BREAKING NEWS

मीडियाभारती वेब सॉल्युशन अपने उपभोक्ताओं को कई तरह की इंटरनेट और मोबाइल मूल्य आधारित सेवाएं मुहैया कराता है। इनमें वेबसाइट डिजायनिंग, डेवलपिंग, वीपीएस, साझा होस्टिंग, डोमेन बुकिंग, बिजनेस मेल, दैनिक वेबसाइट अपडेशन, डेटा हैंडलिंग, वेब मार्केटिंग, वेब प्रमोशन तथा दूसरे मीडिया प्रकाशकों के लिए नियमित प्रकाशन सामग्री मुहैया कराना प्रमुख है- संपर्क करें - 0129-4036474

कुश्ती दंगल में महिला और पुरूष पहलवानों ने दिखाये दांवपेंच

सौंख के गांव बोरपा में जिला कुश्ती संघ के द्वारा आयोजित विशाल कुश्ती दगंल में पहलवानों के हाथ मिलवाते संघ के अध्यक्ष हरिओम चतुर्वेदी गांव बोरपा में आयोजित हुआ विशाल कुश्ती दगंल

पहलवानों को किया गया मेडल और पुरूस्कार से सम्मानित

सौंख। कस्बा के गांव बोरपा में जिला कुश्ती संघ के तत्वावधान में विशाल कुश्ती दंगल का अयोजन किया गया। जिसमें हरियाण, दिल्ली, राजस्थान, मध्य प्रदेश आदि प्रदेशों के महिला और पुरूष पहलवानों में हिस्सा लिया।

रविवार को गांव बोरपा में जिला कुश्ती संघ द्वारा विशाल कुश्ती दंगल आयोजित किया गया। जिसमें विभिन्न प्रदेशों के महिला और पुरूष पहलवानों ने भाग लिया। दंगल का शुभारंभ मुख्य अतिथि जिला कुश्ती संघ के अध्यक्ष राजवैद्य हरिओव चतुर्वेेदी ने मां शारदे की चित्र के समक्ष दीप प्रज्ज्वलित कर किया। ग्रामीणों द्वारा कुश्ती संघ के पदाधिकारियों को साफा बांधकर स्वागत किया गया। राजवैद्य हरिओम चतुर्वेदी ने कहा कि मल्ल विद्या हमारे ब्रज की प्रचाीन कला है और ये धीरे-धीरे करके लुप्त होती जा रही है। श्री चतुर्वेदी ने सभी से अपील की समय-समय पर अपने गांव में दगंल का आयोजन करवायें ताकि प्राचीन मल्ल विद्या को बचाया जा सके। महिला पहलवानों में मथुरा की पूजा पहलवान ने प्रथम, पुरूष पहलवानों में मथुरा के महेन्द्र सिंह पहलवान प्रथम और बलुआ पहलवान लोरिहा पट्टी ने द्वितीय स्थान पर रहे। सभी विजेता पहलवानों को मेडल और पुरूस्कार से सम्मानित किया गया। इस मौके पर संघ के उपाध्यक्ष और दंगल संयोजक उम्मेद पहलवान, शिववालय पहलवान, धर्मसिंह पहलवान, सूबेदार मेजर विनोद कुमार चतुर्वेदी, डा.धीरज चतुर्वेदी, भगवान सिंह कोच, गोविन्द चतुर्वेदी, प्रहलाद भगत, ओमप्रकाश चतुर्वेदी आदि उपस्थित रहें।

 

नारद संवाद

देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि

Read More

हमारी बात

स्वतंत्रता सेनानी पं. हुकम सिंह गौतम की पुण्यतिथि मनाई

Read More

Bollywood


विविधा


शंखनाद

पुरानी कहावत और नया भारत

Read More