BREAKING NEWS

मीडियाभारती वेब सॉल्युशन अपने उपभोक्ताओं को कई तरह की इंटरनेट और मोबाइल मूल्य आधारित सेवाएं मुहैया कराता है। इनमें वेबसाइट डिजायनिंग, डेवलपिंग, वीपीएस, साझा होस्टिंग, डोमेन बुकिंग, बिजनेस मेल, दैनिक वेबसाइट अपडेशन, डेटा हैंडलिंग, वेब मार्केटिंग, वेब प्रमोशन तथा दूसरे मीडिया प्रकाशकों के लिए नियमित प्रकाशन सामग्री मुहैया कराना प्रमुख है- संपर्क करें - 0129-4036474

थाईलैंड ओपन के सेमीफाइनल में पहुंचे सायना और प्रणीत

थाईलैंड ओपन के सेमीफाइनल में पहुंचे सायना और प्रणीतबैंकाक । भारत के स्टार बैडमिंटन खिलाड़ी सायना नेहवाल और बी. साई. प्रणीत ने शुक्रवार को थाईलैंड ओपन टूर्नामेंट के पुरुष एकल वर्ग और महिला एकल वर्ग के सेमीफाइनल में प्रवेश कर लिया। सायना ने शुक्रवार को क्वार्टर फाइनल में जापान की हारुको सुजुकी को 21-15, 20-22, 21-11 से हराया। वहीं, प्रणीत ने क्वार्टर फाइनल में थाईलैंड के कांटाफोन वांगचारोएन को 21-16, 21-17 से मात देते हुए सेमीफाइनल का टिकट कटाया। सेमीफाइनल में प्रणीत का सामना फ्रांस के ब्राइस लेवेरेडेज और डेनमार्क के जोनाथन क्रिस्टी के बीच होने वाले मैच के विजेता से होगा। वहीं, सायना का मुकाबला अब सेमीफाइनल में चौथी वरीय थाईलैंड की बुसानन ओंगबुमरूंगपान से होगा। बहरहाल, सायना ने पहले गेम में 11-3 की शानदार बढ़त बनाई और फिर 21-15 से जीत हासिल की। दूसरे गेम में उनकी जापानी प्रतिद्वंद्वी ने जरूर मुकाबला किया और सायना को कड़ी टक्कर दी। एक मौके पर 20-20 की बराबरी के बाद सुजुकी ने इस गेम को 22-20 से इसे अपने नाम किया। तीसरे और आखिरी गेम में सायना नेहवाल ने एक बार फिर अपना दबदबा कायम किया और 21-11 से आसान जीत दर्ज की। इससे पहले बी. साई. प्रणीत ने थाईलैंड के कांटाफोन वांगचारोएन को मात देते हुए थाइलैंड ओपन में सेमीफाइनल का टिकट कटाया। प्रणीत ने वांगचारोएन को 21-16, 21-17 से मात दी। यह मुकाबला 50 मिनट तक चला। सेमीफाइनल में प्रणीत का सामना फ्रांस के ब्राइस लेवेरेडेज और डेनमार्क के जोनाथन क्रिस्टी के बीच होने वाले मैच के विजेता से होगा। 

साभार-khaskhabar.com

 

नारद संवाद

देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि

Read More

हमारी बात

Bollywood


विविधा


शंखनाद

पुरानी कहावत और नया भारत

Read More