधा


शंखनाद

राइन फॉल्स, स्विस सीढ़ियाँ और बुज़ुर्ग घुटने: नाव की सैर बनी ओलंपिक प्रतियोगिता!

Read More