BREAKING NEWS

स्विट्ज़रलैंड: पहाड़ों पर कुदरत का करिश्मा, मशीनों का जलवा और हम सबको ‘आज खाने में क्या है की चिंता?’ || लखनऊ : अखिलेश का दावा, SIR पर चुनाव आयोग में ही मतभेद, बताया- लोकतंत्र के लिए घातक || चेन्नई : राहुल गांधी अगले महीने तमिलनाडु में कर सकते हैं 'छात्रों की गूंज' कार्यक्रम || उत्तर प्रदेश : गोंडा में मुठभेड़ के बाद तीन गौतस्कर गिरफ्तार, बहराइच में शातिर अपराधी पुलिस की गोली लगने से घायल

एक और बायोपिक: श्रद्धा कपूर बनेंगी सायना नेहवाल

एक और बायोपिक: श्रद्धा कपूर बनेंगी सायना नेहवालबॉलीवुड में इन दिनों सीक्वल और बायोपिक का दौर सा चल रहा है। बायोपिक के साथ-साथ सीक्वल फिल्में सफल भी हो रही हैं। ऐसे में निर्माता निर्देशक इन दिनों इन्हीं विषयों पर फिल्में बनाने को प्राथमिकता दे रहे हैं। बॉलीवुड गलियारों में एक और बॉयोपिक बनने के समाचार आ रहे हैं। प्राप्त समाचारों के अनुसार टी सीरीज के मालिक भूषण कुमार बैडमिंटन खिलाडी सायना नेहवाल की जिन्दगी पर फिल्म बनाने जा रहे हैं, जिसके निर्देशन की जिम्मेदारी लेखक निर्देशक अभिनेता अमोल गुप्ते को सौंपी गई है। अमोल गुप्ते आमिर खान की फिल्म तारे जमीं पर से चर्चाओं में आए थे। इस फिल्म में सायना का किरदार निभाने के लिए श्रद्धा कपूर को साइन कर लिया गया है। फिल्म की शूटिंग जल्द ही शुरू की जाएगी। इस फिल्म के बारे में श्रद्धा कपूर ने हाल ही में बयान दिया है कि ‘मै अपने आप को भाग्यशाली मानती हूँ कि मुझे पर्दे पर सायना नेहवाल का किरदार निभाने का मौका मिला है। सायना ना केवल विश्व की नंबर 1 बैडमिंटन खिलाडी हैं बल्कि युवाओं की भी आइकॉन हैं’। वहीं सायना नेहवाल श्रद्धा कपूर के लिए कहतीं हैं, ‘सबसे खास बात ये है कि, श्रद्धा मेरी अच्छी दोस्त है इसलिए उन्हें बैडमिंटन सिखाने में सरलता होगी।’ दूसरी तरफ यह भी समाचार आ रहे हैं सायना नेहवाल अपनी बॉयोपिक में दीपिका पादुकोण को परदे पर अपना किरदार निभाते हुए और बैडमिंटन खेलते हुए देखना चाहती थीं। इस बात को उन्होंने कुछ समय पहले भी स्पष्ट तौर पर कहा था। नेहवाल ने कुछ दिनों पहले दीपिका के लिए कहा था कि, ‘मेरे किरदार को दीपिका से बेहतर कोई नहीं कर सकता। वो मेरे किरदार के साथ जस्टिस कर सकती है। मेरी चाहत है कि मेरा रोल दीपिका ही करे।’ वहीं दीपिका पादुकोण भी सायना नेहवाल को ऑन स्क्रीन प्ले करने की बात को लेकर बेहद उत्साहित थीं। दीपिका ने कहा था कि, ‘मुझे प्यार है सायना के जिन्दगी से। मै ये रोल करना चाहती हूँ।’ 

साभार-khaskhabar.com

 

नारद संवाद

देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि

Read More

हमारी बात

स्विट्ज़रलैंड: पहाड़ों पर कुदरत का करिश्मा, मशीनों का जलवा और हम सबको  ‘आज खाने में क्या है की चिंता?’

Read More

Bollywood


विविधा


शंखनाद

राइन फॉल्स, स्विस सीढ़ियाँ और बुज़ुर्ग घुटने: नाव की सैर बनी ओलंपिक प्रतियोगिता!

Read More