देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि
Read More
कोलकाता । देश की शीर्ष महिला खिलाडिय़ों सायना नेहवाल और पी. वी. सिंधु के कोच रह चुके राष्ट्रीय बैडमिंटन कोच पुलेला गोपीचंद ने मंगलवार को कहा कि अगर आपसी प्रतिस्पर्धा से सिंधु और सायना के प्रदर्शन में सुधार आता है तो उन्हें इस प्रतिस्पर्धा से खुशी होगी। देश की पहली महिला बैडमिंटन स्टार के रूप में उभरीं सायना इस समय जहां खराब फॉर्म से जूझ रही हैं, वहीं विश्व चैम्पियनशिप में दो बार कांस्य और रियो ओलम्पिक में रजत पदक जीतने वाली सिंधु विश्व रैंकिंग में अब सायना से आगे निकल चुकी हैं। दोनों खिलाडिय़ों के बीच श्रेष्ठता की यह प्रतिस्पर्धा कोर्ट में ही नहीं कोर्ट से बाहर भी देखने को मिली है।
लंदन ओलम्पिक-2012 में कांस्य पदक जीतने के बाद जहां सायना ने एक कंपनी के साथ 40 करोड़ रुपये प्रति वर्ष का करार किया, वहीं रियो ओलम्पिक-2016 में रजत पदक जीतने के बाद सिंधु ने भी एक कंपनी के साथ एक साल के लिए 50 करोड़ रुपये का करार किया। विश्व चैम्पियनशिप में रजत पदक विजेता रह चुकीं सिंधु इसके साथ ही देश में क्रिकेट के अलावा सबसे महंगी विज्ञापन करने वाली खिलाड़ी बन गईं।
विश्व रैंकिंग में शीर्ष स्थान हासिल कर चुकीं सायना जहां भारतीय बैडमिंटन जगत में किसी सनसनी की तरह रहीं, वहीं विशेषज्ञों की मानें तो सिंधु उनसे कहीं आगे निकल चुकी हैं। कोलकाता में बोरिया मजूमदार की पुस्तक के लोकार्पण समारोह से इतर गोपीचंद ने मंगलवार को पत्रकारों से कहा, ‘‘अगर इससे दोनों के प्रदर्शन में सुधार होता है तो मुझे खुशी होगी।’’ कई वर्षों से एकदूसरे की धुर प्रतिस्पर्धी रहीं सायना और सिंधु ने सोमवार को बेंगलुरू में 38वें पीएसपीबी इंटर-यूनिट बैडमिंटन चैम्पियनशिप में अपने नियोक्ता भारत पेट्रोलियम कॉर्पोरेशन लिमिटेड के लिए महिला युगल मैच में जोड़ी बनाकर खेलती नजर आईं।
हालांकि एकल की धुरंधर दोनों खिलाडिय़ों को इस मैच में युगल वर्ग की विशेषज्ञ एन. सिक्की रेड्डी और अपर्णा बालन की जोड़ी से हार गईं। रेड्डी-बालन की जोड़ी ने सायना-सिंधु की जोड़ी को 19-21, 21-18, 20-22 से हराया। सिंधु के अगले लक्ष्य के बारे में पूछे जाने पर गोपीचंद ने कहा कि 21 अगस्त से शुरू होने वाला विश्व चैम्पियनशिप और ऑल इंग्लैंड ओपन बैडमिंटन चैम्पियनशिप हमेशा से ही प्राथमिकता में सबसे ऊपर होते हैं। गोपीचंद ने कहा, ‘‘विश्व चैम्पियनशिप होने वाला है। खिताब हासिल करने के लिहाज से यह एक शानदार टूर्नामेंट है। कुल मिलाकर हम ओलम्पिक में पदक जीतने को लेकर प्रयासरत हैं। हर साल दूसरे सुपर सीरीज टूर्नामेंंटों के अलावा विश्व चैम्पियनशिप और ऑल इंग्लैंड ओपन दो सबसे बड़े टूर्नामेंट होते हैं।’’ सायना के खराब दौर पर गोपीचंद ने कहा कि उन्हें पूरा विश्वास है कि सायना जल्द ही अपना सर्वश्रेष्ठ फॉर्म हासिल कर लेंगी। उन्होंने कहा, ‘‘सायना को कुछ अच्छे मैचों की जरूरत है और मुझे पूरी उम्मीद है कि वह मजबूती के साथ वापसी करेंगी।’’
साभार-khaskhabar.com













Related Items
सुधार का ढोंग या मजदूरों के अधिकारों पर एक चुपचाप हमला?
तमिल ब्लॉकबस्टर अरनमनई का होगा 24 मई को हिन्दी में होगा प्रदर्शन
स्वाति मालीवाल मामला: भाजपा की कार्यकर्ताओं ने चूड़ियां लेकर केजरीवाल के घर के बाहर किया प्रदर्शन, मांगा इस्तीफा